Stocks to Watch: Coal India, Muthoot Finance, ONGC समेत इन शेयरों पर रहेगी सबकी नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!

आज शेयर बाजार में कई बड़े नतीजों, ऑर्डर विन, मैनेजमेंट से जुड़ी खबरों के चलते चुनिंदा स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं. तिमाही नतीजों के साथ-साथ कुछ कंपनियों से जुड़ी अहम कॉरपोरेट घोषणाएं भी निवेशकों का ध्यान खींचेंगी. इससे इन शेयरों में तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है.

Stocks in focus Image Credit: Freepik

कल, 12 फरवरी को बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला. सेंसेक्स 558 अंक नीचे 83,675 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी भी 147 अंक की गिरावट के साथ 25,807 पर बंद हुआ था. आज शेयर बाजार में कई बड़े नतीजों, ऑर्डर और मैनेजमेंट से जुड़ी खबरों के चलते चुनिंदा स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं. तिमाही नतीजों के साथ-साथ कुछ कंपनियों से जुड़ी अहम कॉरपोरेट घोषणाएं भी निवेशकों का ध्यान खींचेंगी. इससे इन शेयरों में तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है.

आज आने वाले नतीजे

आज Ipca Laboratories, IRB Infrastructure Developers, Brainbees Solutions, Alkem Laboratories, Akums Drugs and Pharmaceuticals, Ola Electric Mobility, Azad Engineering, Siemens Energy India, Fortis Healthcare, GMR Airports, Inox Wind, KFin Technologies, Info Edge India, Narayana Hrudayalaya, Tenneco Clean Air India, Torrent Pharmaceuticals, Vijaya Diagnostic Centre और Western Carriers India अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगे.

Coal India Q3

Coal India का Q3 प्रदर्शन कमजोर रहा है. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 15.6 प्रतिशत घटकर 7166 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 8491.2 करोड़ रुपये था. वहीं आय 5.2 प्रतिशत गिरकर 34924.2 करोड़ रुपये रही.

Oil and Natural Gas Corporation Q3

ONGC का मुनाफा 22.6 प्रतिशत बढ़कर 11946.4 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी की आय लगभग सपाट रही और 167422.9 करोड़ रुपये दर्ज किए गए. अन्य आय में 37 प्रतिशत की तेजी आई. बोर्ड ने 6.25 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया.

Hindalco Industries Q3

Hindalco का मुनाफा 45.1 प्रतिशत गिरकर 2049 करोड़ रुपये रहा. हालांकि आय 13.9 प्रतिशत बढ़कर 66521 करोड़ रुपये हो गई. तिमाही में 2610 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल लॉस दर्ज किया गया.

Indraprastha Gas Q3

Indraprastha Gas का मुनाफा 20.6 प्रतिशत बढ़कर 393.8 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी की आय 8.3 प्रतिशत बढ़कर 4067.5 करोड़ रुपये रही.

Biocon Q3

Biocon का मुनाफा करीब 6 गुना बढ़कर 143.8 करोड़ रुपये हो गया. आय में 9.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. तिमाही में 293.4 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल लॉस भी रहा.

Indian Hotels Company Q3

Indian Hotels Company का मुनाफा 50.9 प्रतिशत उछलकर 954.2 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी की आय 12.2 प्रतिशत बढ़कर 2842 करोड़ रुपये रही.

Honasa Consumer Q3

Honasa Consumer का मुनाफा 92.9 प्रतिशत बढ़कर 50.2 करोड़ रुपये हो गया. आय में 16.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ यह 601.5 करोड़ रुपये रही.

Muthoot Finance Q3

Muthoot Finance का स्टैंडअलोन मुनाफा 94.9 प्रतिशत उछलकर 2656.4 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी की आय 64.1 प्रतिशत बढ़कर 4467.1 करोड़ रुपये रही.

PI Industries Q3

PI Industries का मुनाफा 16.5 प्रतिशत घटकर 311.3 करोड़ रुपये रहा. आय 27.6 प्रतिशत गिरकर 1375.7 करोड़ रुपये दर्ज की गई. तिमाही में 105.1 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल गेन रहा.

Hindustan Construction Company Q3

HCC ने इस तिमाही में 8 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 38.9 करोड़ रुपये का घाटा था. आय 8 प्रतिशत घटकर 925.3 करोड़ रुपये रही.

J Kumar Infraprojects

कंपनी को NBCC India से 615.53 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है. यह प्रोजेक्ट नई दिल्ली के नेताजी नगर में GPRA कॉलोनी के पुनर्विकास से जुड़ा है.

AU Small Finance Bank

भारतीय रिजर्व बैंक ने संजय अग्रवाल को AU Small Finance Bank का मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ दोबारा नियुक्त करने की मंजूरी दी है. उनका कार्यकाल 19 अप्रैल 2026 से तीन साल का होगा.

GAIL India

सरकार ने दीपक गुप्ता को GAIL India का नया चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति 1 मार्च 2026 से प्रभावी होगी.

इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद फोकस में ये शेयर, FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी, भाव 10 रुपये से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.