एशियाई बाजारों में बिकवाली जारी, टेक शेयरों और क्रिप्टोकरेंसी में आई भारी गिरावट, जानें क्या है वजह?

इस बार गिरावट की कोई एक बड़ी वजह नहीं है, जैसा कि पिछले साल अप्रैल में ट्रेड वॉर के दौरान देखा गया था. बल्कि लगातार आ रही खबरों ने बाजार में यह चिंता बढ़ा दी है कि वैल्यूएशन काफी हाई लेवल पर पहुंच चुके हैं. इसी वजह से निवेशकों ने एक साथ मुनाफावसूली शुरू कर दी.

शेयर बाजार में आई गिरावट Image Credit: FreePik

शुक्रवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव और गहरा गया. अमेरिका में टेक शेयरों और क्रिप्टोकरेंसी में आई भारी गिरावट के बाद ग्लोबल निवेशकों का रिस्क लेने का मन कमजोर पड़ा है. इसका असर एशियाई कारोबार में साफ दिखा, जहां शेयर बाजारों में गिरावट रही और चांदी की कीमतों में एक बार फिर भयंकर गिरावट देखने को मिली. एशियाई शेयर बाजारों में करीब 1.1 प्रतिशत तक की गिरावट आई. वॉल स्ट्रीट में कमजोरी के बाद यह दबाव बढ़ा, जहां Nasdaq 100 ने अप्रैल के बाद की सबसे खराब तीन दिन की गिरावट दर्ज की. बिटकॉइन भी दबाव में रहा और करीब 63,000 डॉलर के आसपास कारोबार करता दिखा.

चांदी और सोने में भारी टूट

कमोडिटी बाजार में हालात और ज्यादा खराब रहे. शुक्रवार को चांदी में 10 प्रतिशत तक की गिरावट आई, जबकि इससे पहले सत्र में इसमें 20 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई थी. सोने की कीमतों में भी कमजोरी दर्ज की गई.

टेक शेयरों पर बड़ा दबाव

निवेशकों के सेंटीमेंट को और झटका तब लगा जब Amazon ने ऐलान किया कि वह इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर करीब 200 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना रही है. इसके बाद आफ्टर आवर्स ट्रेड में Amazon के शेयर करीब 10 प्रतिशत टूट गए. Nasdaq 100 के फ्यूचर्स में भी करीब 1 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जिससे टेक सेक्टर में आगे भी दबाव के संकेत मिले.

एक वजह नहीं, कई चिंताएं

इस बार गिरावट की कोई एक बड़ी वजह नहीं है, जैसा कि पिछले साल अप्रैल में ट्रेड वॉर के दौरान देखा गया था. बल्कि लगातार आ रही खबरों ने बाजार में यह चिंता बढ़ा दी है कि वैल्यूएशन काफी हाई लेवल पर पहुंच चुके हैं. इसी वजह से निवेशकों ने एक साथ मुनाफावसूली शुरू कर दी.

गुरुवार को एसएंडपी 500 में 1.2 प्रतिशत की गिरावट आई, जो लगातार तीसरा दिन था. वहीं Nasdaq 100 ने अप्रैल के बाद की सबसे गहरी गिरावट को आगे बढ़ाया. सॉफ्टवेयर शेयरों में भी बिकवाली तेज रही, खासकर तब जब एआई कंपनी Anthropic ने एक नया मॉडल पेश किया, जो फाइनेंशियल रिसर्च के लिए डिजाइन किया गया है. इससे टेक कंपनियों पर प्रतिस्पर्धा का दबाव और बढ़ गया.

कोरिया और बॉन्ड बाजार का हाल

एआई निवेश का संकेत माने जाने वाले दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में शुक्रवार को एक समय 5.1 प्रतिशत तक की गिरावट आई, हालांकि बाद में कुछ रिकवरी देखी गई. कमजोर माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़े, जिससे अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड्स में मांग आई. न्यूयॉर्क ट्रेडिंग के दौरान दो साल की यील्ड करीब एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई. एशियाई कारोबार में 10 साल की बॉन्ड यील्ड करीब 4.18 प्रतिशत के आसपास स्थिर रही.

कमजोर अमेरिकी जॉब डेटा ने बढ़ाई चिंता

बाजार की सेंटीमेंट पर अमेरिकी लेबर डेटा ने भी असर डाला. जनवरी महीने में कंपनियों ने 2009 के बाद सबसे ज्यादा छंटनी का ऐलान किया.

इसे भी पढ़ें- इस स्‍टॉक में आएगी 90% की धुंआधार तेजी! Elara Capital ने कहा- ‘खरीदो’, इतना जाएगा भाव

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

LIC के स्टॉक्स में बंपर रैली, ऐसा क्या हुआ कि इस शेयर ने पकड़ी रफ्तार, जानें पूरा मामला

इन 2 कर्जमुक्‍त कंटेनर कंपनियों पर रखें नजर, सरकार के ₹10,000 करोड़ के पैकेज से मिल सकता है बूस्‍ट, रिटर्न में देखें कितना दम

चमक फीकी पड़ते ही बाजार में हाहाकार, चांदी और सोने के ETF 8% तक टूटे, निवेशकों के लिए चेतावनी या मौका

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरा, बुरी तरह टूटे IT स्टॉक्स, LIC में तूफानी तेजी

इन 3 महारत्न कंपनियों पर रखें नजर, 52-वीक हाई के पास कर रही ट्रेड, Oil-Gas सेक्टर की कहलाती हैं दिग्गज, ग्रोथ प्लान मजबूत

चीते की तरह भाग रहा मुकुल अग्रवाल का ये स्‍टॉक, एक हफ्ते में 31% चढ़ा, नए ऑर्डर ने रीसाइ‍क्लिंग स्‍टॉक में फूंकी जान, लगा अपर सर्किट