बाजार में उतार-चढ़ाव, निफ्टी 25800 के नीचे, बुरी तरह फिसला IT इंडेक्स, इंफोसिस 6% से ज्यादा टूटा
एडवांस-डिक्लाइन की बात करें तो 1,161 शेयरों में तेजी, 1,148 शेयरों में गिरावट और 201 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. इस दौरान सबसे ज्यादा गिरावट आईटी शेयरों में देखने को मिला. इंफोसिस 6 फीसदी से ज्यादा टूट गया. निफ्टी पर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टाटा स्टील, कोल इंडिया, ओएनजीसी और एनटीपीसी जैसे शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर आईटी सेक्टर में बिकवाली का दबाव दिखा.
Stock Market Opening Bell: खराब ग्लोबल संकेतों के बीच 4 फरवरी को घरेलू शेयर बाजारों ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 25,700 के नीचे फिसल गया था. हालांकि, महज 10 मिनट में बाजार ने शानदार रिकवरी दिखाई. 9:25 AM तक सेंसेक्स 80 अंकों की तेजी के साथ 83,811 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 50 अंक उछलकर 25770 के करीब कारोबार करता दिखा. अगर एडवांस-डिक्लाइन की बात करें तो 1,161 शेयरों में तेजी, 1,148 शेयरों में गिरावट और 201 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. इस दौरान सबसे ज्यादा गिरावट आईटी शेयरों में देखने को मिला. इंफोसिस 6 फीसदी से ज्यादा टूट गया.
इंफोसिस में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट
आज के शुरुआती कारोबार में इंफोसिस के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली. इस दौरान शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 1555 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे. जानिए क्या है बिकवाली की वजह- 4 फरवरी को IT शेयरों में बिकवाली की आशंका! US से आई खबर के बाद बिगड़ा सेंटीमेंट, रडार पर रखें ये शेयर
पावर और मेटल शेयरों में मजबूती, आईटी शेयरों पर दबाव
निफ्टी पर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टाटा स्टील, कोल इंडिया, ओएनजीसी और एनटीपीसी जैसे शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर आईटी सेक्टर में बिकवाली का दबाव दिखा, जहां एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, विप्रो और टीसीएस प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे.
रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर
कल की दमदार मजबूती के बाद आज भारतीय रुपया कमजोर खुला. बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 90.41 के स्तर पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 90.27 पर बंद हुआ था.
निफ्टी के टॉप गेनर
निफ्टी के इन IT शेयरों में गिरावट
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
गिफ्ट निफ्टी में रैली ( 9:05 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी में 92 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी.
- जापान के निक्केई में 300 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 174 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.09 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब एक चौथाई फीसदी की बिकवाली रही थी.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
3 फरवरी को कैसा रहा था बाजार?
शेयर बाजार में कल यानी 3 फरवरी को शानदार तेजी रही थी. सेंसेक्स में 2073 अंक बढ़कर 83,739 पर बंद हुआ था. निफ्टी में 639 अंकों की तेजी के साथ 25,728 पर बंद हुआ था. ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है, जिस वजह से बाजार चढ़ा था. इस दौरान बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली थी.
इसे भी पढ़ें- इस IT स्टॉक पर केडिया फैमिला फिदा! भाग रहा शेयर, कंपनी कर रही लंबी रेस की तैयारी, 100+ देशों में फैला धंधा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




