क्या होली के दिन खुला रहेगा शेयर बाजार? कब-कब बंद रहेंगे NSE और BSE, जानें पूरी डिटेल्स

साल 2026 में होली के मौके पर शेयर बाजार को लेकर स्थिति थोड़ी अलग रहने वाली है. एक्सचेंज कैलेंडर के अनुसार 3 मार्च, होलिका दहन के दिन बाजार बंद रहेगा, तो क्या 4 मार्च को जब देशभर में रंगों का त्योहार मनाया जाएगा तब बाजार खुला रहेगा? पंचांग के अनुसार साल 2026 में होली 4 मार्च को है.

Trading Holiday on Holi Image Credit: AI/Canva

Trading Holiday 2026: साल 2026 की होली निवेशकों के लिए थोड़ा अलग रहने वाली है. जहां 4 मार्च को पूरे देश में रंगों की धूम रहेगी, वहीं उस दिन शेयर बाजार में सामान्य कारोबार जारी रहेगा. एक्सचेंज के ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक होली की छुट्टी 3 मार्च को घोषित की गई है, जो होलिका दहन का दिन है. ऐसे में रंगों वाले दिन बाजार खुला रहने और एक दिन पहले ट्रेडिंग बंद रहने से निवेशकों और ट्रेडर्स को अपनी रणनीति पहले से तय करनी होगी.

होली के दिन खुला रहेगा शेयर बाजार

ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर 2026 के मुताबिक 3 मार्च (मंगलवार) को ‘होली’ के अवसर पर बाजार बंद रहेगा. इसका मतलब है कि 4 मार्च को, जब देशभर में रंग खेला जाएगा, उस दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में सामान्य रूप से कारोबार होगा. निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए यह अहम है कि वे 4 मार्च को नियमित ट्रेडिंग सत्र के लिए तैयार रहें, क्योंकि उस दिन बाजार में लेनदेन सामान्य दिनों की तरह ही होगा. हर दिन की तरह बाजार 9:15 से 3:30 बजे तक खुला रहेगा.

3 मार्च को नहीं होगी ट्रेडिंग

कैलेंडर के अनुसार 3 मार्च 2026, मंगलवार को एक्सचेंज में किसी भी सेगमेंट इक्विटी, डेरिवेटिव या करेंसी में ट्रेडिंग नहीं होगी. यह अवकाश होलिका दहन के दिन दिया गया है. इसलिए जिन निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करना है या शॉर्ट टर्म पोजीशन लेनी है, उन्हें 2 मार्च तक ही अपने सौदे निपटाने होंगे. निवेशकों को सलाह है कि वे आधिकारिक एक्सचेंज हॉलिडे लिस्ट की जांच कर अपने ट्रेडिंग प्लान को उसी के अनुसार तय करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

होली कब है?

पंचांग के अनुसार, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को होली का पर्व मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2026 में होली 4 मार्च, बुधवार को मनाई जाएगी. इस दिन देशभर में रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. एक दिन पहले यानी 3 मार्च को होलिका दहन होगा, जिसे छोटी होली भी कहा जाता है. आमतौर पर कई संस्थानों में रंग वाली होली के दिन छुट्टी रहती है, लेकिन इस बार शेयर बाजार का कैलेंडर अलग तस्वीर दिखा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेडिंग हॉलीडे कैलेंडर में इस दिन छुट्टी नहीं दी गई है.

Latest Stories

Ashish Kacholia के 12 SME स्टॉक्स… छोटे शेयरों में बड़ा दांव, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये कंपनियां; देखें पूरी लिस्ट

अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 22 रुपये तक मिल रहा डिविडेंड, Angel One समेत 10 कंपनियां करेंगी एक्स-डिविडेंड ट्रेड, जानें रिकॉर्ड डेट

21% हिस्सेदारी, 10 साल का भरोसा! Vijay Kedia इस ‘छोटी ऑटो कंपनी’ पर क्यों लगा रहे हैं बड़ा दांव?

भारत- रूस तेल खरीद पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ट्रंप को ऐसे दिया झटका, जानें फैसले में क्यों हुआ भारत का जिक्र

₹50000 करोड़ का डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स बूम, मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ता मार्जिन;क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये दो शेयर

डिफेंस सेक्टर में हलचल: ₹3.6 लाख करोड़ की मंजूरी से HAL समेत 5 कंपनियों को मिलेगा बूस्ट, राफेल डील से चमकेगा डिफेंस शेयरों का सितारा