इस कंपनी ने 5 साल में दिया 3900% से ज्यादा रिटर्न, ₹1.38 से ₹67 पहुंचा शेयर का भाव; ₹1 लाख को बना दिया ₹40.37 लाख
भारतीय शेयर बाजार में मल्टीबैगर पेनी स्टॉक निवेशकों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहे हैं. RDB Infrastructure and Power ने बीते 5 साल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 1.66 रुपये से 67 रुपये तक का सफर तय किया है. इस दौरान शेयर ने करीब 3900 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया, जिससे 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर लगभग 40.37 लाख रुपये हो गया.
Multibagger stock: भारतीय शेयर बाजार में मल्टीबैगर शेयरों की कहानियां निवेशकों को हमेशा आकर्षित करती हैं. बहुत कम पेनी स्टॉक ऐसे होते हैं, जो लंबी अवधि में जबरदस्त रिटर्न देकर इतिहास रचते हैं. ऐसा ही एक नाम है RDB Infrastructure and Power, जिसके शेयर ने बीते 5 साल में निवेशकों की किस्मत पूरी तरह बदल दी है. कभी मात्र 1.38 रुपये पर कारोबार करने वाला यह पेनी स्टॉक अब करीब 67 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है. इस दौरान शेयर ने करीब 3949 फीसदी की जबरदस्त तेजी दिखाई है, जिससे यह बाजार के सबसे चर्चित मल्टीबैगर शेयरों में शामिल हो गया है.
5 साल में 1 लाख रुपये से 40.37 लाख रुपये तक का सफर
RDB Infrastructure and Power के शेयर में अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और आज तक उसे होल्ड करके रखा होता, तो उसकी निवेश राशि बढ़कर लगभग 40.37 लाख रुपये हो चुकी होती. यह उदाहरण दिखाता है कि सही समय पर सही कंपनी में धैर्य के साथ किया गया निवेश किस तरह बड़े स्तर पर वेल्थ क्रिएशन कर सकता है. खास बात यह है कि यह रिटर्न किसी बड़े ब्लूचिप स्टॉक से नहीं, बल्कि एक पेनी स्टॉक से मिला है. गुरुवार को कंपनी का शेयर 1.79 फीसदी गिरकर 67.02 रुपये पर बंद हुआ.
कंपनी का बैकग्राउंड और कारोबार
RDB Infrastructure and Power, आरडीबी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है. कंपनी पहले आरडीबी रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी. यह कंपनी साल 2010 में शेयर बाजार में लिस्टेड हुई थी, जब इसने आरडीबी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रियल एस्टेट कारोबार का अधिग्रहण किया था. कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है, जिनमें सबस्ट्रक्चर और सुपर-स्ट्रक्चर से जुड़े बड़े कार्य शामिल हैं.
शेयर प्राइस का ऐतिहासिक प्रदर्शन
लिस्टिंग के बाद लंबे समय तक यह शेयर एक सीमित दायरे में ही कारोबार करता रहा. हालांकि, साल 2024 की शुरुआत से इसमें मजबूत बाइंग देखने को मिली. सितंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच शेयर में एकतरफा तेजी आई और इस दौरान इसमें करीब 132 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया. हाल के महीनों में कुछ करेक्शन जरूर आया है, लेकिन इसके बावजूद शेयर ने लॉन्ग टर्म निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है.
मार्केट कैप और निवेशकों की हिस्सेदारी
शेयर में आई तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप भी तेजी से बढ़ा है और फिलहाल यह करीब 1391 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर तिमाही के अंत तक कंपनी में रिटेल इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी करीब 29.5 फीसदी रही. खास बात यह है कि 6500 से अधिक छोटे निवेशक, जिनका निवेश 2 लाख रुपये तक है, कंपनी में करीब 22.3 फीसदी हिस्सेदारी रखते हैं. इससे साफ है कि इस मल्टीबैगर रैली का सबसे बड़ा फायदा आम निवेशकों को मिला है.
यह भी पढ़ें: IRCTC Q3 नतीजे में 15% बढ़ा मुनाफा, अब 175% डिविडेंड का किया ऐलान; रिकॉर्ड डेट भी तय
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
