348% उछला इस कंपनी का मुनाफा, लगा 5% का अपर सर्किट, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग बिजनेस में हुई एंट्री
कंपनी ने अपनी सस्टेनेबिलिटी रणनीति के तहत प्लास्टिक रीसाइक्लिंग कारोबार में भी कदम रखा है. इसके लिए आधुनिक रीसाइक्लिंग सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं, जिनकी मदद से प्लास्टिक कचरे को दोबारा उपयोगी सामग्री में बदला जाएगा. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 4.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5.97 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में यह शेयर 32 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है.
मजबूत तिमाही नतीजों के बाद शुक्रवार को Kshitij Polyline Ltd के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 5.97 रुपये पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में यह 5.69 रुपये पर बंद हुआ था. करीब 92 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में निवेशकों को लगभग 78 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
तिमाही आधार (QoQ) पर प्रदर्शन
मार्च तिमाही (Q4 FY26) में कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 24.8 प्रतिशत बढ़कर 13.1 करोड़ रुपये रही, जो पिछली तिमाही (Q3 FY26) में 10.5 करोड़ रुपये थी. वहीं EBITDA में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. यह 423.6 प्रतिशत बढ़कर 3.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि दिसंबर तिमाही में यह 0.72 करोड़ रुपये था. कंपनी का नेट प्रॉफिट 348 प्रतिशत बढ़कर 2.24 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 0.50 करोड़ रुपये था. इसके साथ ही प्रति शेयर आय (EPS) 0.03 रुपये से बढ़कर 0.15 रुपये हो गई, यानी इसमें 400 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.
ओमकार स्पेशियलिटी केमिकल्स का अधिग्रहण
कंपनी ने Omkar Speciality Chemicals के अधिग्रहण से जुड़ी सभी भुगतान प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं. यह अधिग्रहण NCLT द्वारा मंजूर समाधान योजना के तहत किया जा रहा है. फिलहाल अंतिम NCLT आदेश और कुछ कानूनी औपचारिकताओं का इंतजार है. कंपनी का मानना है कि यह अधिग्रहण स्पेशियलिटी केमिकल्स कारोबार में उसकी मौजूदगी को मजबूत करेगा और आने वाले वर्षों में राजस्व तथा मार्जिन बढ़ाने में मदद करेगा.
प्लास्टिक रीसाइक्लिंग कारोबार में एंट्री
कंपनी ने अपनी सस्टेनेबिलिटी रणनीति के तहत प्लास्टिक रीसाइक्लिंग कारोबार में भी कदम रखा है. इसके लिए आधुनिक रीसाइक्लिंग सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं, जिनकी मदद से प्लास्टिक कचरे को दोबारा उपयोगी सामग्री में बदला जाएगा.
शेयर का प्रदर्शन
शुक्रवार को कंपनी का शेयर 4.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5.97 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में यह शेयर 32 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है. वहीं पिछले तीन महीनों में इसमें करीब 139 प्रतिशत की तेजी आई है. बीते एक साल में यह शेयर निवेशकों को 77 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे चुका है.
इसे भी पढ़ें- विदेशी निवेशकों पर RBI मेहरबान! NRI-OCI के लिए बढ़ाई निवेश की सीमा, क्या शेयर बाजार में लौटेगी रौनक?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बड़ी बिकवाली! बायबैक के एक्स-डेट पर टूटे Wipro के शेयर, जानें क्या है पूरा मामला ?
ACME Solar ने QIP से जुटाए ₹2800 करोड़, ब्लैकरॉक, गोल्डमैन सैक्स, ADIA जैसे दिग्गजों ने लगाया दांव
हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23500 के करीब; Rajesh Exports में फिर लोअर सर्किट
