OLA का शेयर क्या 10 रुपये पर आ जाएगा? एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को दी ये सलाह, कहा- इस लेवल पर रखें नजर

OLA Share Outlook: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर लगभग 3 फीसदी बढ़कर 44.21 रुपये प्रति शेयर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, शेयर अपनी तेजी को लंबे समय तक बरकरार नहीं रख सका और लाल निशान में आ गया.

ओला इलेक्ट्रिक शेयर आउटलुक. Image Credit: Canva/ Money9

OLA Share Outlook: बुधवार को ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में लगभग 3 फीसदी की बढ़त हुई. यह बढ़त तब देखी गई जब ऐसी खबरें आईं कि कंपनी और उसके फाउंडर-चेयरमैन भाविश अग्रवाल ने इन्वेस्टर्स को कथित तौर पर गुमराह करने वाली जानकारी देने से जुड़ी रेगुलेटरी कार्यवाही को निपटाने के लिए सेबी से संपर्क किया है.

शेयरों ने गंवा दी बढ़त

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर लगभग 3 फीसदी बढ़कर 44.21 रुपये प्रति शेयर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, शेयर अपनी तेजी को लंबे समय तक बरकरार नहीं रख सका और लाल निशान में आ गया. दोपहर 2:15 बजे शेयर 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 42.86 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

सेटलमेंट की अर्जी

सेटलमेंट के लिए अर्जी 23 अप्रैल 2026 को दाखिल की गई थी और कंपनी तथ्यों और कानूनी नतीजों को ‘माने या नकारे बिना’ इस मामले को सुलझाना चाहती है. खबरों के मुताबिक, सेबी ने 10 अप्रैल के अपने नोटिस में कंपनी के सर्विस नेटवर्क के विस्तार, बिक्री के प्रदर्शन और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की समय-सीमा के बारे में गुमराह करने वाली जानकारी देने के आरोप लगाए थे.

खबर है कि कंपनी ने आरोपों के बारे में डिटेल में जानकारी भी दी है, लेकिन लंबे केस से बचने के लिए आपसी सहमति से मामला खत्म करना चाह रही है. सेटलमेंट एप्लीकेशन से पहले सेबी ने नोटिस भेजने के बाद ओला इलेक्ट्रिक द्वारा अगस्त 2024 में स्टॉक मार्केट लिस्टिंग और मई 2025 के बीच किए गए डिस्क्लोजर की जांच की.

ईवी सेक्टर के लिए खतरे की घंटी

BNK सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च रचित खंडेवाल ने ओला के शेयर अपना नजरिया दिया. उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है ईवी सेक्टर में समस्या आ सकती है, क्योंकि E85 और E100 मोबिलिटी के लिए देश में गेम चेंजिंग इंस्ट्रूमेंट्स शामिल सकते हैं. अभी तक आप देखें, तो इतने साल के संघर्ष के बाद भी एक एक ऐसी स्थिति नहीं बना पाए जहां पर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को इतना ज्यादा कॉन्फिडेंस के तौर पर रख पाए कि हाईवे पर ट्रैवल हम कर पाएं.

साफ तौर पर एक असुविधा नजर आती है. क्योंकि E85 और E00 भी एक फ्यूल सप्लाई होगा. इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है. जितने भी ईवी स्पेस के काउंटर्स हैं जो क्रूड के बढ़ने के कारण मोमेंटम में आते हुए दिखाई दिए थे, उनपर अब संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं.

क्या 10 रुपये पर आ जाएगा शेयर?

उन्होंने कहा कि फंडामेंटल के आधार पर ओला को लेकर मैं सहज नहीं हूं. 200 डेज मूविंग एवरेज 40.3 रुपये का है और मैं समझता हूं 39.80 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ आप ये पोजीशन मेंटेन करिए, क्योंकि इस बार अगर इसने ये लेवल्स ब्रीच किए थे, तो यह 22 रुपये पर आ गया था. मैं समझता हूं कि अगर इस बार लेवल्स ब्रीच होता है, तो सेलिंग प्रेशर हावी होता हुआ नजर आ सकता है. ऐसे में हमारा टारगेट 10 रुपये था, वो आता हुआ नजर आ जाए. 39.80 रुपये का लेवल काफी अहम है.

ओला के शेयर पर आउटलुक

लक्ष्मीश्री के अंशुल जैन ने ओला के शेयर पर कहा कि जब तक शेयर 41 रुपये के आसपास सस्टेन कर रहा है मैं इसको केवल पुलबक की तरह देख रहा हूं. अगर किसी भी दिन आपको 45 के ऊपर निकलता है तो वापस से 53-54 रुपये के जोन मिल सकती है. मैंने एक ही बार इसको बाय कॉल दिया था और वो भी 42-43 रुपये पर हमने हाथ खाली भी कर लिया था. उसके बाद से अभी तक कुछ भी नहीं किया है. 45 ऑड लेवल्स निकलते हैं तो एक बार ट्राई जरूर करेंगे.

यह भी पढ़ें: NSE IPO का ख्वाब… हकीकत से कुछ कदम दूर, आज फाइल हो सकता है ड्राफ्ट पेपर, SBI बनेगा सबसे बड़ा सेलर!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.