RBI के ऐलानों से बैंकिंग शेयरों में जोश! PNB- Yes Bank समेत इन शेयरों में आई तेजी, रखें नजर

RBI की घोषणाओं के बाद Nifty Bank इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई. यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र रहा जब बैंकिंग इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया. इंडेक्स के 14 में से 11 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.

बैंकिंग स्टॉक Image Credit: Canva

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति घोषणा के बाद शुक्रवार को बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. RBI ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा और अपनी “न्यूट्रल” नीति के रुख को बरकरार रखा. इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने डॉलर इनफ्लो बढ़ाने और रुपये को सपोर्ट देने के लिए कई अहम कदमों की घोषणा की, जिससे बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में उत्साह देखने को मिला.

निफ्टी बैंक में लगातार चौथे दिन बढ़त

RBI की घोषणाओं के बाद Nifty Bank इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई. यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र रहा जब बैंकिंग इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया. इंडेक्स के 14 में से 11 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.

RBI ने किए कई बड़े ऐलान

मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSU) को विदेशी वाणिज्यिक उधार (ECB) लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय बैंक करीब चार महीने की रियायती विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधा उपलब्ध कराएगा. केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि निर्यातकों के लिए निर्यात आय को देश में वापस लाने की समयसीमा फिर से नौ महीने कर दी जाएगी.

इन बैंकिंग शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी

  • RBI की घोषणाओं के बाद बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली.
  • Canara Bank का शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर सबसे बड़ा गेनर रहा.
  • Punjab National Bank में 1.85 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.
  • Yes Bank का शेयर 1.27 प्रतिशत तक मजबूत हुआ.
  • इसके अलावा ICICI Bank, State Bank of India, AU Small Finance Bank और Union Bank of India के शेयरों में भी 1.5 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली.

विदेशी निवेशकों को टैक्स में राहत

RBI के कदमों के साथ सरकार ने भी विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने सरकारी प्रतिभूतियों (Government Securities) में निवेश करने वाले पात्र विदेशी निवेशकों को ब्याज आय और पूंजीगत लाभ (Capital Gains) पर आयकर से छूट देने की घोषणा की है.

रुपये को मिला सहारा

नीतिगत घोषणाओं के बाद भारतीय रुपये में भी मजबूती देखने को मिली. नीति के नतीजों से पहले रुपया डॉलर के मुकाबले 95.67 पर कारोबार कर रहा था, जो बाद में मजबूत होकर 95.2450 के स्तर पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें- Anant Raj के शेयर में आ सकती है 48% की तेजी, Ventura ने दी BUY रेटिंग, 5 साल में 752% भागा स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.