ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर में भूचाल, 1 महीने में 26% उछला स्टॉक, मजबूत है ऑर्डर बुक, ग्रोथ प्लान दमदार
भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की, जिसमें वैश्विक संकेतों और तनाव में कमी का असर दिखा. इसी बीच Transformers and Rectifiers (India) के शेयरों में 10% से ज्यादा की तेजी आई. कंपनी को मिला बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर, रिकॉर्ड उत्पादन और विस्तार योजनाओं ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला.

Transformers and Rectifiers (India) Share: भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की, जहां वैश्विक संकेतों और भू-राजनीतिक तनाव में कमी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा. इस बीच Transformers and Rectifiers (India) के शेयरों में 10% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. कंपनी के मजबूत ऑर्डर, रिकॉर्ड उत्पादन और विस्तार योजनाओं ने इस उछाल को सपोर्ट किया है.
Transformers and Rectifiers (India) के शेयर का हाल
- CMP – ₹337.80
- 1 हफ्ते में – 13.41 फीसदी की तेजी
- 1 महीने में – 26.10 फीसदी का उछाल
- 3 महीने में – 38.30 फीसदी भागा
- 3 साल में – 885.56 फीसदी की तेजी
- 5 साल में – 3,355.75 फीसदी का उछाल
बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला
कंपनी के शेयरों में तेजी की सबसे बड़ी वजह एक बड़ा विदेशी ऑर्डर है. कंपनी को PDC AK LPIV, LLC से करीब 16.25 मिलियन डॉलर (लगभग ₹146.25 करोड़) का ऑर्डर मिला है. इसके तहत पांच ट्रांसफॉर्मर बनाने और सप्लाई करने हैं. इस ऑर्डर की डिलीवरी मिड-2027 तक होगी, जिससे कंपनी को आने वाले समय में स्थिर कमाई की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: IPO Next Week: KTM-Chetak बेचने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, जुटाएगी ₹651200000; जानें GMP का हाल
रिकॉर्ड उत्पादन से मजबूत प्रदर्शन
कंपनी ने FY26 में अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन किया है. इक्विटी मास्टर की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान 33,763 MVA का उत्पादन हुआ, जो पिछले साल से ज्यादा है. इसके साथ ही कंपनी को FY26 में 23.7 अरब रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं और कुल ऑर्डर बुक 50 अरब रुपये से ज्यादा हो गई है. PGCIL से HVDC ट्रांसफॉर्मर रिपेयर का ऑर्डर मिलना भी कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है.
क्षमता बढ़ाने पर जोर
कंपनी अपने प्लांट्स का विस्तार कर रही है. साथ ही टेस्टिंग क्षमता भी बढ़ाई जा रही है. नई मशीनरी और बैकवर्ड इंटीग्रेशन से कंपनी लागत कम करने और मार्जिन बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है.
आगे की रणनीति और ग्रोथ प्लान
आने वाले समय में कंपनी का फोकस ऑर्डर को समय पर पूरा करने, ऑटोमेशन बढ़ाने और डिजिटल टेक्नोलॉजी अपनाने पर रहेगा. साथ ही, क्लीन एनर्जी (clean energy) सेक्टर में अपनी भूमिका बढ़ाने की भी योजना है. कंपनी का लक्ष्य अगले कुछ सालों में 1 बिलियन डॉलर की कंपनी बनना है. कुल मिलाकर, मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर उत्पादन और विस्तार योजनाओं के चलते कंपनी के शेयरों में तेजी बनी हुई है और आगे भी इसमें ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर, बोनस के साथ डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 5 साल में 6038% रिटर्न; भाव ₹21 से भी कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.