Choice Broking ने इन 3 शेयरों पर लगाया दांव! एक हफ्ते में आ सकती है रैली, रखें पैनी नजर
बाजार की चाल का अंदाजा लगा पाना इन दिनों आसान नहीं है. बाजार कभी तेजी तो कभी गिरावट की रुख लेता है. इस बीच चॉइस ब्रोकिंग के VP रिसर्च सचिन गुप्ता ने एक हफ्ते के नजरिए से तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है, जिनमें टारगेट और स्टॉपलॉस बताए गए हैं.
17 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन तेजी दिखाई. मिड सेशन में खरीदारी आने से निफ्टी 25764.40 के दिन के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. अंत में सेंसेक्स 173.81 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83450.96 पर और निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.17 प्रतिशत चढ़कर 25725.40 पर बंद हुआ. इस बीच चॉइस ब्रोकिंग के VP रिसर्च सचिन गुप्ता ने एक हफ्ते के नजरिए से तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है, जिनमें टारगेट और स्टॉपलॉस बताए गए हैं.
Gokaldas Exports पर खरीदारी की सलाह
Gokaldas Exports ने हाल ही में 8 प्रतिशत की तेज उछाल दर्ज किया है, जबकि सेक्टर में दबाव था. डेली चार्ट पर शेयर 200 दिन की EMA के ऊपर टिका हुआ है और वॉल्यूम में भी अच्छी बढ़त दिख रही है, जो मजबूत खरीदारी का संकेत है. 14 पीरियड RSI 66 पर है, जो बताता है कि शेयर में अच्छा मोमेंटम है और अभी ओवरबॉट जोन से दूर है, यानी ऊपर की गुंजाइश बाकी है. रणनीति के तौर पर 840 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह है. स्टॉप-लॉस 798 रुपये और ऊपर की तरफ 900 रुपये का टारगेट रखा गया है.
CROMPTON में डिप पर खरीदारी का मौका
CROMPTON ने हफ्ते का अंत मजबूती के साथ 267 रुपये के आसपास किया. हाल की चाल जनवरी के निचले स्तर 217.40 रुपये से वी शेप रिकवरी को दिखाती है, जिससे संकेत मिलता है कि लंबी गिरावट का दौर कमजोर पड़ रहा है. शेयर 20 दिन और 50 दिन की मूविंग एवरेज के ऊपर वापस आ गया है, जो शॉर्ट से मिड टर्म तेजी को सपोर्ट करता है. हालांकि 200 दिन की SMA जो करीब 301 रुपये के आसपास है, अब भी बड़ा रेजिस्टेंस है. 14 पीरियड RSI करीब 68 पर है, जो मजबूत खरीदारी दिखाता है. मोमेंटम मजबूत है, इसलिए डिप पर खरीदारी की रणनीति बेहतर मानी जा रही है. सलाह है कि 262 से 264 रुपये के रेंज में खरीदारी करें. स्टॉपलॉस 254 रुपये और लक्ष्य 280 रुपये रखा गया है.
Aditya Birla Fashion and Retail में बन रहा बड़ा बेस
Aditya Birla Fashion and Retail यानी ABFRL ने हालिया सत्र में 4.8 प्रतिशत की तेजी दिखाई. डेली चार्ट पर बुलिश एंगलफिंग कैंडल बनी है और शेयर 50 दिन की EMA के ऊपर टिका हुआ है. मजबूत वॉल्यूम यह दिखाता है कि खरीदारी दोबारा लौट रही है. चार्ट स्ट्रक्चर में बड़ा राउंडिंग बॉटम पैटर्न बनता दिख रहा है, जो लंबी अवधि की गिरावट के खत्म होने का संकेत हो सकता है. 14 पीरियड RSI 58 की तरफ बढ़ रहा है और डेली चार्ट पर MACD में बुलिश क्रॉसओवर दिख रहा है. रणनीति के तौर पर 73 रुपये के आसपास खरीदारी करें. स्टॉपलॉस 68 रुपये और ऊपर की तरफ 80 रुपये और 83 रुपये के टारगेट रखे गए हैं.
इसे भी पढ़ें- ₹25 से सस्ते इस शेयर में तूफानी तेजी, एक दिन में 19% चढ़ा, Q3 रिजल्ट में दिखा दम, AI प्रोजेक्ट से भी मिला बूस्ट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
