स्टॉक मार्केट के खिलाड़ियों के लिए जरूरी खबर, सोमवार से बदल जाएंगे 36 शेयरों के प्राइस बैंड, देखें पूरी लिस्ट
बीएसई ने 10 नवंबर 2025 से 36 शेयरों की सर्किट लिमिट में बदलाव करने का फैसला किया है ताकि असामान्य वोलैटिलिटी और अचानक उतार-चढ़ाव पर नियंत्रण रखा जा सके. एक्सचेंज 2%, 5%, 10% या जरूरत पड़ने पर 1% तक प्राइस बैंड घटा सकता है. नई लिमिट सोमवार से लागू होगी.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने 10 नवंबर 2025 से 36 कंपनियों के शेयरों की सर्किट लिमिट (Circuit Filter) में बदलाव करने का फैसला किया है. इसका उद्देश्य उन शेयरों में असामान्य उतार-चढ़ाव और वोलैटिलिटी को नियंत्रित करना है जिनमें हाल के दिनों में कीमत या वॉल्यूम में तेजी से बदलाव देखा गया है. अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो सोमवार यानी 10 नवंबर को मार्केट ओपन होने से पहले आपके इस खबर को जरूर जान लेना चाहिए.
क्यों होगा ऐसा
BSE ने अपने सर्विलांस मैकेनिज्म के तहत यह कदम उठाया है ताकि बाजार की स्थिरता बनी रहे और निवेशकों को अचानक होने वाली तेज हलचलों से सुरक्षा मिल सके. स्टॉक एक्सचेंज जरूरत पड़ने पर किसी शेयर की प्राइस बैंड लिमिट को 2%, 5% या 10% तक घटा सकता है. अगर किसी शेयर में जोखिम बहुत अधिक हो, तो यह लिमिट 1% तक भी की जा सकती है और ट्रेडिंग को सप्ताह में केवल एक बार की अनुमति दी जा सकती है.
ये भी कर सकता है एक्सचेंज
एक्सचेंज सिर्फ सर्किट लिमिट घटाने तक सीमित नहीं रहता है. इसके तहत किसी स्टॉक को ट्रेड-टू-ट्रेड सेगमेंट में स्थानांतरित करना, स्पेशल मार्जिन लागू करना या आवश्यक होने पर किसी शेयर या ट्रेडर को अस्थायी रूप से निलंबित करना भी शामिल है. जब किसी शेयर की कीमत या ट्रेडिंग वॉल्यूम अचानक तेजी से बढ़ता है, तब उस पर स्पेशल मार्जिन लगाया जाता है, जो 25%, 50% या 75% तक हो सकता है. इसका उद्देश्य बाजार में अफवाहों, सर्किट-बेस्ड उछाल या गलत सूचनाओं से निवेशकों को बचाना है. नई सर्किट फिल्टर लिस्ट 10 नवंबर से प्रभावी होगी.
इन शेयरों के प्राइस बैंड में हुआ बदलाव
| क्रमाकार | कंपनी का नाम | मौजूदा प्राइस बैंड (%) | संशोधित प्राइस बैंड (%) |
|---|---|---|---|
| 1 | AA Plus Tradelink Ltd | 10 | 5 |
| 2 | Ador Multiproducts Ltd | 10 | 5 |
| 3 | Auto Pins (India) Ltd | 2 | 5 |
| 4 | Bothra Metals & Alloys Ltd | 10 | 5 |
| 5 | B-Right Realestate Ltd | 2 | 5 |
| 6 | Calcom Vision Ltd | 10 | 5 |
| 7 | CarTrade Tech Ltd | 10 | 20 |
| 8 | Citizen Infoline Ltd | 2 | 1 |
| 9 | Colab Platforms Ltd | 2 | 1 |
| 10 | Dugar Housing Developments Ltd | 2 | 1 |
| 11 | EMA India Ltd | 2 | 1 |
| 12 | Fynx Capital Ltd | 2 | 5 |
| 13 | G. K. P. Printing & Packaging | 10 | 5 |
| 14 | GG Automotive Gears Ltd | 5 | 20 |
| 15 | Iconik Sports And Events | 2 | 5 |
| 16 | IFB Agro Industries Ltd | 20 | 10 |
| 17 | Innovana Thinklabs Ltd | 5 | 20 |
| 18 | Jetmall Spices and Masala | 2 | 5 |
| 19 | Kizi Apparels Ltd | 5 | 20 |
| 20 | Mardia Samyoung Capillary Tubes Company Ltd | 2 | 1 |
| 21 | Nectar Lifesciences Ltd | 5 | 20 |
| 22 | Nutricircle Ltd | 2 | 5 |
| 23 | Omansh Enterprises Ltd | 2 | 1 |
| 24 | Oswal Overseas Ltd | 2 | 1 |
| 25 | Rnit Ai Solutions Ltd | 5 | 20 |
| 26 | RR Financial Consultants Ltd | 5 | 2 |
| 27 | RRP Defense Ltd | 2 | 1 |
| 28 | RRP Semiconductor Ltd | 2 | 1 |
| 29 | Sainik Finance & Industries Ltd | 5 | 10 |
| 30 | Sampre Nutritions Ltd | 2 | 5 |
| 31 | South Asian Enterprises Ltd | 2 | 5 |
| 32 | Sugal & Damani Share Brokers | 10 | 5 |
| 33 | Trade Wings Ltd | 20 | 10 |
| 34 | Vaishno Cement Company Ltd | 2 | 5 |
| 35 | Vanta Bioscience Ltd | 10 | 5 |
| 36 | Viji Finance Ltd | 2 | 5 |
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
SBI, PNB सहित इन 8 PSU बैंकों में FIIs की बढ़ी दिलचस्पी, जमकर लगाया पैसा; जानें रिटर्न से लेकर शेयर प्राइस तक
वित्तीय सर्विस सेक्टर की दिग्गज कंपनी देगी ₹70 का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय; 2 साल में 165% चढ़ा भाव
मार्केट क्रैश को लेकर रॉबर्ट कियोसाकी ने फिर किया सतर्क! गोल्ड-सिल्वर समेत इन एसेट्स की खरीदारी पर दिया जोर; बताया TP
