रिकॉर्डतोड़ सब्सक्रिप्शन बाद लुढ़का GMP, फिर भी मिल रहा ₹69000 का लिस्टिंग गेन

CMR Green Technologies Limited के IPO ने निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है. 70.03 करोड़ रुपये के इस SME इश्यू को 315 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला, जो इसकी मजबूत मांग को दर्शाता है. हालांकि हाल के दिनों में ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में कुछ गिरावट आई है, फिर भी निवेशकों के लिए लिस्टिंग पर करीब 69,000 रुपये तक के संभावित मुनाफे का अनुमान लगाया जा रहा है.

आईपीओ Image Credit: Canva/ Money9

CMR Green Tech IPO : CMR Green Technologies Limited के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. 70.03 करोड़ रुपये के इस इश्यू को कुल 315 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ, जो निवेशकों की मजबूत रुचि की ओर संकेत देता है. हालांकि, रिकॉर्डतोड़ सब्सक्रिप्शन के बाद ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में कुछ नरमी देखने को मिली है. इसके बावजूद मौजूदा GMP के आधार पर निवेशकों को लिस्टिंग पर करीब 69,000 रुपये तक का संभावित फायदा होने का अनुमान है.

कितना सब्सक्राइब हुआ IPO?

कैटेगरीसब्सक्रिप्शन (गुना)शेयरलॉट्सकुल हिस्सेदारी
QIB224.91x8,92,00089228.5%
NII476.59x6,72,00067221.5%
S-NII303.12x2,24,0002247.2%
B-NII563.33x4,48,00044814.3%
RII297.67x15,64,0001,56450.0%
कुल (Overall)315.36x31,28,0003,128100%
source – NSE

GMP ने लगाया गोता

कंपनी का इश्यू खुलने से पहले इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम में लगातार तेजी आ रही थी. 2 जून को, आईपीओ बंद होने से एक दिन पहला, जीएमपी ऑल टाई हाई 90 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था. लेकिन उसके बाद गिरावट का दौर शुरू हुआ. 5 जून की सुबह 9:29 बजे इसका जीएमपी 69 रुपये है. यानी हाई से लगभग 21 रुपये कम. हालांकि, इसमें गिरावट के बाद भी निवेशकों को 69 हजार रुपये का लिस्टिंग गेन हो सकता है.

क्या करती है कंपनी?

CMR Green Technologies Limited एक मेटल रीसाइक्लिंग कंपनी है. यह पुरानी और इस्तेमाल की हुई धातुओं (जैसे एल्युमिनियम और जिंक) के स्क्रैप को इकट्ठा करके उन्हें प्रोसेस करती है और नए उपयोगी उत्पाद बनाती है.

कंपनी मुख्य रूप से एल्युमिनियम और जिंक की मिश्र धातुएं(Alloys), एल्युमिनियम बिलेट्स और प्रोसेस्ड मेटल स्क्रैप तैयार करती है. इन उत्पादों का सबसे ज्यादा उपयोग ऑटोमोबाइल उद्योग में होता है.

कंपनी अपने उत्पाद बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों जैसे Honda, Bajaj Auto, Hero MotoCorp, Royal Enfield और Maruti Suzuki तथा उनके पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों को सप्लाई करती है.

यह भी पढ़ें: Meesho के शेयरों में 8वें दिन बड़ी गिरावट, 9 जून से खुलेंगे ₹54000 करोड़ के शेयर; निवेशकों में बढ़ी बेचैनी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.