Stocks to Watch : Suzlon Energy, Groww, NTPC समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, ट्रेडिंग के दौरान दिखेगी हलचल!

आज शेयर बाजार में NTPC, TVS Motor Company, Hindalco Industries, Glenmark Pharmaceuticals और RBL Bank समेत कई शेयर फोकस में रहेंगे. कंपनियों के तिमाही नतीजे, FTSE इंडेक्स बदलाव, बड़े अधिग्रहण, ओपन ऑफर और रेगुलेटरी अपडेट्स के चलते इन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है.

इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर Image Credit: @Money9live

Stocks to Watch : पिछले कारोबारी दिन बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था. हालांकि, ट्रेडिंग के दौरान खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. आज शेयर बाजार में कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजों, बड़े सौदों, इंडेक्स बदलाव और रेगुलेटरी अपडेट्स के चलते निवेशकों की नजर में रहेंगी. आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर बाजार की खास नजर रहने वाली है.

आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे

Aditya Birla Fashion and Retail, Amara Raja Energy & Mobility, Awfis Space Solutions, Container Corporation of India, NBCC (India), Rail Vikas Nigam, Suzlon Energy और TVS Supply Chain Solutions समेत कई कंपनियां आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी.

NTPC का मुनाफा 34 फीसदी उछला

NTPC का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 34.4 फीसदी बढ़कर 10,615 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 7,897.1 करोड़ रुपये था. हालांकि कंपनी की आय मामूली घटकर 49,687.8 करोड़ रुपये रही. कंपनी को टैक्स राइट-बैक से बड़ा फायदा मिला.

Hindalco का मुनाफा आधा हुआ

Hindalco Industries का चौथी तिमाही का मुनाफा 50.9 फीसदी गिरकर 2,597 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि कंपनी की आय 20.4 फीसदी बढ़कर 78,133 करोड़ रुपये पहुंची. कंपनी को 4,171 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल लॉस हुआ, जबकि पिछले साल एक्सेप्शनल गेन दर्ज हुआ था.

Eicher Motors की कमाई में मजबूती

Eicher Motors का नेट प्रॉफिट 11.6 फीसदी बढ़कर 1,520 करोड़ रुपये हो गया. वहीं कंपनी की आय 16 फीसदी बढ़कर 6,080.1 करोड़ रुपये रही.

Torrent Pharma का मुनाफा घटा

Torrent Pharmaceuticals का मुनाफा 21.9 फीसदी गिरकर 389 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि कंपनी की आय 41.8 फीसदी बढ़कर 4,197 करोड़ रुपये पहुंच गई.

Colgate Palmolive India

Colgate Palmolive India का नेट प्रॉफिट मामूली घटकर 353.3 करोड़ रुपये रहा. वहीं कंपनी की आय 9.1 फीसदी बढ़कर 1,595.4 करोड़ रुपये हो गई.

Divis Labs

Divis Laboratories की चौथी तिमाही का मुनाफा 13.4 फीसदी बढ़कर 751 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं आय 9.5 फीसदी बढ़कर 2,831 करोड़ रुपये रही.

FTSE इंडेक्स में बड़े बदलाव

ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर FTSE ने Tata Capital, Lenskart Solutions, LG Electronics, Meesho, ICICI Prudential Asset Management Company और Billionbrains Garage Ventures को FTSE All World और FTSE All Cap इंडेक्स में शामिल करने का फैसला किया है. यह बदलाव 22 जून से लागू होंगे.

Exide Industries और Nuvama F&O से बाहर

Exide Industries और Nuvama Wealth Management को NSE ने Futures & Options सेगमेंट से हटाने का फैसला किया है. यह बदलाव 29 जुलाई से लागू होगा.

TVS Motor की Sensex 50 में एंट्री

TVS Motor Company अब Sensex 50 इंडेक्स में Adani Enterprises की जगह लेगी. इसके अलावा Adani Enterprises, Ashok Leyland, One 97 Communications और CG Power and Industrial Solutions को BSE Sensex Next 50 में शामिल किया जाएगा.

Lupin को चीन में मिली मंजूरी

Lupin ने कहा कि चीन की National Medical Products Administration ने कंपनी की Oseltamivir Phosphate दवा को मंजूरी दे दी है. यह कंपनी का चीन में पहला प्रोडक्ट होगा. यह दवा खासतौर पर बच्चों के इस्तेमाल के लिए लॉन्च की जाएगी.

Gujarat Themis का बड़ा अधिग्रहण

Gujarat Themis Biosyn ने जापान की MicroBiopharm Japan Co में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है. यह डील करीब 1,300 करोड़ रुपये की है और FY2027 की दूसरी तिमाही तक पूरी होने की उम्मीद है.

Aurobindo Pharma पर US FDA की कार्रवाई

Aurobindo Pharma ने बताया कि US FDA ने उसकी सहयोगी कंपनी Eugia Pharma Specialities की तेलंगाना यूनिट का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के बाद US FDA ने यूनिट की स्थिति को Official Action Indicated यानी OAI कैटेगरी में रखा है.

Lemon Tree Hotels

Lemon Tree Hotels ने बताया कि CCI ने Fleur Hotels में हिस्सेदारी खरीदने और कंपनी के आंतरिक पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है.

RBL Bank

RBL Bank के लिए Emirates NBD Bank ने ओपन ऑफर लॉन्च किया है. बैंक 282.38 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 41.55 करोड़ शेयर खरीदना चाहता है. इस डील का कुल आकार 11,735.3 करोड़ रुपये है.

Federal Bank के नए चेयरमैन को मंजूरी

Federal Bank को RBI से राहत मिली है. केंद्रीय बैंक ने Elias George को तीन साल के लिए पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है.

Glenmark Pharma करेगी सेटलमेंट

Glenmark Pharmaceuticals की सहयोगी कंपनी Glenmark USA ने अमेरिकी राज्यों के अटॉर्नी जनरल्स के साथ 29.628 मिलियन डॉलर के सेटलमेंट पर सहमति जताई है. यह भुगतान पांच साल में किस्तों में किया जाएगा. हालांकि कंपनी ने कहा है कि वह अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार करती है और यह समझौता किसी गलती को स्वीकार करना नहीं है.

इसे भी पढ़ें- बंपर डिविडेंड: इस कंपनी ने किया ₹506 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, स्टॉक में हलचल; जानें रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.