Stocks to Watch: 12 मार्च को Wipro, Ashok Leyland समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, इंट्राडे में दिखेगा एक्शन!
बाजार में इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 11 मार्च को बाजार में भयंकर गिरावट देखने को मिली. अब 12 मार्च को बाजार का क्या रुख होगा, इस पर निवेशकों की नजर रहने वाली है. इसके साथ ही कई ऐसे चुनिंदा शेयर हैं, जो खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं.
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने बाजार का सेंटीमेंट बिगाड़ा. बाजार में गिरावट के बीच मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर रही. इस दौरान 1,807 शेयरों में तेजी आई, जबकि 2,277 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 138 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. ऐसे में 12 मार्च के कारोबार में कुछ शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं.
Wipro
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Wipro Ltd ने अमेरिका की इंश्योरेंस और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी TruStage के साथ एक मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है. इस समझौते के तहत विप्रो रिटायरमेंट सर्विसेज बिजनेस को आधुनिक बनाने के लिए टेक्नोलॉजी और ऑपरेशन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम पर काम करेगी. इसका उद्देश्य कस्टमर एक्सपीरियंस और ऑपरेशनल दक्षता को बेहतर बनाना है.
Borosil
Borosil Ltd ने बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने फोर्स मेज्योर स्थिति के कारण एलपीजी सप्लाई सीमित कर दी है. इसका असर कंपनी के जयपुर प्लांट के उत्पादन पर पड़ा है. कंपनी के मुताबिक, बोरोसिलिकेट ग्लास फर्नेस का उत्पादन फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जबकि ओपल ग्लास फर्नेस कम क्षमता पर चल रहे हैं.
Ashok Leyland
Ashok Leyland ने चेन्नई के पास पिल्लैपक्कम में एक ग्रीनफील्ड बैटरी पैक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी है. इस प्रोजेक्ट में करीब 400 से 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. यह परियोजना हिंदुजा समूह के सितंबर 2025 में किए गए समझौते का हिस्सा है और इसका मकसद भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम को मजबूत करना है.
Omnitech Engineering
इंजीनियरिंग कंपनी Omnitech Engineering Ltd को बड़ी ऑर्डर बुक मिली है. कंपनी ने बताया कि उसे Weatherford Products GmbH से मास्टर परचेज एग्रीमेंट के तहत 920 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.
KEC International
इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग कंपनी KEC International Ltd को अलग-अलग बाजारों से नए ऑर्डर मिले हैं. कंपनी के मुताबिक, उसे कुल 1,476 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं. इनमें भारत, मध्य पूर्व, अफ्रीका और अमेरिका में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट शामिल हैं. इसमें सऊदी अरब में 380 केवी ट्रांसमिशन लाइन, सबस्टेशन और ईएचवी केबलिंग प्रोजेक्ट भी शामिल हैं.
Vascon Engineers
Vascon Engineers Ltd को अहमदाबाद नगर निगम से लेटर ऑफ इंटेंट मिला है. कंपनी को शहर के साउथ वेस्ट जोन में लोटस पार्क डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है. इस प्रोजेक्ट की कीमत जीएसटी को छोड़कर करीब 115.9 करोड़ रुपये है और यह लगभग 54,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा.
Hatsun Agro Product
डेयरी कंपनी Hatsun Agro Product Ltd ने बताया कि National Company Law Tribunal की कटक बेंच ने उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी Milk Mantra Dairy Private Limited के विलय को मंजूरी दे दी है. यह विलय 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी माना जाएगा.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार से निकला सिकंदर! लगा 10% का अपर सर्किट, फ्लिपकार्ट के साथ बड़ी डील, भाव ₹50 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
