CMR Green Technologies IPO दूसरे दिन तक 9.59 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP ने भी लगाई छलांग; जानें डिटेल
CMR Green Technologies IPO ने निवेशकों के बीच मजबूत मांग दिखाई है और दूसरे दिन तक 9.59 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. NII और रिटेल कैटेगरी में शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला है. वहीं, GMP में भी तेजी दर्ज की गई है, जिससे बेहतर लिस्टिंग गेन की उम्मीद बढ़ गई है. 630.88 करोड़ रुपये के इस बुक-बिल्डिंग इश्यू में निवेशकों को 5 जून तक दांव लगाने का मौका मिलेगा.
CMR Green Technologies IPO: आईपीओ मार्केट में इन दिनों CMR Green Technologies IPO की चर्चा खूब हो रही है. यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3 जून को खुला था और 5 जून तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा. सब्सक्रिप्शन के पहले ही दिन यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था, वहीं दूसरे दिन भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. आज इसके GMP में भी तेजी देखने को मिली है. आइए जानते हैं कि यह आईपीओ अब तक कितना सब्सक्राइब हुआ है और GMP का क्या हाल है.
कितना हुआ सब्सक्राइब
CMR Green Technologies IPO दूसरे दिन तक कुल 9.59 गुना सब्सक्राइब हुआ है. सबसे ज्यादा हलचल NII कैटेगरी में देखने को मिली, जहां यह 21.80 गुना सब्सक्राइब हुआ है. रिटेल कैटेगरी में 7.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, जबकि QIB कैटेगरी में 3.45 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है. दूसरे दिन तक 2,30,43,930 शेयरों के मुकाबले 22,10,69,862 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं.
कैसा है GMP का हाल
CMR Green Technologies IPO के GMP में आज तेजी देखने को मिली है. Investorgain के मुताबिक, CMR Green Technologies IPO का GMP गुरुवार को 60 रुपये से बढ़कर 64 रुपये पर पहुंच गया है. ऐसे में यह अपने अपर प्राइस बैंड 192 रुपये के मुकाबले करीब 256 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. GMP के आधार पर निवेशकों को लगभग 33.33 फीसदी लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है.
CMR Green Technologies IPO: डिटेल्स
CMR Green Technologies IPO 630.88 करोड़ रुपये का बुक-बिल्डिंग इश्यू है. इस आईपीओ में कोई फ्रेश इश्यू शामिल नहीं है. प्रमोटर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 3.29 करोड़ शेयर बेच रहे हैं. इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 182 रुपये से 192 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में 78 शेयर शामिल हैं और एक लॉट के लिए निवेशकों को 14,976 रुपये का निवेश करना होगा. आईपीओ का अलॉटमेंट 8 जून को होने की उम्मीद है, जबकि इसकी लिस्टिंग 10 जून को हो सकती है.
क्या करती है कंपनी
2006 में स्थापित CMR Green Technologies Limited नॉन-फेरस मेटल रीसाइक्लिंग और सेकेंडरी एल्युमिनियम मार्केट की प्रमुख कंपनी है. कंपनी मुख्य रूप से एल्युमिनियम और जिंक डाई-कास्टिंग अलॉय का निर्माण करती है. इसके उत्पादों में रीसाइकल्ड एल्युमिनियम अलॉय (इंगट और लिक्विड फॉर्म में), जिंक अलॉय इंगट, स्टेनलेस स्टील, कॉपर, ब्रास, जिंक, लेड और मैग्नीशियम स्क्रैप शामिल हैं.
कंपनी ऑटोमोटिव और नॉन-ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए एल्युमिनियम बिलेट्स का भी उत्पादन करती है. इसके ग्राहकों में देश के कई प्रमुख OEMs और Tier-1 ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स शामिल हैं, जिनमें Honda Cars India, Bajaj Auto, Hero MotoCorp, Royal Enfield, Maruti Suzuki और Jindal Stainless जैसी कंपनियां शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Meesho के शेयरों में 8वें दिन बड़ी गिरावट, 9 जून से खुलेंगे ₹54000 करोड़ के शेयर; निवेशकों में बढ़ी बेचैनी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
क्या भारतीय निवेशक दुनिया के सबसे महंगे IPO में लगा सकते हैं पैसा, जानिए SpaceX में निवेश का पूरा नियम
1 मिनट के माइक्रो ड्रामा ने बना दिया यूनिकॉर्न! अब कंपनी ला रही IPO, ₹15000 करोड़ वैल्यूएशन पर नजर
इस IPO का GMP दे रहा बंपर मुनाफे का संकेत! ₹166 के शेयर से मिल रहा ₹27200 का लिस्टिंग गेन
