इन 3 महारत्न कंपनियों पर रखें नजर, 52-वीक हाई के पास कर रही ट्रेड, Oil-Gas सेक्टर की कहलाती हैं दिग्गज, ग्रोथ प्लान मजबूत

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर गुरुवार को शेयर बाजार में साफ देखने को मिला, जहां BSE Oil & Gas Index नए 52-हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया. इस उछाल के साथ ऑयल-गैस सेक्टर की बड़ी सरकारी कंपनियां निवेशकों के फोकस में आ गई हैं, जिनके मजबूत फंडामेंटल और ग्रोथ प्लान लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न की उम्मीद जगा रहे हैं.

Oil & Gas Stocks Image Credit: @AI/Money9live

Oil & Gas Stocks: कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती का असर गुरुवार को शेयर बाजार पर साफ दिखा. BSE Oil & Gas Index इंट्रा-डे कारोबार में 1% से ज्यादा चढ़कर 29,447 के नए 52-हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया. यह इंडेक्स नवंबर 2025 में बने अपने पिछले रिकॉर्ड को भी पार कर गया. इस तेजी के बीच ऑयल और गैस सेक्टर की कुछ बड़ी सरकारी कंपनियां निवेशकों के रडार पर बनी हुई हैं. इसमें ONGC, BPCL और GAIL जैसी दिग्गज कंपनियों के नाम शामिल हैं.

तेल की कीमतों में मजबूती और भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों के बीच ऑयल-गैस सेक्टर फिर से चर्चा में है. ONGC, BPCL और GAIL जैसी कंपनियां न सिर्फ अपने पारंपरिक कारोबार को मजबूत कर रही हैं, बल्कि ग्रीन एनर्जी की दिशा में भी कदम बढ़ा रही हैं, जो निवेशकों के लिए लंबी अवधि में अहम हो सकता है.

Oil and Natural Gas Corporation (ONGC)

महारत्न कंपनी ONGC देश की सबसे बड़ी कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादक कंपनी है, जो भारत के कुल घरेलू उत्पादन का करीब 71% हिस्सा देती है. ये भी देश की महारत्न कंपनियों में से एक है. कंपनी के नतीजों की बात करें तो Q2 FY26 में ONGC का मुनाफा साल-दर-साल बढ़कर 1.23 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया.

बीते एक महीने में इसके शेयरों में लगभग 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. गुरुवार को मामूली तेजी के बाद शेयर के भाव 269 रुपये से ऊपर चला गया. पांच साल में यह 170 फीसदी उछला है. शेयर अपने 52-वीक हाई के पास कारोबार कर रहा है.

ONGC अब सिर्फ तेल-गैस तक सीमित नहीं है. इसकी सहायक कंपनी ONGC Green के जरिये रिन्यूएबल एनर्जी में भी तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं. हाल ही में कंपनी ने PTC Energy का अधिग्रहण किया है, जिससे उसके पोर्टफोलियो में कई विंड एनर्जी परियोजनाएं जुड़ गई हैं.

Bharat Petroleum Corporation (BPCL)

BPCL एक प्रमुख डाउनस्ट्रीम ऑयल PSU है, जिसका कारोबार रिफाइनिंग, पेट्रोल-डीजल बिक्री, LPG, एविएशन फ्यूल और पेट्रोकेमिकल्स तक फैला हुआ है. Q3 FY26 में कंपनी का मुनाफा लगभग दोगुना होकर 69,800 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई.

गुरुवार को BPCL के शेयर ने नया 52-वीक हाई बनाया है. हालांकि बाद में इसमें मुनाफा वसूली दिखा, जिससे यह 382 रुपये पर बंद हुआ. पांच साल में इसने 82 फीसदी तक रिटर्न दिया है.

भविष्य की तैयारी के तहत BPCL रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और EV चार्जिंग जैसे नए क्षेत्रों में निवेश बढ़ा रही है. कंपनी बड़े रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ LNG ट्रेडिंग और बायोफ्यूल्स पर भी फोकस कर रही है, ताकि लंबी अवधि में संतुलित ग्रोथ हासिल की जा सके.

GAIL (India)

महारत्न कंपनी GAIL देश की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस ट्रांसमिशन और मार्केटिंग कंपनी है. इसके पास 16,000 किलोमीटर से ज्यादा लंबा गैस पाइपलाइन नेटवर्क है, जो भारत की गैस सप्लाई की रीढ़ माना जाता है. हालांकि Q3 FY26 में कंपनी का मुनाफा घटा है.

गुरुवार को इसके शेयर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. यह अपने 52-वीक हाई से 42 रुपये नीचे कारोबार कर रहा है. इसने भी पांच साल में केवल 85 फीसदी का ही रिटर्न दिया है.

भारत में बढ़ती गैस मांग, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन का विस्तार और नए LNG सप्लाई समझौते GAIL की ग्रोथ को सपोर्ट दे रहे हैं. इसके अलावा पेट्रोकेमिकल्स, ग्रीन हाइड्रोजन और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे नए कदम कंपनी को भविष्य के लिए प्रासंगिक बनाए रखेंगे.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

LIC के स्टॉक्स में बंपर रैली, ऐसा क्या हुआ कि इस शेयर ने पकड़ी रफ्तार, जानें पूरा मामला

इन 2 कर्जमुक्‍त कंटेनर कंपनियों पर रखें नजर, सरकार के ₹10,000 करोड़ के पैकेज से मिल सकता है बूस्‍ट, रिटर्न में देखें कितना दम

चमक फीकी पड़ते ही बाजार में हाहाकार, चांदी और सोने के ETF 8% तक टूटे, निवेशकों के लिए चेतावनी या मौका

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरा, बुरी तरह टूटे IT स्टॉक्स, LIC में तूफानी तेजी

एशियाई बाजारों में बिकवाली जारी, टेक शेयरों और क्रिप्टोकरेंसी में आई भारी गिरावट, जानें क्या है वजह?

चीते की तरह भाग रहा मुकुल अग्रवाल का ये स्‍टॉक, एक हफ्ते में 31% चढ़ा, नए ऑर्डर ने रीसाइ‍क्लिंग स्‍टॉक में फूंकी जान, लगा अपर सर्किट