₹15 में सोना खरीदने का मौका! Digital Gold, ETF और ज्वेलरी किस में है ज्यादा बचत, समझें टैक्स का पूरा गणित
बाजार में अनिश्चितता बढ़ने पर सोना निवेश का भरोसेमंद विकल्प माना जाता है. लेकिन आज निवेशकों के सामने सवाल है कि डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF या ज्वेलरी में से क्या चुनें. हर विकल्प के अपने फायदे और जोखिम हैं. सही चुनाव आपके निवेश लक्ष्य, लागत और सुरक्षा की जरूरत पर निर्भर करता है.
Digital Gold vs Gold ETF vs Jewellery : भारत में सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है, खासकर जब बाजार में अनिश्चितता हो, तो ग्राहकों और निवेशकों की दिलचस्पी और भी बढ़ जाती है. लेकिन अब सवाल यह नहीं है कि सोने में निवेश करना चाहिए या नहीं, बल्कि यह है कि किस तरीके से निवेश करना बेहतर रहेगा. लगातार सोने-चांदी की कीमतों में तेजी की वजह से हर कोई इसमें निवेश नहीं कर सकते हैं. हालांकि अब निवेशक 15 रुपये से भी गोल्ड में निवेश कर सकते हैं. इसके लिए वे डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF में निवेश कर सकते हैं. लेकिन कई निवेशकों के मन में यह सवाल रहता है कि डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF और ज्वेलरी में निवेश के लिए बेहतर और आसान कौन है?
ज्वेलरी: भावनाओं से जुड़ा, लेकिन महंगा सौदा
भारत में सोने की ज्वेलरी खरीदना परंपरा और भावनाओं से जुड़ा हुआ है. शादी-ब्याह और त्योहारों पर इसकी खरीदारी आम बात है. लेकिन निवेश के लिहाज से यह सबसे कम फायदेमंद विकल्प माना जाता है. ज्वेलरी खरीदते समय 3% GST के साथ 8% से 25% तक मेकिंग चार्ज देना पड़ता है. बेचते समय ये खर्च वापस नहीं मिलते, जिससे रिटर्न कम हो जाता है. साथ ही, शुद्धता (purity) को लेकर भी जोखिम रहता है.
डिजिटल गोल्ड
डिजिटल गोल्ड आजकल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि इसे मोबाइल ऐप्स जैसे Paytm या Amazon से आसानी से खरीदा जा सकता है. इसमें आप छोटी रकम से भी निवेश शुरू कर सकते हैं और स्टोरेज की चिंता नहीं रहती. लेकिन इसकी सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि भारत में डिजिटल गोल्ड किसी रेगुलेटर के तहत नहीं आता. इसका मतलब है कि इसमें सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर जोखिम बना रहता है. यह विकल्प उन लोगों के लिए ठीक है जो छोटे और शॉर्ट टर्म निवेश करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदते समय रहें सावधान! इन 5 तरह से करें असली की पहचान; सरकार ने बता दिया तरीका
गोल्ड ETF
सोने में निवेश करने का गोल्ड ETF एक आधुनिक और भरोसेमंद तरीका है . ये फंड शेयर बाजार में ट्रेड होते हैं और सोने की कीमत को ट्रैक करते हैं. इन पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी SEBI का नियंत्रण होता है, जिससे निवेशक को ज्यादा सुरक्षा और पारदर्शिता मिलती है. इसमें स्टोरेज या शुद्धता की चिंता नहीं रहती, लेकिन इसके लिए डिमैट अकाउंट होना जरूरी है और थोड़ा-सा खर्च (expense ratio) भी देना पड़ता है.
| Gold ETF | मार्केट प्राइस |
|---|---|
| टाटा गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड | ₹14.65 |
| निप्पॉन इंडिया ETF गोल्ड BeES | ₹124.80 |
| ग्रो गोल्ड ETF | ₹14.73 |
| आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ETF | ₹129.25 |
| जेरोधा गोल्ड ETF | ₹23.74 |
| एसबीआई गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड स्कीम | ₹128.69 |
| एचडीएफसी गोल्ड ETF | ₹128.82 |
टैक्स और निवेश रणनीति क्या कहती है?
टैक्स के नजरिए से भी फर्क है. फिजिकल और डिजिटल गोल्ड में 24 महीने बाद लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स 12.5% लगता है, जबकि गोल्ड ETF में यह अवधि सिर्फ 12 महीने है. इसके अलावा, डिजिटल गोल्ड में बार-बार खरीद-फरोख्त की आदत लग सकती है, जिससे लंबी अवधि के कंपाउंडिंग का फायदा कम हो जाता है. वहीं, फिजिकल गोल्ड को लोग लंबे समय तक रखते हैं.
आपके लक्ष्य पर निर्भर है सही विकल्प
अगर आप सिर्फ निवेश के नजरिए से सोच रहे हैं, तो गोल्ड ETF सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है. यह सुरक्षित, पारदर्शी और लागत के हिसाब से भी बेहतर है. डिजिटल गोल्ड शुरुआत करने और छोटे निवेश के लिए ठीक है, लेकिन इसमें जोखिम ज्यादा है. वहीं, ज्वेलरी को निवेश नहीं बल्कि उपयोग के तौर पर ही देखना चाहिए.
आपको क्या करना चाहिए?
- निवेश के लिए → ETF
- छोटे और आसान निवेश के लिए → डिजिटल गोल्ड
- पहनने के लिए → ज्वेलरी
यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya offer 2026: Gold निवेश पर 24K सोना जीतने का बड़ा मौका, खरीदारी का क्यों है आज सही अवसर?
Latest Stories
महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, लेकिन सैलरी में कितना फायदा? Level 1 से 18 तक पूरी गणित; सरकार पर कितना पड़ेगा खर्च
Akshaya Tritiya offer 2026: Gold निवेश पर 24K सोना जीतने का बड़ा मौका, खरीदारी का क्यों है आज सही अवसर?
कम EMI का लालच पड़ सकता है महंगा, लंबे समय में जेब पर बढ़ता है बोझ, समझें पूरा गुणा गणित
