रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी IREDA ने दिया डिविडेंड का तोहफा, रिकॉर्ड डेट तय; 4% से ज्यादा भागा शेयर, बिजनेस ग्रोथ से मिला बूस्ट
IREDA ने डिविडेंड का ऐलान किया, जिससे शेयर में 4% से ज्यादा तेजी आई. मजबूत तिमाही नतीजों और तेजी से बढ़ते बिजनेस ने कंपनी के ग्रोथ आउटलुक को मजबूत किया है. हालांकि शॉर्ट टर्म में गिरावट दिखी है, लेकिन लॉन्ग टर्म में स्टॉक ने शानदार रिटर्न दिया है.
IREDA Dividend: सरकारी कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड यानी IREDA ने निवेशकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर ली गई है. इस घोषणा के बाद ही ये स्टॉक बुलेट की तरह भागा और करीब 5 फीसदी उछल गया.
IREDA ने निवेशकों को खुशखबरी देते हए कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹0.60 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है, जो फेस वैल्यू ₹10 पर 6% बैठता है. कंपनी ने 2 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है और 30 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा. बोर्ड की बैठक में इस डिविडेंड को मंजूरी दी गई. इसका फायदा उन निवेशकों को मिलेगा, जिनके पास रिकॉर्ड डेट तक शेयर होंगे.
तिमाही नतीजों में शानदार उछाल
- IREDA ने Q3 FY26 में दमदार प्रदर्शन किया है.
- नेट प्रॉफिट 37.5% बढ़कर ₹584.9 करोड़ पहुंचा.
- रेवेन्यू 38% बढ़कर ₹2,140 करोड़ रहा.
- नेट इंटरेस्ट इनकम 34.8% बढ़कर ₹897.5 करोड़ हो गई.
बिजनेस ग्रोथ भी मजबूत
- कंपनी का लोन बुक 28% बढ़कर ₹87,975 करोड़ हो गया.
- डिस्बर्समेंट 32% बढ़कर ₹9,860 करोड़ पहुंच गया.
- नेटवर्थ भी 38% बढ़कर ₹13,537 करोड़ हो गई.
यह भी पढ़ें: बायबैक पर सरकार का बड़ा ऐलान, कैपिटल गेन पर अब ज्यादा लगेगा टैक्स, 12% सरचार्ज लगाने की तैयारी, निवेशकों को झटका
शेयर में भी आई तेजी
बेहतर नतीजे और बिजनेस ग्रोथ के बाद कंपनी के डिविडेंड देने की पॉजिटिव खबर के बाद कंपनी का शेयर भी चमका और BSE पर 4.22% की तेजी के साथ ₹119.20 पर बंद हुआ. हालांकि 6 महीने में ये 20 फीसदी लुढ़क गया. हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने अच्छा रिटर्न दिया है. 3 साल में इसका रिटर्न 138 फीसदी रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹100 से सस्ते इस शेयर पर रखें नजर, कंपनी का टेलीकॉम से डिफेंस तक बड़ा दांव, अब ₹580 करोड़ के कैपेक्स से बूस्ट की तैयारी
3 हिस्सों में बंटा Quess Corp, शेयर लुढ़का 52 वीक लो के पास, दिग्गजों ने लगाया है दांव, आप क्या करेंगे?
₹1.85 लाख करोड़ के डिफेंस बूम, ये 2 छोटे शेयर बन सकते हैं बड़ा धमाका, 9 महीनों में 53% तक की ग्रोथ
