Susan Electricals India: लिस्टिंग के बाद भी टूटे निवेशक, लगा अपर सर्किट, ₹118000 का हुआ मुनाफा, GMP भी फेल

Susan Electricals India के शेयरों ने बाजार में शानदार शुरुआत करते हुए निवेशकों को मालामाल कर दिया. कंपनी का स्टॉक IPO के अपर प्राइस बैंड 127 रुपये के मुकाबले 46 फीसदी प्रीमियम पर 186 रुपये पर लिस्ट हुआ. IPO को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह 216 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ. लिस्टिंग प्रदर्शन GMP के अनुमान से भी बेहतर रहा.

Susan Electricals India Image Credit: Canva/ Money9

Susan Electricals India Listing : Susan Electricals India के शेयरों ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है. कंपनी का स्टॉक अपने IPO प्राइस से 46 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ, जिससे निवेशकों को पहले ही दिन जोरदार मुनाफा मिला. IPO को भी निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह 216 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ. खास बात यह रही कि शेयर की लिस्टिंग ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के अनुमान से भी बेहतर रही, जिसने निवेशकों की उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया. लिस्टिंग के बाद भी निवेशकों की खरीदारी जारी रही. जोरदार खरीदारी की वजह से स्टॉक में 195.30 रुपये पर अपर सर्किट लगा.

46% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर

कंपनी के शेयर ने बाजार में धमाकेदार डेब्यू किया है. इश्यू का अपर प्राइस बैंड 127 रुपये था, जबकि शेयर 186 रुपये पर लिस्ट हुए. इस हिसाब से स्टॉक 46 फीसदी प्रीमियम पर बाजार में लिस्ट हुआ. लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयर में तेजी जारी रही, जिसके बाद स्टॉक में अपर सर्किट लगा.

216 गुना सब्सक्राइब हुआ था IPO

Susan Electricals India के IPO को निवेशकों से जोरदार रिस्पॉन्स मिला. 3 दिन में यह इश्यू 216.63 गुना सब्सक्राइब हुआ. सबसे अधिक बोली NII कैटेगरी में लगी.

लिस्टिंग के सामने GMP भी हुआ फेल

18 जून की सुबह 9:35 बजे तक इस इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगभग 34 फीसदी लिस्टिंग गेन का इशारा कर रहा था, लेकिन कंपनी का मार्केट डेब्यू GMP के अनुमान से भी ज्यादा दमदार रहा. शेयर अपने अपर प्राइस बैंड 127 रुपये के मुकाबले 46 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. इस हिसाब से निवेशकों को करीब 1,18,000 रुपये का मुनाफा हुआ.

क्या करती है कंपनी?

Susan Electricals India Ltd. की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी. कंपनी पावर इंडस्ट्री के लिए एल्यूमिनियम और तांबे से बने वायर, कंडक्टर तथा पावर केबल का निर्माण करती है. इसके उत्पाद ट्रांसफॉर्मर, इलेक्ट्रिक मोटर, अल्टरनेटर, कॉइल और अन्य विद्युत उपकरणों में उपयोग किए जाते हैं. इसके अलावा, कंपनी पावर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के लिए एल्यूमिनियम स्ट्रैंडेड कंडक्टर भी बनाती है, जो बिजली को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित और प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.