Stocks to Watch : Jindal Saw, RailTel, AU Small Finance Bank समेत इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, रखें नजर!
28 अप्रैल के कारोबार से पहले कई शेयर खबरों के चलते फोकस में हैं. Tata Communications, Coal India, Adani Total Gas और AU Small Finance Bank जैसे स्टॉक्स में नतीजों, ऑर्डर और डिविडेंड के ट्रिगर हैं. कुछ कंपनियों के मजबूत रिजल्ट आए हैं, जबकि Jindal Saw में कमजोरी दिखी, जिससे इन शेयरों में हलचल संभव है.

Stocks to Watch : सोमवार को भारतीय बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी. अब निवेशकों की नजर आज मंगलवार के बाजार पर है. मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन में कई स्टॉक्स खबरों के चलते फोकस में रहने वाले हैं. तिमाही नतीजे, नए ऑर्डर और डिविडेंड जैसे ट्रिगर्स इन शेयरों में हलचल ला सकते हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए शॉर्ट टर्म कमाई के मौके बन सकते हैं.
Tata Communications
टाटा ग्रुप की कंपनी ने 750 करोड़ रुपये का कमर्शियल पेपर जारी किया है. यह शॉर्ट टर्म फंडिंग के लिए उठाया गया कदम है, जिसका इस्तेमाल नेटवर्क और डिजिटल बिजनेस को मजबूत करने में होगा.
Jindal Saw
कंपनी के तिमाही नतीजे कमजोर रहे. मुनाफा 52 फीसदी गिरा, वहीं रेवेन्यू और EBITDA में भी गिरावट आई, जिससे ऑपरेटिंग प्रदर्शन पर दबाव दिखा.
Coal India Limited
सरकारी कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 11.15 फीसदी बढ़कर 9,751.6 करोड़ रुपये से 10,839 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 5.8 फीसदी बढ़कर 43,961 करोड़ रुपये से 46,490 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने 5.25 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है.
City Union Bank
बैंक का नेट प्रॉफिट 24.9 फीसदी बढ़कर 360 करोड़ रुपये हो गया. नेट इंटरेस्ट इनकम 30.9 फीसदी बढ़कर 785.8 करोड़ रुपये रही. बैंक ने 1:3 बोनस शेयर और 2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की है.
Bajaj Housing Finance
कंपनी का मुनाफा 14.1 फीसदी बढ़कर 669.2 करोड़ रुपये पहुंच गया. आमदनी में भी 15.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
Nippon Life India Asset Management
कंपनी का मुनाफा 29.4 फीसदी और रेवेन्यू 31.7 फीसदी बढ़ा है. EBITDA और मार्जिन में सुधार हुआ है. कंपनी ने 12.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है.
AU Small Finance Bank
बैंक का मुनाफा करीब 65 फीसदी बढ़कर 832 करोड़ रुपये हो गया. ब्याज आय मजबूत रही और एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला.
RailTel Corporation
कंपनी को Eastern Coalfields Limited से 145.47 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. यह प्रोजेक्ट 2 मई 2031 तक पूरा किया जाना है.
Adani Total Gas Limited
कंपनी का रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़कर 1,696 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA 13 फीसदी बढ़कर 310 करोड़ रुपये रहा, जबकि प्रॉफिट 156 करोड़ रुपये और कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 168 करोड़ रुपये रहा.
Linc Ltd
कंपनी ने कोलकाता मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के विस्तार के लिए 60.58 करोड़ रुपये निवेश की योजना बनाई है.
Hexaware Technologies
कंपनी ने 1 रुपये फेस वैल्यू पर 8.50 रुपये प्रति शेयर (850 फीसदी) का पहला इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है. रिकॉर्ड डेट 5 मई 2026 और भुगतान 15 मई 2026 को होगा.
Phoenix Mills
कंपनी का मुनाफा 50 फीसदी बढ़कर 403 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 1,233.1 करोड़ रुपये और EBITDA 750 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्जिन 60 फीसदी तक पहुंच गया.
Plastiblends India
कंपनी का मुनाफा 44 फीसदी बढ़ा है. EBITDA में भी सुधार हुआ है और 3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया गया है.
इसे भी पढ़ें- इन 3 शेयरों से Government of Singapore ने पूरी हिस्सेदारी बेची, पोर्टफोलियो में हुआ बड़ा बदलाव, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.