इस छुटकू शेयर ने किया कमाल, 24 रुपये से पहुंचा 64 के पार, आया इतना उछाल

नीलम लिनेन्‍स एंड गारमेंट्स के शेयर में 6 दिसंबर को जबरदस्‍त उछाल देखने को मिला. यह अपने आईपीओ प्राइस से काफी ज्‍यादा बढ़ चुका है, ऐसे में इसमें निवेश करने वालों की चांदी हो गई है.

roto pumps के शेयरों में आया उछाल Image Credit: freepik

SME कैटेगरी के शेयर Neelam Linens and Garments में इन दिनों खूब तेजी देखने को मिल रही है. 6 दिसंबर यानी शुक्रवार को इसमें 24.76% की तेजी देखने को मिली. कंपनी के आईपीओ को आए हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ, लेकिन इस छुटकू शेयर ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है. इसका आईपीओ प्राइस 24 रुपये था, जो इस समय बढ़कर 64 रुपये के पार पहुंच चुकी है, ऐसे में इसमें पैसा लगाने वालों की बल्‍ले-बल्‍ले हो रही है.

नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स के शेयरों में शुक्रवार को अच्‍छा उछाल देखने को मिला. शेयर की कीमत 24 फीसदी से ज्‍यादा बढ़कर 64.75 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी के शेयर अपने आईपीओ प्राइस से 170 पर्सेंट उछल गए हैं. बता दें यह आईपीओ 8 नवंबर 2024 को खुला था और 12 नवंबर को बंद हुआ था, जबकि इसकी लिस्टिंग 18 नवंबर को 40.05 रुपये पर हुई थी. कंपनी का मार्केट कैप 130 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

आईपीओ कितना हुआ था सब्‍सक्राइब?

नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स का आईपीओ 91.97 गुना सब्‍सक्राइब हुआ था. आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 57.82 गुना सब्सक्राइब हुआ था. वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 273.47 गुना सब्‍सक्रिप्‍शन मिला था, जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 15.40 गुना सब्सक्राइब हुआ था. कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स सिर्फ 1 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे. आईपीओ की एक लॉट में 6000 शेयर थे, रिटेल इनवेस्टर्स को 1.44 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें: Emerald Tyre Manufacturers IPO का GMP भर रहा उड़ान, निवेशकों में लगी दांव लगाने की होड़

कब हुई थी कंपनी की शुरुआत?

नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स इंडिया लिमिटेड की शुरुआत साल 2010 में हुई थी. कंपनी सॉफ्ट होम फैशन प्रॉडक्ट्स तैयार करती है. कंपनी अपने प्रोडक्‍ट कई देशों में एक्सपोर्ट करती है. नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स बेडशीट्स, पिलो कवर, डुवेट कवर्स, टॉवेल्स, रग्स, शर्ट्स और दूसरे गारमेंट्स बनाती है. कंपनी की मुंबई में दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं.