Stocks to Watch: KPIT, PNB और NBCC समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, बल्क और ब्लॉक डील का दिख सकता है असर
Stocks to Watch Today: बीते दिन की तेजी के बाद निवेशकों की नजर अब गुरुवार के कारोबार टिक गई है. आज के कारोबार में किन शेयरों पर नजर रहेगी और किन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है, आइए एक नजर डाल लेते हैं.
Highlights
- आज के कारोबार में कुछ शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
- बुधवार को शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था.
- कई कंपनियों के आएंगे तिमाही के नतीजे.
Stocks to Watch Today: बुधवार को शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ. दोनों ही इंडेक्स ने 1-1 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ कारोबार का अंत किया. बीते दिन की तेजी के बाद निवेशकों की नजर अब गुरुवार के कारोबार टिक गई है. आज के कारोबार में किन शेयरों पर नजर रहेगी और किन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है, आइए एक नजर डाल लेते हैं.
इन कंपनियों के आएंगे तिमाही के नतीजे
टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, हुंडई मोटर इंडिया, स्विगी, LIC हाउसिंग फाइनेंस, AWL एग्री बिज़नेस, दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन, एक्साइड इंडस्ट्रीज, ICRA, IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, मैनकाइंड फार्मा, ग्लोबल हेल्थ, महानगर गैस, नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL), नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, थर्मैक्स, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स और वेदांता आज अपनी तिमाही कमाई के नतीजे घोषित करेंगे.
इन स्टॉक्स पर नजर रखें
पंजाब नेशनल बैंक: बोर्ड ने 1.5 अरब डॉलर तक के मीडियम-टर्म नोट (MTN) प्रोग्राम को शुरू करके विदेशी मुद्रा में फंड जुटाने और GIFT सिटी में PNB की IFSC बैंकिंग यूनिट के ज़रिए इसके तहत बॉन्ड जारी करने को मंजूरी दे दी है.
NBCC (इंडिया): NBCC ने सेशेल्स में 75 मिलियन डॉलर की लागत वाले ‘इल ऑरोर हाउसिंग प्रोजेक्ट’ (Ile Aurore Housing Project) के निर्माण के लिए सेशेल्स गणराज्य की सरकार के साथ एक औपचारिक समझौता किया है. इस प्रोजेक्ट में 1,008 किफायती घर और उनसे जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है.
Hirect: Hirect को अमेरिका से ट्रैक्शन मोटर असेंबली के लिए अपना पहला ऑर्डर मिला है, जिससे उसने अमेरिकी बाजार में कदम रखा है. इस ऑर्डर की डिलीवरी FY27 के दौरान होनी है.
Vikran Engineering: कंपनी ने अरुणाचल प्रदेश में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 132 kV मियाओ-नामसाई ट्रांसमिशन लाइन चालू कर दी है.
बल्क और ब्लॉक डील
गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस: ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने पीक XV पार्टनर्स ग्रोथ इन्वेस्टमेंट्स III से गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के 57.21 लाख शेयर (0.61% इक्विटी हिस्सेदारी) 139.02 करोड़ रुपये में खरीदे. यह डील 243 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ.
TIL: मार्केट के दिग्गज मधुसूदन केला के मार्गदर्शन में चल रहे सिंगुलैरिटी AMC के सिंगुलैरिटी इक्विटी फंड I ने मटीरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी TIL में 5.26 लाख शेयर (0.63% हिस्सेदारी) 11.78 करोड़ रुपये में खरीदे. यह खरीद 223.72 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई.
वहीं, महान एक्सिम (Mahan Eximp) ने 4.35 लाख शेयर 9.42 करोड़ रुपये में (216.18 रुपये प्रति शेयर) बेचे. इसके अलावा, सालगर्न मर्चेंट्स (Salgurn Merchants) ने TIL से अपनी पूरी 1.33% हिस्सेदारी (10.98 लाख शेयर) बेचकर बाहर निकलने का फैसला किया. यह सौदा 23.7 करोड़ रुपये का था और शेयर 215.82 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए.
KPIT टेक्नोलॉजीज: मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने IT सर्विस कंपनी KPIT टेक्नोलॉजीज में अपनी हिस्सेदारी कम की. संस्थान ने 40 लाख शेयर (1.45% हिस्सेदारी) 243.6 करोड़ रुपये में बेचे, जो 609.09 रुपये प्रति शेयर के भाव पर थे. जून 2026 तक कंपनी में संस्थान की हिस्सेदारी 3.11% थी.
मेपल इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट: इन्वेस्टेक इंडिया फंड मैनेजमेंट ने फैमी स्टेरी प्राइवेट लिमिटेड से मेपल इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट की 20.75 लाख यूनिट्स 29.88 करोड़ रुपये में खरीदीं. यह डील 144 रुपये प्रति यूनिट के भाव पर हुआ.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
आज इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, हफ्ते भर में कमा लेंगे मुनाफा; एनालिस्ट ने कहा- मजबूत नजर आ रहे स्टॉक्स
Q1 नतीजों के बाद बुरी तरह टूटा ये बैंकिंग स्टॉक! 13% तक टूटे शेयर, आखिर निवेशकों ने क्यों की बिकवाली?
Bajaj Housing Finance Q1: प्रॉफिट 23% उछलकर ₹715 करोड़ हुआ, AUM ₹1.5 लाख करोड़ के करीब; शेयर भी चमका
