इस शेयर पर आया बड़ा अपडेट! Parag Parikh Flexi Cap Fund ने बढ़ाई होल्डिंग, 19 मई है खास; रखें नजर
इस बीच Parag Parikh Flexi Cap Fund ने भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. फंड की हिस्सेदारी Q3FY26 में 1.86 फीसदी थी, जो Q4FY26 में बढ़कर 1.96 फीसदी हो गई. इससे संकेत मिलता है कि घरेलू संस्थागत निवेशकों का कंपनी पर भरोसा बना हुआ है.
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ. बाजार में पॉजिटिव माहौल के बीच फार्मा सेक्टर के शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिली. इसी कड़ी में Zydus Lifesciences का शेयर निवेशकों के फोकस में रहा. कंपनी ने जानकारी दी है कि उसका बोर्ड आने वाली बैठक में शेयर बायबैक प्रस्ताव पर विचार करेगा. बुधवार को कंपनी का शेयर 0.92 फीसदी बढ़कर 939.25 रुपये पर बंद हुआ.
19 मई की बोर्ड बैठक में होगा बायबैक पर फैसला
Zydus Lifesciences ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 19 मई 2026 को होने वाली बोर्ड बैठक में पूरी तरह पेड-अप इक्विटी शेयरों के बायबैक प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. कंपनी के मुताबिक यह बायबैक Companies Act 2013, SEBI Buyback Regulations 2018 और अन्य लागू नियमों के तहत किया जाएगा. इससे पहले कंपनी ने Q4FY26 और FY26 के वित्तीय नतीजों को मंजूरी देने के लिए इसी तारीख को बोर्ड बैठक की जानकारी दी थी. अब इसी बैठक में बायबैक प्रस्ताव भी शामिल कर लिया गया है.
ट्रेडिंग विंडो रहेगी बंद
कंपनी ने बताया कि Insider Trading नियमों के तहत डायरेक्टर्स और Designated Persons के लिए ट्रेडिंग विंडो 21 मई 2026 तक बंद रहेगी. इसके बाद 22 मई 2026 से ट्रेडिंग विंडो दोबारा खोली जाएगी.
Q4FY26 में किसकी हिस्सेदारी बढ़ी?
मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 फीसदी पर स्थिर रही. वहीं Foreign Institutional Investors यानी FIIs की हिस्सेदारी मामूली घटकर 6.95 फीसदी रह गई, जो दिसंबर 2025 तिमाही में 7.06 फीसदी थी. दूसरी ओर, Domestic Institutional Investors यानी म्यूचुअल फंड ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई. म्यूचुअल फंड होल्डिंग 4.71 फीसदी से बढ़कर 4.88 फीसदी पहुंच गई.
Parag Parikh Flexi Cap Fund ने बढ़ाया दांव
इस बीच Parag Parikh Flexi Cap Fund ने भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. फंड की हिस्सेदारी Q3FY26 में 1.86 फीसदी थी, जो Q4FY26 में बढ़कर 1.96 फीसदी हो गई. इससे संकेत मिलता है कि घरेलू संस्थागत निवेशकों का कंपनी पर भरोसा बना हुआ है.
कंपनी क्या काम करती है?
Zydus Lifesciences एक ग्लोबल फार्मास्युटिकल कंपनी है, जो दवाओं की खोज, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग का काम करती है. कंपनी Formulations, Biologics, Vaccines, APIs और Consumer Wellness प्रोडक्ट्स जैसे कई सेगमेंट में कारोबार करती है. भारत के अलावा कंपनी की मौजूदगी अमेरिका, यूरोप और कई उभरते बाजारों में भी है. कंपनी के पास रिसर्च सेंटर और मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का मजबूत नेटवर्क मौजूद है.
इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में आएगी रैली! ₹210 का शेयर जा सकता है ₹323, जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
डिफेंस सेक्टर का डॉर्क हार्स है ये स्टॉक! 1 साल में 384% रिटर्न, 2 इंजीनियर ने बना दी 20760 करोड़ की कंपनी
बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23500 के पार, फार्मा शेयरों में बंपर रैली
इन 4 कंपनियों पर FIIs-DIIs मेहरबान! 31.7% तक बढ़ाई हिस्सेदारी, रडार पर रखें स्टॉक्स
