52 वीक लो पर पहुंचे Reliance समेत 3 दिग्गज शेयर, क्या खरीदारी का है सही समय? देखें डिटेल
शेयर बाजार में हालिया कमजोरी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक जैसे ब्लूचिप शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर के करीब पहुंच गए हैं. हालांकि इन कंपनियों के कारोबार और वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है.
Blue Chip Stocks: शेयर बाजार में हाल के दिनों में उतार- चढ़ाव देखने को मिला है. इस दौरान कई बड़ी और मजबूत कंपनियों के शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर के करीब पहुंच गए हैं. आमतौर पर ऐसी गिरावट निवेशकों को चिंता में डाल देती है, लेकिन कई बाजार जानकार इसे लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर के रूप में भी देखते हैं. खास बात यह है कि इन कंपनियों के कारोबार और वित्तीय स्थिति में कोई बड़ी कमजोरी नहीं दिख रही है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इन ब्लूचिप शेयरों में खरीदारी का यह सही समय है.
Reliance Industries
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर से केवल करीब 1.4 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है. कंपनी का कारोबार रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल, टेलीकॉम और रिटेल जैसे कई क्षेत्रों में फैला हुआ है. जियो और रिटेल कारोबार से कंपनी को लगातार मजबूती मिल रही है. कंपनी के शेयर 4 जून को 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 1303 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसने अपने निवेशकों को पिछले पांच साल में 18.11 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Bharti Airtel
हिंदुस्तान यूनिलीवर देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में शामिल है. इसका शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर से करीब 3.9 फीसदी ऊपर है. ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में कंपनी की मजबूत पहुंच है. इसके कई लोकप्रिय ब्रांड रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े हैं. कंपनी के शेयर 4 जून को 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 00 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसने अपने निवेशकों को पिछले पांच साल में 246 फीसदी का रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में फ्लैट क्लोजिंग! IT और Metal शेयरों में कमजोरी, Titan बना स्टार; निफ्टी 23400 के पार बंद
Mahindra & Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर भी अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर के करीब पहुंच गया है. कंपनी एसयूवी और ट्रैक्टर बाजार में मजबूत स्थिति रखती है. ग्रामीण मांग में सुधार और इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में विस्तार कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं. कंपनी के शेयर 4 जून को 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 3016 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसने अपने निवेशकों को पिछले पांच साल में 271 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Meesho के शेयरों में 8वें दिन बड़ी गिरावट, 9 जून से खुलेंगे ₹54000 करोड़ के शेयर; निवेशकों में बढ़ी बेचैनी
शेयर बाजार में फ्लैट क्लोजिंग! IT और Metal शेयरों में कमजोरी, Titan बना स्टार; निफ्टी 23400 के पार बंद
सामने आई FPI की असली सच्चाई, IPO में ऐसे किया खेल; OFS में छुपा है असली सच
