₹200 से कम में मिल रहे ये 3 दमदार शेयर! ROE हाई, कर्ज लगभग जीरो; स्टॉक्स पर रखें नजर

200 रुपये से कम कीमत वाले तीन मजबूत फंडामेंटल शेयरों में GPT Healthcare, Sri Lotus Developers और Epack Prefab Technologies शामिल हैं. इन कंपनियों का ROE मजबूत है और कर्ज कम है, जिससे इनकी फाइनेंशियल स्थिति स्थिर दिखती है, जिससे निवेशकों की नजर इन शेयरों पर टिकी हुई है.

इन 3 शेयरों पर रखें नजर Image Credit: Canva

बाजार में उतार चढ़ाव चलता रहता है, लेकिन मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियां लंबे समय में अपनी पकड़ बनाए रखती हैं. ऐसे शेयर आमतौर पर बेहतर रिटर्न, कम कर्ज और मजबूत ऑपरेशन के दम पर निवेशकों का भरोसा जीतते हैं. ऐसे में 3 शेयरों पर निवेशकों की नजर है, जो 200 रुपये से कम भाव पर मिल रहे हैं और जिनका ROE मजबूत है. इसके साथ ही कर्ज भी कम है.

GPT Healthcare

GPT Healthcare Limited पूर्वी भारत में ILS Hospitals ब्रांड के तहत काम करने वाली एक प्रमुख हेल्थकेयर कंपनी है. कंपनी के पास 5 मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल हैं, जिनमें कुल 719 बेड की क्षमता है. इसके साथ 115 फुल टाइम और 630 विजिटिंग कंसलटेंट जुड़े हुए हैं.

कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,129 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर 138 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव से 1.25 फीसदी ऊपर रहा. कंपनी का ROE 21.3 फीसदी और ROCE 27.2 फीसदी है, जबकि डेब्ट टू इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.14 है.

रीजनल हॉस्पिटल कंपनियां अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाकर स्थिर डिमांड बनाए रखती हैं. GPT Healthcare का प्रदर्शन बेहतर कैपिटल यूज और संतुलित फाइनेंशियल मैनेजमेंट को दिखाता है.

Sri Lotus Developers

Sri Lotus Developers and Realty Limited मुंबई के वेस्टर्न सबर्ब में अल्ट्रा लग्जरी और लग्जरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है. कंपनी के पास 4 पूरे हो चुके प्रोजेक्ट, 6 चालू और 14 आने वाले प्रोजेक्ट हैं.

इसका कंपनी का मार्केट कैप करीब 6,871 करोड़ रुपये है. इस कंपनी के शेयर 141 रुपये पर बंद हुए, जो 1.61 फीसदी गिरा. कंपनी का ROE 41.3 फीसदी और ROCE 37.1 फीसदी है, जबकि डेब्ट टू इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.08 है.

रियल एस्टेट सेक्टर में आमतौर पर कर्ज ज्यादा होता है, लेकिन इस कंपनी ने कम कर्ज के साथ काम किया है. यह इसकी फाइनेंशियल डिसिप्लिन को दिखाता है और रिस्क को कम करता है.

Epack Prefab Technologies

Epack Prefab Technologies Limited प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग और प्रीफैब्रिकेटेड कंस्ट्रक्शन सेगमेंट में काम करने वाली कंपनी है. यह डिजाइन से लेकर इंस्टॉलेशन तक पूरी टर्नकी सॉल्यूशन देती है.

इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,932 करोड़ रुपये है. इस कंपनी का स्टॉक 192 रुपये पर बंद हुआ, जो 1.78 फीसदी बढ़ा. कंपनी का ROE 22.8 फीसदी और ROCE 23.7 फीसदी है, जबकि डेब्ट टू इक्विटी 0.32 है.

इंफ्रा और इंडस्ट्रियल सेक्टर में तेजी के चलते प्रीफैब सॉल्यूशंस की डिमांड बढ़ रही है. कंपनी का इंटीग्रेटेड मॉडल बेहतर मार्जिन और मजबूत ग्रोथ में मदद करता है.

इसे भी पढ़ें- इस कंपनी ने मचाया धमाल! 5 साल में दिया 5000% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न; FIIs ने भी 6 गुना बढ़ाई हिस्सेदारी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.