इन 6 कंपनियों में प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये शेयर?
शेयर बाजार में 10 फरवरी 2026 को मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में प्रमोटर बाइंग ने निवेशकों का ध्यान खींचा है. ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज, एसटीईएल होल्डिंग्स, सरला परफॉर्मेंस फाइबर्स जैसी कंपनियों में प्रमोटर ने स्टेक बढ़ाया है.
Promoter Stake Increase: शेयर बाजार में 10 फरवरी 2026 को कई मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़ने की खबर ने निवेशकों का ध्यान खींचा है. आम तौर पर प्रमोटरों द्वारा शेयरों की खरीद को कंपनी के बिजनेस आउटलुक और भविष्य की संभावनाओं में भरोसे का संकेत माना जाता है. जब प्रमोटर खुले बाजार से हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो यह दिखाता है कि मौजूदा वैल्यूएशन उन्हें आकर्षक लग रहे हैं या आने वाले समय में कंपनी के प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है. इसी कड़ी में कई कंपनियों के प्रमोटरों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.
Greenply Industries Limited
ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप करीब 2995 करोड़ रुपये है. 11 फरवरी को इसके शेयर 236.88 रुपये पर पहुंच गए, जो पिछले बंद भाव से लगभग 1.20 फीसदी कम रहे. tradebrains की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के प्रमोटर ग्रुप की Karuna Investment Private Limited ने औसतन 244 रुपये के भाव पर 57500 शेयर खरीदे हैं. इस खरीद के बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़कर 0.18 फीसदी हो गई. इस सौदे की कुल वैल्यू करीब 1.40 करोड़ रुपये रही.
STEL Holdings Limited
STEL Holdings का मार्केट कैप करीब 903 करोड़ रुपये है. इसके शेयर 487.20 रुपये पर पहुंच गए और इसमें 0.07 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. प्रमोटर ग्रुप की Lebnitze Real Estates Private Limited ने अलग-अलग सौदों में शेयर खरीदे. इसके बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़कर 2.69 फीसदी हो गई.
Sarla Performance Fibers Limited
Sarla Performance Fibers का मार्केट कैप करीब 687 करोड़ रुपये है. इसके शेयर 11 फरवरी को 2.69 फीसदी गिरकर 79.68 रुपये पर पहुंच गए. प्रमोटर ग्रुप की Hindustan Cotton Company ने 6000 शेयर खरीदे, जिससे प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़कर 57.07 फीसदी हो गई. कंपनी हाई परफॉर्मेंस यार्न और फाइबर्स का निर्माण करती है, जिनका इस्तेमाल टेक्सटाइल और इंडस्ट्रियल सेगमेंट में होता है.
T T Limited
T T Limited का मार्केट कैप करीब 244 करोड़ रुपये है. इसके शेयर 11 फरवरी को 0.63 फीसदी बढ़कर 9.57 रुपये पर पहुंच गए. प्रमोटर ग्रुप की T T Brands Limited ने 125125 शेयर खरीदे, जिससे प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़कर 33.84 फीसदी हो गई. कंपनी यार्न, फैब्रिक और इनरवियर सेगमेंट में काम करती है.
BLB Limited
BLB Limited का मार्केट कैप करीब 75 करोड़ रुपये है. इसके शेयर 1.28 फीसदी गिरकर 13.92 रुपये पर पहुंच गए. प्रमोटर और डायरेक्टर Brij Rattan Bagri ने 32887 शेयर खरीदे, जिससे उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 42.32 फीसदी हो गई. कंपनी कैपिटल मार्केट और इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में एक्टिव है.
Sunshield Chemicals Limited
Sunshield Chemicals का मार्केट कैप करीब 747 करोड़ रुपये है. इसके शेयर 3.19 फीसदी गिरकर 821.85 रुपये पर पहुंच गए. प्रमोटर ग्रुप की Swarna Malhotra ने 579 शेयर खरीदे, जिससे प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़कर 0.51 फीसदी हो गई. कंपनी स्पेशल्टी केमिकल्स का निर्माण करती है, जिनका उपयोग पर्सनल केयर, फार्मा और इंडस्ट्रियल सेक्टर में होता है.
यह भी पढ़ें: 12 फरवरी के लिए खोज रहे हैं शेयर? एनालिस्ट ने बता दिए 3 ऐसे स्टॉक्स के नाम जो हफ्ते भर में दिला सकते हैं टारगेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
