Nazara Technologies से रेखा झुनझुनवाला की बड़ी एग्जिट! ₹218 करोड़ में बेचे शेयर, हिस्सेदारी घटी
रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी पहले 7.05 फीसदी थी, जो अब घटकर 5.07 फीसदी रह गई है. यानी उन्होंने कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 1.98 फीसदी हिस्सा बेच दिया है. फिलहाल कंपनी के शेयर 1,276.1 रुपये के भाव ट्रेड हो रहे हैं, जो 52-वीक के हाई 1,326.5 के करीब है.
Rekha Jhunjhunwala Stocks: बाजार में दिग्गज निवेशकों के एक्टिविटी पर निवेशकों की नजर होती है. क्योंकि अक्सर बढ़ती या घटती हिस्सेदारी से शेयरों की चाल पर असर देखने को मिलती है. इन सब के बीच मशहूर निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने गेमिंग सर्विस कंपनी Nazara Technologies में अपनी हिस्सेदारी को कम किया है. आइए जानते हैं कि रेखा झुनझुनवाला ने कितनी हिस्सेदारी कम की है?
कितनी घटाई हिस्सेदारी
CNBC TV-18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2 जून से 6 जून के बीच उन्होंने कंपनी के 17.38 लाख शेयर बेचे हैं. इस दौरान Nazara Technologies के शेयरों की औसत ट्रेडिंग कीमत 1,255.4 रुपये प्रति शेयर रही, जिससे यह डील लगभग 218 करोड़ रुपये की हुई.
कितनी घटी हिस्सेदारी?
इस बिक्री के बाद, कंपनी में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 7.05 फीसदी से घटकर 5.07 फीसदी रह गई है. यानी उन्होंने कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 1.98 फीसदी हिस्सा बेचा है. शेयर बिक्री के दौरान एवरेज ट्रेडिंग प्राइस 1,255.4 रुपये प्रति शेयर रही.
अभी कितना है निवेश?
बिक्री के बाद भी रेखा झुनझुनवाला के पास Nazara Technologies में बड़ी हिस्सेदारी है. मौजूदा मार्केट प्राइस के हिसाब से उनकी बची हुई हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 568.5 करोड़ रुपये आंकी गई है.
Nazara Technologies के शेयरों का हाल
Nazara Technologies के शेयर बुधवार (1:40 PM तक) को हल्की तेजी के साथ 1,276.1 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. शेयर अपने एक साल के हाई के नजदीक है. बीते एक महीने में इस स्टॉक में करीब 10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. वहीं, बीते एक साल में शेयर ने 60 फीसदी का रिटर्न दिया है.
कंपनी में अन्य बड़े निवेशक
- मधुसूदन केला के पास मार्च 2025 तिमाही के अंत में कंपनी के 1.25 फीसदी शेयर थे.
- उनकी निवेश संस्था Cohesion MK Best Ideas Sub-Trust के पास भी 1.31 फीसदी हिस्सेदारी है.
- भारतीय म्यूचुअल फंड्स के पास कुल 9.59 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान SBI म्यूचुअल फंड का है, जिसकी हिस्सेदारी 8.37 फीसदी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty Outlook Jan 16: 21 EMA और 50 EMA के बीच बना बेयरिश क्रॉसओवर अब भी बरकरार, नेगेटिव सेंटिमेंट मजबूत
Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट के साथ बाजार बंद, लाल निशान में सेंसेक्स और निफ्टी; इन शेयरों ने दिखाया दम
सोने-चांदी की रिकॉर्ड तेजी से चमका ये छुटकू स्टॉक, ₹72 रुपये के शेयर पर टूटे निवेशक, एक दिन में 12% चढ़ा
