जिस IPO ने मचाया था तहलका, अब खुला एंकर लॉक-इन, 60% रिटर्न दे चुका Shreeji Shipping शेयर फोकस में
जिस आईपीओ ने लिस्टिंग के वक्त बाजार में हलचल मचाई थी, अब वही शेयर फिर चर्चा में है. Shreeji Shipping में आज से एंकर निवेशकों का 6 महीने का लॉक-इन खत्म हो रहा है. अब तक करीब 50-60% रिटर्न दे चुका यह शेयर, बड़े निवेशकों की मौजूदगी के चलते फिर निवेशकों की नजर में है.
श्रीजी शिपिंग का आईपीओ जब बाजार में आया था, तब इसने निवेशकों का खासा ध्यान खींचा था. मजबूत फंडामेंटल, बड़े ग्राहकों और नामी एंकर निवेशकों की मौजूदगी ने इस इश्यू को चर्चा में ला दिया था. अब लिस्टिंग के करीब छह महीने बाद कंपनी से जुड़ा एक अहम दिन आ गया है. आज से श्रीजी शिपिंग में एंकर निवेशकों का लॉक-इन खत्म हो रहा है, जिस पर बाजार और निवेशकों की खास नजर बनी हुई है. खास बात यह है कि यह वही आईपीओ है, जिसने अब तक निवेशकों को करीब 50 से 60 फीसदी तक का रिटर्न दे दिया है.
आज खुल गया है एंकर निवेशकों का लॉक-इन
श्रीजी शिपिंग के आईपीओ में एंकर निवेशकों के लिए छह महीने का लॉक-इन तय किया गया था, जो आज खत्म हो रहा है. इस लॉक-इन के तहत करीब 1 करोड़ शेयर शामिल थे, जो कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 6 फीसदी हिस्सा बनते हैं. कंपनी में कुल 15 एंकर निवेशकों ने पैसा लगाया था. इनमें Morgan, Bank of India और BNP Paribas जैसे बड़े और भरोसेमंद संस्थागत निवेशकों के नाम शामिल हैं. लॉक-इन खत्म होने के बाद इन शेयरों पर बाजार की चाल निवेशकों के लिए अहम संकेत दे सकती है.
वैल्यूएशन की बात करें तो श्रीजी शिपिंग का शेयर फिलहाल करीब 40 के P/E पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इसकी बुक वैल्यू 43.80 रुपये है. लॉक-इन खुलने के बाद शेयर में आने वाली हलचल यह तय करेगी कि आगे निवेशकों का भरोसा किस दिशा में जाता है.
ऐसे में वीडियो में देखें कि शेयर को लेकर एक्सपर्ट की क्या राय है:
आईपीओ से लेकर अब तक का सफर
श्रीजी शिपिंग के शेयर 26 अगस्त 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे. कंपनी ने आईपीओ में 252 रुपये का इश्यू प्राइस तय किया था, जबकि लिस्टिंग के दिन शेयर 270 रुपये पर बाजार में आया. इसके बाद शेयर ने धीरे-धीरे मजबूती दिखाई और अब तक निवेशकों को करीब 60 फीसदी तक का रिटर्न दे चुका है. यही वजह है कि यह आईपीओ अपने समय के चर्चित इश्यू में गिना जाता है.
यह भी पढ़ें: 1300% मल्टीबैगर रिटर्न का ट्रैक रिकॉर्ड, अब EV में एंट्री, मेगा ऑर्डर मिलते ही स्टॉक में लगा अपर सर्किट, ₹30 से सस्ता
कंपनी का कारोबार और मजबूती
श्रीजी शिपिंग साल 1995 से कारोबार में है और शिपिंग व लॉजिस्टिक्स सेक्टर में लंबा अनुभव रखती है. कंपनी देश और विदेश के करीब 20 पोर्ट्स पर अपनी सेवाएं देती है. इसके पास लगभग 80 फ्लीट हैं और 106 से ज्यादा ग्राहक जुड़े हुए हैं. ग्राहकों में Adani, Torrent, Tata और Arcelor जैसे बड़े कॉर्पोरेट नाम शामिल हैं. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 15.71 MMT का वॉल्यूम हैंडल किया था, जो इसके मजबूत ऑपरेशंस को दिखाता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹2000 तक जा सकता है RIL? ब्रोकरेज बुलिश, CLSA ने ‘Outperform’ रेटिंग के साथ दिया टारगेट; जानें ट्रिगर्स
Meesho की बढ़ीं मुश्किलें! इनकम टैक्स से मिला ₹1500 करोड़ का नोटिस, हाई से 40% टूट चुका शेयर; क्या और गिरेगा?
HAL से इस डिफेंस कंपनी को मिला ऑर्डर, 17% तक शेयर में आई तेजी; आपकी नजर पड़ी क्या
