शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, IT शेयरों में रैली; 2 दिन में निवेशकों ने कमाए 2 लाख करोड़
निफ्टी में टॉप गेनर शेयरों में Adani Enterprises, ITC, Bharat Electronics Limited, Infosys और Larsen & Toubro शामिल रहे. वहीं गिरावट वाले शेयरों में Eternal Limited, Trent, Hindalco Industries, Reliance Industries और Tata Steel शामिल रहे. ब्रॉडर मार्केट में पॉजिटिव रहा. निफ्टी Midcap 100 में 0.3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी Smallcap 100 0.5 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ.
आज, 17 फरवरी को लगातार दूसरे कारोबारी दिन बाजार में तेजी देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 173.81 अंक यानी 0.21 फीसदी बढ़कर 83,450.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.17 फीसदी चढ़कर 25,725.40 पर बंद हुआ. बाजार में कुल 2,297 शेयरों में बढ़त रही, 1,730 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि 142 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. पिछले 2 कारोबारी दिन में निवेशकों ने करीब 2 लाख करोड़ से ज्यादा कमा लिए.
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स में मिलाजुला रुख देखने को मिला. निफ्टी PSU Bank में करीब 2 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई. निफ्टी IT 1 फीसदी चढ़ा, जबकि निफ्टी Media में 0.6 फीसदी और निफ्टी Auto में 0.5 फीसदी की बढ़त रही. दूसरी ओर, निफ्टी Metal 1 फीसदी गिरा और निफ्टी Realty में 0.3 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स
निफ्टी में टॉप गेनर शेयरों में Adani Enterprises, ITC, Bharat Electronics Limited, Infosys और Larsen & Toubro शामिल रहे.
निफ्टी के लूजर
निफ्टी के टॉप लूजर शेयरों में Eternal Limited, Trent, Hindalco Industries, Reliance Industries और Tata Steel शामिल रहे.
मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्की बढ़त
ब्रॉडर मार्केट में पॉजिटिव रहा. निफ्टी Midcap 100 में 0.3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी Smallcap 100 0.5 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ. कुल मिलाकर बाजार में दूसरे दिन भी खरीदारी का माहौल बना रहा.
52 हफ्ते के निचले स्तर पर 140 से ज्यादा शेयर
आज कारोबार में 140 से अधिक शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए. इनमें Brainbees Solutions, Cello World, Ola Electric, Clean Science and Technology, Abbott India, C. E. Info Systems, Cohance Lifesciences, Blue Jet Healthcare, Firstsource Solutions और Newgen Software जैसे शेयर शामिल रहे.
52-वीक हाई पर 110 से ज्यादा शेयर
वहीं दूसरी ओर, 110 से अधिक शेयरों ने अपने 52-वीक हाई छू लिया. इनमें Union Bank of India, Force Motors, Bank of India, Graphite India, Larsen & Toubro, State Bank of India, Lupin, Max Financial Services, Astral, Kirloskar Oil Engines, Indus Towers और Jindal Steel & Power जैसे शेयर शामिल रहे.
क्या है एक्सपर्ट की राय
Geojit Investments Limited के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर के मुताबिक, घरेलू बाजार रेंज बाउंड में कारोबार करते हुए हाल की गिरावट से उबरने का प्रयास कर रहे हैं, जो AI आधारित व्यवधानों की बढ़ती चिंताओं के कारण आई थी. आईटी सेक्टर में तेज गिरावट के बाद सेलेक्टेड खरीदारी देखने को मिली, जिसे ग्लोबल एआई पार्टनर्स के साथ रणनीतिक सहयोग की घोषणाओं ने सपोर्ट किया. वहीं, पीएसयू बैंक ने ब्रॉडर इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया. निकट भविष्य में निवेशकों की नजरें AI से जुड़ी वैश्विक घटनाओं पर बनी रहेंगी, जिससे बाजार की सेंटीमेंट अलर्ट बनी रहेगी.
इसे भी पढ़ें- ₹25 से सस्ते इस शेयर में तूफानी तेजी, एक दिन में 19% चढ़ा, Q3 रिजल्ट में दिखा दम, AI प्रोजेक्ट से भी मिला बूस्ट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
