Stocks to Watch: HDFC Bank, Yes Bank समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निवेशकों की नजर बाजार पर रहने वाली है. साथ ही निवेशकों की नजर कई शेयरों पर रहने वाली है. इन शेयरों में खबरों के दम पर हलचल देखने को मिल सकती है. इन शेयरों में Billionbrains Garage Ventures (Groww), Bank of Maharashtra, PNB Housing Finance, SML Mahindra, Nelco, PNB Gilts, Ugro Capital जैसे नाम शामिल हैं.
Stocks to Watch : शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 504.86 अंक यानी 0.65 फीसदी चढ़कर 78,493.54 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 156.80 अंक की तेजी के साथ 24,353.55 के स्तर पर बंद हुआ. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली, जिससे आज, 20 अप्रैल के कारोबार में भी कई शेयरों पर नजर रहने वाली है. आइए इन शेयरों को एक-एक कर जानते हैं.
आज आएंगे नतीजे
आज कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी, जिनमें Billionbrains Garage Ventures (Groww), Bank of Maharashtra, PNB Housing Finance, SML Mahindra, Nelco, PNB Gilts, Ugro Capital, Indosolar, Indbank Merchant Banking Services, Jupiter Infomedia और Navkar Corporation शामिल हैं.
HDFC Bank
HDFC Bank का मुनाफा सालाना आधार पर 9.1 फीसदी बढ़कर 19,221 करोड़ रुपये रहा. नेट इंटरेस्ट इनकम 3.2 फीसदी बढ़कर 33,081.6 करोड़ रुपये पहुंची. NPA में सुधार दिखा है और बैंक ने 13 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है.
ICICI Bank
ICICI Bank का मुनाफा 8.5 फीसदी बढ़कर 13,701.7 करोड़ रुपये रहा. NII 8.4 फीसदी बढ़ा और NPA में गिरावट आई है. प्रोविजन भी काफी घटा है, जो पॉजिटिव संकेत है.
Yes Bank
Yes Bank का मुनाफा 44.7 फीसदी उछलकर 1,068 करोड़ रुपये पहुंच गया. NII और एसेट क्वालिटी दोनों में सुधार देखने को मिला है.
Jio Financial Services
कंपनी का मुनाफा 13.9 फीसदी घटकर 272.2 करोड़ रुपये रहा, हालांकि रेवेन्यू में 106 फीसदी की जोरदार बढ़त दर्ज की गई.
Mastek
Mastek का मुनाफा 30.9 फीसदी बढ़ा, जबकि रेवेन्यू में हल्की बढ़त रही. कंपनी ने 16 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है.
Hathway Cable
मुनाफा 67 फीसदी घटा, लेकिन रेवेन्यू में 6.4 फीसदी की बढ़त रही. साथ ही नए CEO की नियुक्ति का ऐलान हुआ है.
H G Infra Engineering
कंपनी ने ओडिशा में 1,582.11 करोड़ रुपये का हाईवे प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए नई सब्सिडियरी बनाई है.
EMS
कंपनी को वाराणसी में दो प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे कम बोलीदाता घोषित किया गया है, जिनकी कुल वैल्यू करीब 208 करोड़ रुपये है.
Lupin
अमेरिका में कंपनी के प्लांट की जांच पूरी हुई, जिसमें Form 483 के तहत 3 ऑब्जर्वेशन मिले हैं.
Cipla
गोवा प्लांट पर USFDA निरीक्षण के बाद 2 ऑब्जर्वेशन मिले हैं.
Aurobindo Pharma
कंपनी को USFDA से एक खांसी की दवा के लिए फाइनल अप्रूवल मिला है.
Lemon Tree Hotels
गुजरात के गरुड़ेश्वर में 90 कमरों वाला नया होटल खोलने के लिए एग्रीमेंट साइन किया गया है.
Zee Entertainment
कंपनी Phantom Digital Effects में 116 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी.
Uno Minda
कंपनी ने विवेक जोशी को नया CEO नियुक्त किया है.
Trent
22 अप्रैल को बोर्ड बैठक में बोनस शेयर और फंड जुटाने पर फैसला लिया जाएगा.
Krsnaa Diagnostics
कंपनी ने नए अंतरिम CFO की नियुक्ति की है.
Dredging Corporation of India
कंपनी ने IOCL के साथ फ्यूल सप्लाई के लिए MoU साइन किया है.
इसे भी पढ़ें- इस कंपनी ने मचाया धमाल! 5 साल में दिया 5000% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न; FIIs ने भी 6 गुना बढ़ाई हिस्सेदारी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 135 अंक चढ़ा, निफ्टी 24400 के करीब, मेटल-रियल्टी शेयरों में बिकवाली
इन 5 फंडामेंटली मजबूत मिडकैप स्टॉक्स में मौका! हाई से 38% तक नीचे कर रहे ट्रेड, प्रॉफिट 60% की रफ्तार से बढ़ा
₹200 से कम में मिल रहे ये 3 दमदार शेयर! ROE हाई, कर्ज लगभग जीरो; स्टॉक्स पर रखें नजर
