तिमाही नतीजों से पहले ही भागा शेयर, FIIs ने बढ़ाई हिस्सेदारी, 5 साल में ₹8 से 175 पार निकला स्टॉक

कंपनी का स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 63.15 रुपये से अब तक करीब 180 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. वहीं लंबी अवधि की बात करें तो पिछले 5 साल में इस शेयर ने करीब 1,200 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है. इसके अलावा, FII ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.

मल्टीबैगर शेयर Shanti Educational Initiatives Limited गुरुवार को जोरदार तेजी के साथ कारोबार करता दिखा. नतीजों से पहले इस शेयर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली और इंट्राडे कारोबार में शेयर करीब 8.25 प्रतिशत चढ़कर 175.85 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को बैठक करने वाला है. इस बैठक में 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों और लिमिटेड रिव्यू रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा. अहम बात ये है कि पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 19.75 प्रतिशत बढ़ा है. 2021 में ही यही शेयर 8 रुपये के आस-पास कारोबार कर रहा था, जो अब 175 रुपये पार निकल चुका है.

कंपनी के बारे में

Shanti Educational Initiatives Limited यानी SEIL की स्थापना साल 2009 में Chiripal Group द्वारा की गई थी. अहमदाबाद स्थित यह कंपनी एजुकेशन सेक्टर में तेजी से अपना दायरा बढ़ा रही है. कंपनी प्ले स्कूल से लेकर बिजनेस मैनेजमेंट स्कूल तक के लिए School Management Solutions मुहैया कराती है. SEIL स्कूलों की प्लानिंग, स्थापना, संचालन और सुधार में अनुभव रखती है. कंपनी का फोकस स्टैंडर्ड टीचर ट्रेनिंग, टेक्नोलॉजी आधारित इंग्लिश मीडियम करिकुलम और बेहतर लर्निंग आउटकम पर है.

10 फरवरी को बोर्ड मीटिंग

कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को बैठक करने वाला है. इस बैठक में 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों और लिमिटेड रिव्यू रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा. इसके अलावा चेयर की अनुमति से अन्य कारोबारी मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है.

पिछले नतीजों की झलक

कंपनी ने Q2FY26 में 11.42 करोड़ रुपये की नेट सेल्स दर्ज की. इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.62 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q2FY25 में मुनाफा 2.70 करोड़ रुपये था. FY25 में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. नेट सेल्स सालाना आधार पर 220 प्रतिशत बढ़कर 58.99 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि नेट प्रॉफिट 93 प्रतिशत उछलकर 7.06 करोड़ रुपये रहा.

FIIs की हिस्सेदारी बढ़ी

सितंबर 2025 में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 21.85 प्रतिशत कर दी, जो जून 2025 में इससे कम थी. इससे शेयर में निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ.

रणनीतिक कदमों से विस्तार

2026 की शुरुआत में कंपनी ने कई अहम रणनीतिक फैसले लिए. SEIL ने अपनी सब्सिडियरी Uniformverse Private Limited के लिए ICICI Bank को करीब 4.99 करोड़ रुपये का Letter of Comfort जारी किया, जिससे क्रेडिट फैसिलिटी को सपोर्ट मिल सके. इसके अलावा कंपनी ने 12 जनवरी 2026 को Shanti Learning Initiatives Private Limited को पूरी तरह अपनी सब्सिडियरी के तौर पर शामिल किया. यह अधिग्रहण 1,00,000 रुपये की नकद राशि में किया गया, जिसका मकसद पूरे भारत में कंपनी की एजुकेशन सेवाओं और ऑपरेशंस को विस्तार देना है.

शेयर की चाल

गुरुवार को Shanti Educational के शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे. इंट्राडे में शेयर 8.25 प्रतिशत चढ़ा. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 19.75 प्रतिशत बढ़ा, बीते तीन महीनों में 59.86 प्रतिशत की तेजी और पिछले एक साल में करीब 46.48 प्रतिशत की बढ़त रही है. कंपनी का मार्केट कैप 2,800 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है.

मल्टीबैगर रिटर्न

Shanti Educational का स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 63.15 रुपये से अब तक करीब 180 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. वहीं लंबी अवधि की बात करें तो पिछले 5 साल में इस शेयर ने करीब 1,200 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- इस स्‍टॉक में आएगी 90% की धुंआधार तेजी! Elara Capital ने कहा- ‘खरीदो’, इतना जाएगा भाव

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories