Adani Group का बड़ा दांव, एयरपोर्ट के पास होटल और रियल एस्टेट से कमाएगा मोटा मुनाफा, जानें क्या है प्लान
Adani Enterprises Ltd ने एयरपोर्ट सिटी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाते हुए तीन नई सब्सिडियरी बनाई हैं जो होटल और रियल एस्टेट डेवलपमेंट पर काम करेंगी. ये कंपनियां नवी मुंबई, गुवाहाटी और अहमदाबाद में स्थापित की गई हैं. इनका उद्देश्य एयरपोर्ट के आसपास इंटीग्रेटेड बिजनेस और हॉस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है.
Adani Enterprises Ltd ने अपने एयरपोर्ट बिजनेस को तेजी से बढ़ाने के लिए नया कदम उठाया है. कंपनी की स्टेप डाउन यूनिट ने होटल और रियल एस्टेट सेक्टर में एंट्री को मजबूत करने के लिए तीन नई सब्सिडियरी बनाई हैं. यह कदम एयरपोर्ट सिटी डेवलपमेंट स्ट्रैटेजी का हिस्सा है. कंपनी का फोकस एयरपोर्ट के आसपास कमर्शियल और हॉस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है. इससे यात्रियों और बिजनेस एक्टिविटी दोनों को फायदा मिलेगा. आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट कंपनी की ग्रोथ को नई दिशा दे सकता है.
किस काम के लिए बनी तीन नई कंपनियां
कंपनी की यूनिट Adani Airport City Ltd ने तीन नई सब्सिडियरी बनाई हैं. इनमें Adani Navi Mumbai Airport City Ltd, Adani Guwahati Airport City Ltd और Adani Ahmedabad Airport City Ltd शामिल हैं. ये सभी कंपनियां पूरी तरह से कंपनी के स्वामित्व में हैं. इनका मुख्य काम रियल एस्टेट डेवलपमेंट और होटल बिजनेस को बढ़ाना होगा. इसके जरिए एयरपोर्ट के आसपास एक पूरा बिजनेस इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा.
होटल और रियल एस्टेट पर फोकस
नई कंपनियां होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट और बिजनेस सेंटर जैसे प्रोजेक्ट विकसित करेंगी. साथ ही ये कंपनियां खुद की या लीज पर ली गई जमीन पर बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम भी करेंगी. कंपनी का मकसद एयरपोर्ट के पास एक इंटीग्रेटेड सिटी बनाना है जहां यात्री और बिजनेस दोनों को सुविधाएं मिलें. हालांकि कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि होटल सीधे एयरपोर्ट के अंदर बनेंगे या आसपास के एरिया में.
कैसा है शेयरो प्रदर्शन
Adani Enterprises Ltd का शेयर 17 अप्रैल को 2218 रुपये पर बंद हुआ, जिसमें 0.66 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,88,580 करोड़ रुपये है. इसका 52 हफ्तों का हाई 2613 रुपये और लो 1753 रुपये रहा है. स्टॉक का P E रेशियो 78.2 ह कंपनी का डिविडेंड यील्ड 0.06 फीसदी है. साथ ही ROCE 9.45 फीसदी है. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 28 फीसदी का रिटर्न दिया है.
एयरपोर्ट बिजनेस में मजबूत पकड़
Adani Group का एयरपोर्ट बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. कंपनी इस समय देश के कई बड़े एयरपोर्ट को मैनेज कर रही है जैसे अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम. इसके अलावा कंपनी के पास मुंबई एयरपोर्ट में भी बड़ी हिस्सेदारी है. भारत के कुल पैसेंजर ट्रैफिक का करीब 25 फीसदी और एयर कार्गो का 33 फीसदी हिस्सा इन एयरपोर्ट से आता है. इससे कंपनी की मजबूत स्थिति साफ दिखती है.
ये भी पढ़ें- फाइटर जेट बनाने वाली इस कंपनी पर रखें नजर, ऑर्डर बुक ₹2.54 लाख करोड़ पार, 5 साल में 825% उछला शेयर
2030 तक बड़ा विस्तार प्लान
कंपनी ने 2030 तक करीब 15 बिलियन डॉलर के निवेश का प्लान बनाया है. इसका लक्ष्य एयरपोर्ट कैपेसिटी को 200 मिलियन पैसेंजर तक बढ़ाना है. साथ ही कुल क्षमता में 60 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी का टारगेट रखा गया है. भारत में एयर ट्रैवल की मांग तेजी से बढ़ रही है और 2030 तक यह 300 मिलियन पैसेंजर को पार कर सकती है. ऐसे में कंपनी इस मौके का पूरा फायदा उठाने की तैयारी में है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty Outlook 20 April: 24,500 पर टिकी बाजार की नजर, ब्रेकआउट या रुकावट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
इन 4 कंपनियों पर न के बराबर कर्ज, अब म्यूचुअल फंड्स ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी; आपने लग रखा है दांव?
HDFC Bank, दिल्ली मेट्रो सहित क्लाइंट लिस्ट में कई दिग्गज शामिल, इस IT कंपनी ने 33% ग्रोथ से सबको चौंकाया; मजबूत है ऑर्डर बुक
