इस EV स्टॉक में बंपर रैली! 11 फीसदी चढ़े शेयर, भाव 30 से कम; जानें क्या है वजह?
इस तेजी की मुख्य वजह कंपनी की बिक्री में आई तेज रिकवरी है. मार्च 2026 के दौरान कंपनी के ऑर्डर में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. महीने के आखिरी हफ्ते में रोजाना ऑर्डर 1,000 यूनिट के पार पहुंच गए. 1 अप्रैल के कारोबार में शेयर करीब 25.74 रुपये पर 12.89 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में इसमें 10.71 प्रतिशत की बढ़त रही है.
इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Ola Electric Mobility Limited के शेयर में बुधवार के कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. शेयर करीब 11 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 25.65 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. शेयर ने 23.99 रुपये पर ओपनिंग की और इंट्राडे में 25.90 रुपये का हाई बनाया, जो हाल के निचले स्तरों से मजबूत रिकवरी है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 11,292 करोड़ रुपये है.
क्या है तेजी की वजह
इस तेजी की मुख्य वजह कंपनी की बिक्री में आई तेज रिकवरी है. मार्च 2026 के दौरान कंपनी के ऑर्डर में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. महीने के आखिरी हफ्ते में रोजाना ऑर्डर 1,000 यूनिट के पार पहुंच गए. मार्च में कुल रजिस्ट्रेशन 10,117 यूनिट रहे, जो फरवरी के 3,973 यूनिट के मुकाबले करीब 150 प्रतिशत ज्यादा है. यह दिखाता है कि इलेक्ट्रिक लर सेगमेंट में मांग तेजी से बढ़ रही है और कंपनी का ऑपरेशन भी बेहतर हुआ है.
बड़ा माइलस्टोन हासिल
Ola Electric Mobility Limited ने एक अहम उपलब्धि भी हासिल की है. VAHAN डेटा के अनुसार कंपनी भारत की पहली EV कंपनी बन गई है जिसने 10 लाख (1 मिलियन) से ज्यादा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार किया है.
नई पहल से मिलेगा सपोर्ट
ग्रोथ को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी ने #EndICEAge कैंपेन शुरू किया है. इसके तहत ग्राहकों को 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और “सर्विस ट्रस्ट गारंटी” जैसे फायदे दिए जा रहे हैं. इन कदमों का मकसद ग्राहकों का भरोसा बढ़ाना और आफ्टर-सेल सर्विस से जुड़ी चिंताओं को कम करना है.
मैनेजमेंट क्या कहता है?
कंपनी के अनुसार मार्च में डिमांड में साफ सुधार दिखा है और आखिरी हफ्तों में ऑर्डर तेजी से बढ़े हैं. बेहतर सर्विस और तेज डिलीवरी के चलते ग्राहकों का भरोसा बढ़ रहा है, जिससे आगे भी ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है.
कंपनी का बिजनेस
Ola Electric Mobility Limited की शुरुआत 2017 में हुई थी और यह भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों में शामिल है. कंपनी बैटरी, मोटर और वाहन के कई हिस्से खुद बनाती है और अपने Ola Futurefactory के जरिए मैन्युफैक्चरिंग करती है.
शेयर का हाल
1 अप्रैल के कारोबार में शेयर करीब 25.74 रुपये पर 12.89 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में इसमें 10.71 प्रतिशत की बढ़त रही है. हालांकि लंबे समय में प्रदर्शन कमजोर रहा है. पिछले 3 महीनों में शेयर करीब 28.97 प्रतिशत गिरा है और एक साल में 51.48 प्रतिशत तक टूट चुका है.
इसे भी पढ़ें- इस IT स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! 1,745 करोड़ रुपये टैक्स रिफंड की उम्मीद से दौड़े शेयर, जानें पूरी खबर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
