Stocks to Watch: Ajanta Pharma, NLC India समेत इन शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन, रखें नजर

10 जून के कारोबार में कई शेयर खबरों के चलते फोकस में रहेंगे. Bharti Airtel और Vodafone Idea को कोर्ट के फैसले से बड़ी राहत मिली है. InterGlobe Aviation पर ATF महंगा होने का असर दिख सकता है. Welspun Corp, Quality Power और Dixon Technologies ने महत्वपूर्ण कॉर्पोरेट डील किए हैं, जबकि Ajanta Pharma, Emcure Pharmaceuticals और NLC India में हिस्सेदारी बिक्री से हलचल रह सकती है.

स्टॉक्स इन फोकस. Image Credit: freepik

मंगलवार के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली. खासतौर पर बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के दम पर बाजार ने मजबूत रिकवरी दर्ज की. अब बुधवार, 10 जून के सत्र में कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते कुछ चुनिंदा शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं. इनमें कोर्ट के फैसले, हिस्सेदारी बिक्री, अधिग्रहण, जॉइंट वेंचर और OFS जैसी महत्वपूर्ण घटनाएं शामिल हैं.

Bharti Airtel और Vodafone Idea

बॉम्बे हाई कोर्ट ने वन-टाइम स्पेक्ट्रम चार्ज (OTSC) को रद्द कर दिया है. इस फैसले से भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को कुल 10,500 करोड़ रुपये से अधिक की संभावित वित्तीय राहत मिलने की उम्मीद है. इससे दोनों कंपनियों पर देनदारियों का दबाव कम हो सकता है.

InterGlobe Aviation

ATF (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में लगभग 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में ATF का भाव 104.93 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 115 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इससे एयरलाइंस कंपनियों की परिचालन लागत बढ़ने की आशंका है, जिसके चलते इंटरग्लोब एविएशन पर निवेशकों की नजर रहेगी.

Welspun Corp

वेलस्पन कॉर्प की सब्सिडियरी कंपनी Welspun Mauritius Holdings ने सऊदी अरब की East Pipes Integrated Company for Industry (EPIC) में अपनी 4.5 फीसदी हिस्सेदारी लगभग 75.6 मिलियन डॉलर में बेच दी है. हालांकि, कंपनी की अमेरिकी इकाई Welspun Pipes Inc. EPIC में 22 फीसदी हिस्सेदारी बनी रहेगी.

Quality Power

क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स ने Winwin Speciality Insulators Ltd (WSIL) के 100 फीसदी अधिग्रहण के लिए टर्म शीट पर हस्ताक्षर किए हैं. करीब 315 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू वाले इस सौदे के अगले तीन महीनों में पूरा होने की उम्मीद है, बशर्ते सभी नियामकीय मंजूरियां और ड्यू डिलिजेंस प्रक्रिया पूरी हो जाए.

OMC सेक्टर

सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने ATF की कीमतों में 10 फीसदी वृद्धि के साथ नई प्राइस स्टेबिलाइजेशन व्यवस्था लागू की है. इस व्यवस्था के तहत एयरलाइंस कंपनियां तीन साल तक के लिए ईंधन कीमतों को लॉक कर सकेंगी.

Ajanta Pharma

अजंता फार्मा की प्रमोटर इकाई रवि अग्रवाल ट्रस्ट ने ब्लॉक डील के माध्यम से 34.5 लाख शेयर बेचे हैं. करीब 1,024 करोड़ रुपये की इस डील में कोटक महिंद्रा और आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने हिस्सेदारी खरीदी है.

Emcure Pharmaceuticals

BC Investments IV ने ब्लॉक डील के जरिए Emcure Pharmaceuticals के 36 लाख शेयर लगभग 612 करोड़ रुपये में बेचे हैं. जानकारी के अनुसार, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने ये शेयर औसतन 1,700 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं.

NLC India

सरकार ने NLC India के ऑफर फॉर सेल (OFS) में ओवरसब्सक्रिप्शन विकल्प का उपयोग करते हुए हिस्सेदारी बिक्री का आकार 2 फीसदी से बढ़ाकर 3 फीसदी कर दिया है. इसके बाद कुल ऑफर साइज बढ़कर 4.16 करोड़ शेयर हो गया है.

Dixon Technologies

कंपनी ने Gemtek Technology के साथ ऑप्टिकल ट्रांसीवर और BOSA उत्पादों के निर्माण के लिए एक संयुक्त उद्यम (JV) बनाने का समझौता किया है. प्रस्तावित जॉइंट वेंचर में डिक्सन टेक्नोलॉजीज की 60 फीसदी और Gemtek Technology की 40 फीसदी हिस्सेदारी होगी.

इसे भी पढ़ें- विदेशी निवेशकों पर RBI मेहरबान! NRI-OCI के लिए बढ़ाई निवेश की सीमा, क्या शेयर बाजार में लौटेगी रौनक?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.