₹10 लाख से ज्यादा एरियर… 8वें वेतन आयोग के इस प्रस्ताव से बदल सकती है सैलरी की तस्वीर
8वें वेतन आयोग को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिससे सैलरी और एरियर में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है. अगर प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी मिलती है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कई गुना बढ़ सकती है.
8th Pay Commission Arrears: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है. 8वें वेतन आयोग को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिससे सैलरी और एरियर में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है. अगर प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी मिलती है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कई गुना बढ़ सकती है. इतना ही नहीं, पिछली तारीख से लागू होने की स्थिति में लाखों रुपये का एरियर भी मिल सकता है. कर्मचारी संगठनों ने इस बार ज्यादा फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है, जिससे वेतन में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. हालांकि अंतिम फैसला सरकार और आयोग पर निर्भर करेगा.
क्या है नया प्रस्ताव
National Council Joint Consultative Machinery के कर्मचारी पक्ष ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव रखा है. यह पहले चर्चा में चल रहे 2.0 के अनुमान से काफी ज्यादा है और 7वें वेतन आयोग के 2.57 से भी ऊपर है. फिटमेंट फैक्टर वह गुणा करने का नंबर होता है, जिससे नई सैलरी तय की जाती है.
सैलरी में कितना होगा इजाफा
अगर 3.833 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर करीब ₹69,000 हो सकती है. इससे कर्मचारियों की इनकम में बड़ा उछाल आएगा.
एरियर में मिल सकते हैं लाखों रुपये
अगर 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होता है और बाद में लागू किया जाता है, तो कर्मचारियों को एरियर मिलेगा. अनुमान के मुताबिक, करीब 20 महीने का एरियर बन सकता है.
- लेवल 1 के कर्मचारियों को लगभग ₹10 लाख से ज्यादा एरियर मिल सकता है.
- लेवल 2 में यह करीब ₹11.27 लाख हो सकता है.
- लेवल 3 में करीब ₹12.29 लाख तक मिल सकता है.
- लेवल 4 में करीब ₹14.44 लाख और
- लेवल 5 में करीब ₹16.54 लाख तक एरियर मिलने का अनुमान है.
| लेवल | मौजूदा बेसिक सैलरी (₹) | नई संभावित सैलरी (₹) | बढ़ोतरी (₹) | 20 महीने का एरियर (₹) |
|---|---|---|---|---|
| लेवल 1 | 18,000 | 69,000 | 51,000 | 10,20,000 |
| लेवल 2 | 19,900 | 76,277 | 56,377 | 11,27,540 |
| लेवल 3 | 21,700 | 83,176 | 61,476 | 12,29,520 |
| लेवल 4 | 25,500 | 97,742 | 72,242 | 14,44,840 |
| लेवल 5 | 29,200 | 1,11,924 | 82,724 | 16,54,480 |
कब तक लागू हो सकता है आयोग
8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. इसकी डेडलाइन मई 2027 तक है. इसके बाद सरकार को इसे लागू करने में 3 से 9 महीने का समय लग सकता है. इस हिसाब से यह सितंबर 2027 तक लागू हो सकता है.
यह सभी आंकड़े प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर पर आधारित हैं. अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है. अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो कर्मचारियों के लिए यह बड़ा वित्तीय फायदा साबित हो सकता है. लेकिन अभी इसके लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें: ₹9 वाला यह पेनी स्टॉक दे सकता है बड़ा सरप्राइज, 90% कर्ज चुकाया, रेवेन्यू में 32% की बढ़ोतरी; सोमवार को रखें नजर
Latest Stories
RBI की ₹16,900 करोड़ के स्टेट बॉन्ड की नीलामी! रिटेल निवेशकों को मिलेगा सुरक्षित रिटर्न का मौका
PAN Card Rules: बैंक से प्रॉपर्टी तक इन 17 कामों में जरूरी है PAN, बड़े ट्रांजेक्शन करने से पहले जान लें नियम; देखे पूरी लिस्ट
महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, लेकिन सैलरी में कितना फायदा? Level 1 से 18 तक पूरी गणित; सरकार पर कितना पड़ेगा खर्च
