TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, लगभग सभी इंडेक्स में बढ़त, PSU बैंक के शेयर उछले

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी आज बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. हालांकि कल बाजार में बिकवाली देखने को मिली थी. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 231 अंकों की तेजी के साथ 81,588 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 57 अंक उछलकर 24,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

BSE. Image Credit: Getty Images

Stock Market Opening Bell: कल की बिकवाली के बाद आज, 20 जून को बाजार तेजी के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 231 अंकों की तेजी के साथ 81,588 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 57 अंक उछलकर 24,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में बस 2 ही लाल निशान में रहे, बाकी के शेयरों में तेजी रही थी. इसके अलावा निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में मीडिया सेक्टर को छोड़कर सभी में तेजी देखने को मिली. इसमें सबसे ज्यादा तेजी सरकारी बैंकों के शेयरों में रही.

रुपया मजबूत होकर खुला

शुक्रवार को रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. रुपया 86.62 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि गुरुवार को यह 86.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

Ashoka Buildcon में तेजी

20 जून के शुरुआती कारोबार में Ashoka Buildcon के शेयरों में 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली. दरअसल, कंपनी को गुयाना सरकार से 562 करोड़ रुपये का रोड प्रोजेक्ट मिला है. इस रोड लिंक प्रोजेक्ट की अवधि 18 महीने की होगी. जिसका असर इसके शेयरों पर देखने को मिला.

Nestle India में तेजी

आज के शुरुआती कारोबार में Nestle India के शेयरों में 1 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली. जिसके पीछे की वजह है कि कंपनी के बोर्ड की बैठक 26 जून को होनी है, जिसमें बोनस शेयर जारी करने पर फैसला हो सकता है. यह कंपनी के इतिहास में पहली बार होगा.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल ( अधिकतर शेयर चढ़े )

सोर्स-BSE

निफ्टी के टॉप-5 गेनर

शेयर का नामओपेनिंग प्राइसहाईलोपिछला बंदकरंट भाव% बदलाव
बजाज फिनसर्व (BAJAJFINSV)₹1,974.80₹1,997.30₹1,968.20₹1,967.60₹1,995.20+1.40%
आयशर मोटर्स (EICHERMOT)₹5,530.00₹5,542.00₹5,495.00₹5,493.50₹5,538.00+0.81%
ग्रासिम (GRASIM)₹2,683.00₹2,716.00₹2,683.00₹2,693.20₹2,715.00+0.81%
श्रीराम फाइनेंस (SHRIRAMFIN)₹652.00₹658.00₹651.00₹652.20₹657.45+0.80%
ईटरनल (ETERNAL)₹249.01₹251.75₹249.01₹249.42₹251.37+0.78%
सोर्स-NSE, समय-9:21 AM

निफ्टी के टॉप-लूजर

शेयर का नामओपेनिंग प्राइसहाईलोपिछला बंदकरंट भाव% बदलाव
हीरो मोटोकॉर्प (HEROMOTOCO)₹4,380.50₹4,382.40₹4,204.90₹4,384.30₹4,296.00–2.01%
इंडसइंड बैंक (INDUSINDBK)₹835.50₹836.60₹831.55₹837.50₹832.15–0.64%
ओएनजीसी (ONGC)₹252.26₹252.45₹250.21₹251.56₹250.33–0.49%
बजाज फाइनेंस (BAJFINANCE)₹897.00₹899.50₹892.00₹900.50₹896.50–0.44%
टेक महिंद्रा (TECHM)₹1,680.00₹1,689.30₹1,672.10₹1,684.00₹1,677.30–0.40%
सोर्स-NSE, समय-9:21 AM

एशियाई बाजारों का हाल (सुबह के 9 बजे तक)

  • गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में 31 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
  • निक्केई में 42 अंकों की बिकवाली रही थी.
  • हैंग सेंग में 230 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 168 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
  • सिंगापुर के बाजार में 0.11 फीसदी की तेजी देखने को मिली.

कल बाजार में देखी गई बिकवाली

19 मई को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. हालांकि अंत में लाल निशान में बंद हुआ था. सेंसेक्स 83 अंक गिरकर 81,362 के स्तर पर बंद हुआ था. निफ्टी में भी 19 अंक फिसलकर 24,793 के स्तर पर आ गया था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट देखने को मिली वहीं, 8 में तेजी रही थी. अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा सहित कुल 10 के शेयर्स 2.50% तक फिसले. M&M, टाइटन और मारुति के शेयरों में 1.6% तक की तेजी देखने को मिली थी.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.