ब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर, ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह; जानें टारगेट प्राइस

Choice Broking ने Olectra Greentech, Supriya Lifescience और RBL Bank पर खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज के अनुसार तीनों शेयर मजबूत तकनीकी संकेत दिखा रहे हैं. Olectra Greentech के लिए 1,400 रुपये, Supriya Lifescience के लिए 1,050 रुपये और RBL Bank के लिए 390 रुपये का टारगेट दिया गया है.

Choice Broking ने Olectra Greentech, Supriya Lifescience और RBL Bank पर खरीदारी की सलाह दी है. Image Credit: money9live

Stock Target Price: अगर आप ऐसे शेयरों की तलाश में हैं जिनमें आने वाले दिनों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. ब्रोकरेज फर्म Choice Broking ने तीन शेयरों Olectra Greentech, Supriya Lifescience और RBL Bank पर खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत तकनीकी संकेतों और हालिया ब्रेकआउट के चलते इन शेयरों में आगे भी तेजी का दम नजर आ रहा है. इन शेयरों के लिए 390 रुपये से लेकर 1,400 रुपये तक के टारगेट दिए गए हैं. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या ये शेयर निकट अवधि में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं.

शेयरखरीदारी स्तर (Buy Price)स्टॉप लॉस (SL)टारगेट प्राइस (Target)
Olectra Greentech₹1,300₹1,235₹1,400
Supriya Lifescience₹963₹906₹1,050
RBL Bank₹361₹342₹390

Olectra Greentech

Choice Broking के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह के मुताबिक, Olectra Greentech हालिया करेक्शन के बाद फिर से मजबूती दिखा रहा है. शेयर ने मार्च के निचले स्तरों से करीब 60 प्रतिशत की तेजी दर्ज की थी. 1,400 रुपये के आसपास पहुंचने के बाद इसमें मुनाफावसूली देखने को मिली, लेकिन शेयर प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है.

ब्रोकरेज ने 1,300 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 1,235 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,400 रुपये का टारगेट दिया गया है. मौजूदा स्तर से यह करीब 8 प्रतिशत की संभावित तेजी का संकेत देता है.

Supriya Lifescience

Supriya Lifescience ने अपने पुराने ऑल टाइम हाई के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है. इस तेजी के दौरान शेयर में वॉल्यूम भी मजबूत रहे, जो निवेशकों की दिलचस्पी को दिखाते हैं. हालिया करेक्शन के बाद शेयर ने महत्वपूर्ण फिबोनाची सपोर्ट स्तर से वापसी की है.

ब्रोकरेज का मानना है कि शेयर में तेजी का रुझान बरकरार है. निवेशक 963 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं. इसके लिए 906 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,050 रुपये का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें- Hexagon Nutrition IPO पर टूटी निवेशकों की भीड़, 53.68 गुना लगी बोली; लिस्टिंग पर मुनाफे का संकेत दे रहा GMP?

RBL Bank

RBL Bank ने हाल ही में अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर को पार करते हुए मजबूत तकनीकी ब्रेकआउट दिया है. शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना रहा है, जो तेजी के संकेत देता है. साथ ही यह 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है.

Choice Broking ने RBL Bank में 361 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 342 रुपये का स्टॉप लॉस और 390 रुपये का टारगेट तय किया गया है. ब्रोकरेज का मानना है कि ब्रेकआउट के ऊपर बने रहने पर शेयर में आगे भी तेजी जारी रह सकती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.