Stocks to Watch: Thermax, Indus Towers से लेकर RailTel तक फोकस में रहेंगे ये शेयर, रखें नजर!
आज शेयर बाजार में कई बड़े नतीजे, डील्स और कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई स्टॉक्स फोकस में रहने वाले हैं. इसके अलावा, अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50 से घटाकर 18 फीसदी किया. इसका असर भी बाजार पर देखने को मिलेगा निवेशकों की नजर खास तौर पर PB Fintech, Thermax, Indus Towers से लेकर RailTel और Adani Enterprises पर रहेगी.
बीते कारोबारी दिन बाजार में शानदार तेजी रही थी. बाजार की रिकवरी जोरदार रही. इस दौरान सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 के स्तर पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 262 अंकों की तेजी के साथ 25,088 के स्तर पर बंद हुआ था. आज शेयर बाजार में कई बड़े नतीजे, डील्स और कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई स्टॉक्स फोकस में रहने वाले हैं. इसके अलावा, अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50 से घटाकर 18 फीसदी किया. इसका असर भी बाजार पर देखने को मिलेगा निवेशकों की नजर खास तौर पर PB Fintech, Thermax, Indus Towers से लेकर RailTel और Adani Enterprises पर रहेगी. आइए आज के बड़े अपडेट्स जानते हैं.
आज आने वाले तिमाही नतीजे
आज कई दिग्गज कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी, जिनमें Bajaj Finance, Adani Enterprises, Adani Ports and Special Economic Zone, One Mobikwik Systems, Aarti Drugs, Aditya Birla Capital, Dr Agarwals Health Care, Castrol India, Firstsource Solutions, HFCL, JK Lakshmi Cement, Kansai Nerolac Paints, Mankind Pharma, Nazara Technologies, NMDC, Pidilite Industries, Restaurant Brands Asia, Triveni Turbine, Trualt Bioenergy, Varun Beverages और Zydus Wellness शामिल हैं.
PB Fintech Q3 रिजल्ट अपडेट
PB Fintech ने तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 165 प्रतिशत बढ़कर 189.4 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 71.5 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी की आय 37.1 प्रतिशत बढ़कर 1,771.2 करोड़ रुपये हो गई, जो पहले 1,291.6 करोड़ रुपये थी.
Awfis Space Solutions Q3 अपडेट
Awfis Space Solutions का मुनाफा तीसरी तिमाही में 42.7 प्रतिशत बढ़कर 21.7 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 15.2 करोड़ रुपये था. कंपनी की आय भी 20.2 प्रतिशत बढ़कर 381.8 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पहले 317.7 करोड़ रुपये थी.
Thermax Q3 रिजल्ट
Thermax ने दमदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मुनाफा 80.3 प्रतिशत उछलकर 205 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 113.7 करोड़ रुपये था. वहीं रेवेन्यू 4.2 प्रतिशत बढ़कर 2,634.7 करोड़ रुपये पहुंच गया.
Indus Towers Q3 अपडेट
Indus Towers का मुनाफा तीसरी तिमाही में 55.6 प्रतिशत गिरकर 1,776 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 4,003.2 करोड़ रुपये था. हालांकि कंपनी की आय 7.9 प्रतिशत बढ़कर 8,146.3 करोड़ रुपये हो गई. पिछली साल की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 3,024.1 करोड़ रुपये का डाउटफुल रिसीवेबल्स के लिए प्रावधान किया था.
RailTel Corporation Q3 अपडेट
RailTel का मुनाफा सालाना आधार पर 4 प्रतिशत घटकर 62.4 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 65 करोड़ रुपये था. हालांकि कंपनी की आय 19 प्रतिशत बढ़कर 913.5 करोड़ रुपये पहुंच गई.
Olectra Greentech Q3 अपडेट
Olectra Greentech का मुनाफा मामूली बढ़त के साथ 46.4 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 46.3 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी की आय में 28.8 प्रतिशत की तेजी आई और यह 663.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.
Unichem Laboratories पर नजर
USFDA ने कंपनी के कोल्हापुर API प्लांट का 27 जनवरी से 2 फरवरी तक निरीक्षण किया. जांच के बाद पांच ऑब्जर्वेशन दिए गए हैं, जो ज्यादातर प्रोसेस से जुड़े हैं और डेटा इंटीग्रिटी से संबंधित नहीं हैं. कंपनी तय 15 दिन की अवधि में इसका जवाब देगी.
IRB Infrastructure Developers अपडेट
IRB Infra ने VM7 Expressway प्रोजेक्ट में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी IRB InvIT Fund को 513 करोड़ रुपये में ट्रांसफर कर दी है. इस डील के बाद कंपनी का कंसोलिडेटेड कर्ज करीब 700 करोड़ रुपये तक कम होने की उम्मीद है.
Zen Technologies में नई नियुक्ति
Zen Technologies के बोर्ड ने Hari Haran Chalat को कंपनी का नया CFO नियुक्त किया है. यह नियुक्ति 31 जनवरी से लागू हो चुकी है.
इसे भी पढे़ं- STT का झटका: 1 अप्रैल से फ्यूचर्स ट्रेडिंग हो जाएगा महंगा, जेब पर सीधा असर, हर ट्रेड पर कितना देना होगा टैक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




