बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा उछला, आईटी, मेटल और फार्मा शेयरों ने पकड़ी रफ्तार
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार तेजी के साथ खुला. जुलाई सीरीज के लगातार दूसरे दिन बाजार तेजी में खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 211 अंकों की तेजी के साथ 83,902 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 54 अंक उछलकर 25,595 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

Stock Market Opening Bell: आज बाजार की शुरुआत देखने को मिली. कल भी बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुआ था. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 211 अंकों की तेजी के साथ 83,902 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 54 अंक उछलकर 25,595 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी, मेटल और फार्मा शेयर जोरदार रफ्तार पकड़ते दिख रहे हैं.
सेंसेक्स के अधिकतर शेयर चढ़े

निफ्टी के गेनर
कंपनी का नाम | ओपनिंग प्राइस | हाई | लो | पिछला बंद भाव | करंट भाव | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
इंफोसिस (INFY) | ₹1,618.00 | ₹1,644.90 | ₹1,616.00 | ₹1,606.80 | ₹1,637.00 | +1.88% |
टेक महिंद्रा (TECHM) | ₹1,675.00 | ₹1,699.00 | ₹1,675.00 | ₹1,671.20 | ₹1,689.80 | +1.11% |
विप्रो (WIPRO) | ₹265.00 | ₹268.70 | ₹265.00 | ₹264.55 | ₹267.15 | +0.98% |
टाटा मोटर्स (TATAMOTORS) | ₹683.80 | ₹690.90 | ₹681.10 | ₹683.80 | ₹690.40 | +0.97% |
टीसीएस (TCS) | ₹3,487.20 | ₹3,487.20 | ₹3,441.10 | ₹3,429.70 | ₹3,463.10 | +0.97% |
निफ्टी के लूजर
कंपनी का नाम | ओपनिंग प्राइस | हाई | लो | पिछला बंद भाव | करंट भाव | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
इंडसइंड बैंक (INDUSINDBK) | ₹875.50 | ₹875.50 | ₹850.00 | ₹879.10 | ₹850.40 | −3.26% |
श्रीराम फाइनेंस (SHRIRAMFIN) | ₹695.75 | ₹698.85 | ₹688.00 | ₹696.45 | ₹689.00 | −1.07% |
बजाज फिनसर्व (BAJAJFINSV) | ₹2,054.00 | ₹2,057.50 | ₹2,032.20 | ₹2,053.80 | ₹2,032.90 | −1.02% |
नेस्ले इंडिया (NESTLEIND) | ₹2,410.50 | ₹2,413.90 | ₹2,382.00 | ₹2,410.10 | ₹2,386.60 | −0.98% |
एशियन पेंट्स (ASIANPAINT) | ₹2,340.00 | ₹2,363.80 | ₹2,327.00 | ₹2,369.50 | ₹2,349.00 | −0.87% |
एशियाई बाजारों का अपडेट (सुबह के 9 बजे तक)
- गिफ्ट निफ्टी में 36 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- निक्केई में 299 अंकों की गिरावट रही थी.
- हैंग सेंग में 184 अंकों की तेजी रही.
- ताइवान के बाजार में 73 अंकों की बिकवाली देखने को मिली थी.
- कोस्पी में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई.
कल बाजार में रही हल्की तेजी
बीते दिन बाजार में हल्की तेजी रही थी. सेंसेक्स 91 अंक चढ़कर 83,697 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी में भी 25 अंक की तेजी रही, ये 25,542 पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट रही. इसके अलावा निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 शेयरों में गिरावट रही. NSE का मीडिया इंडेक्स 1.31 फीसदी गिरा. IT, रियल्टी और ऑटो शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली थी. मेटल, फार्मा और सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी रही
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

रेयर अर्थ रेस में इस कंपनी ने बढ़ाई रफ्तार, कहा- हम अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया तक फैलाएंगे साम्राज्य; जानें स्टॉक का हाल

Pi Price Prediction 2025: ट्रेडर्स की नजर में चढ़ा पाई कॉइन, जुलाई में 54% रिटर्न की झमाझम बारिश संभव

Suzlon के मुकाबले ‘सस्ता रत्न’ बनकर उभरा ये विंड एनर्जी स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ब्रोकरेज ने कहा- ‘तुरंत खरीदो’
