Q4 में 204 फीसदी तक की रेवेन्यू ग्रोथ, इन 3 डेट फ्री कंपनियों पर रखें नजर; मजबूत है फंडामेंटल
डेट फ्री कंपनियां अक्सर निवेशकों की पहली पसंद होती हैं, खासकर तब जब वे मजबूत रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ भी दिखा रही हों. Q4 FY26 में कई कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 204 फीसदी तक की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है. Onix Solar Energy का रेवेन्यू 204 फीसदी बढ़ा, जबकि VST Industries और Kennametal India ने भी मजबूत मुनाफा और बेहतर रिटर्न पेश किए हैं.
Debt Free Stocks: शेयर बाजार में ऐसे स्टॉक्स की तलाश हमेशा रहती है, जो मजबूत वित्तीय स्थिति के साथ तेज ग्रोथ भी दिखा रहे हों. खासतौर पर डेट फ्री कंपनियां निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक मानी जाती हैं, क्योंकि उन पर कर्ज का बोझ नहीं होता और उनका मुनाफा ब्याज भुगतान में खर्च नहीं होता. यदि ऐसी कंपनियां रेवेन्यू और प्रॉफिट, दोनों मोर्चों पर मजबूत प्रदर्शन करें, तो निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ जाती है. वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) के नतीजों में कुछ स्मॉलकैप कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इन कंपनियों ने Q4 के दौरान 31 फीसदी से लेकर 204 फीसदी तक की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है.
Onix Solar Energy
Onix Solar Energy इस सूची में सबसे तेज रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज करने वाली कंपनी रही है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,670 करोड़ रुपये है. यह कंपनी सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ बिजली उत्पादन के कारोबार में सक्रिय है. Trade Brains की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का रेवेन्यू Q4 FY25 में 23 करोड़ रुपये था, जो Q4 FY26 में बढ़कर 70 करोड़ रुपये पहुंच गया.
यानी कंपनी ने सालाना आधार पर 204.35 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है. वहीं, नेट प्रॉफिट 1 करोड़ रुपये से बढ़कर 26 करोड़ रुपये हो गया, जो 2,500 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी को दिखाता है. कंपनी पूरी तरह डेट फ्री है और इसका ROCE तथा ROE दोनों 10.2 फीसदी के स्तर पर हैं.
VST Industries
तंबाकू उत्पादों के निर्माण और मार्केटिंग से जुड़ी VST Industries ने भी मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 4,382 करोड़ रुपये है. Q4 FY25 में कंपनी का रेवेन्यू 349 करोड़ रुपये था, जो Q4 FY26 में बढ़कर 457 करोड़ रुपये हो गया. इस तरह कंपनी ने 30.95 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की.
वहीं, नेट प्रॉफिट 53 करोड़ रुपये से बढ़कर 117 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो 120.75 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखाता है. कंपनी का ROCE 28.2 फीसदी और ROE 21.1 फीसदी है. साथ ही कंपनी डेट फ्री भी है, जो इसकी वित्तीय मजबूती को दिखाता है.
Kennametal India
इंजीनियरिंग और इंडस्ट्रियल टूलिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली Kennametal India ने भी चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, एनर्जी और इंजीनियरिंग सेक्टर के लिए विशेष उपकरण तैयार करती है. कंपनी का रेवेन्यू Q4 FY25 के 290 करोड़ रुपये से बढ़कर Q4 FY26 में 403 करोड़ रुपये हो गया, जो 38.97 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखाता है.
वहीं, नेट प्रॉफिट 24 करोड़ रुपये से बढ़कर 51 करोड़ रुपये पहुंच गया, यानी इसमें 112.50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. कंपनी का ROCE 17.6 फीसदी और ROE 12.9 फीसदी है. कंपनी को डेट फ्री माना जाता है, हालांकि इसके ऊपर 2.10 करोड़ रुपये की लीज देनदारी मौजूद है.
यह भी पढ़ें: CMR Green Technologies IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, अलॉटमेंट का इंतजार; GMP दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
116% रिटर्न के बाद NALCO में अचानक भूचाल! एक दिन में 5% टूटा शेयर, जानें वजह
भारत में बढ़ेगा एथेनॉल का इस्तेमाल, खुलेंगे हजारों फ्यूल स्टेशन; इन कंपनियों पर रहेगी निवेशकों की नजर
भारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! इन 5 शेयरों पर रखें नजर; मजबूत हैं एक्सपेंशन प्लान
