41% सस्ता मिल रहा विजय केडिया का यह स्टॉक, खरीदे 44,44,444 शेयर; 5 साल में 2700% तक मल्टीबैगर रिटर्न
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने मार्च 2026 तिमाही में Websol Energy Systems Ltd. में पहली बार निवेश कर बाजार का ध्यान खींचा है. उन्होंने 44,44,444 शेयर खरीदे हैं. खास बात यह है कि हालिया तेजी के बावजूद यह स्टॉक अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 41 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.

Vijay Kedia Stocks: शेयर बाजार के जाने-माने निवेशक विजय केडिया ने एक बार फिर अपनी नई चाल से निवेशकों का ध्यान खींच लिया है. मार्च 2026 तिमाही में उन्होंने Websol Energy Systems Ltd. में पहली बार निवेश किया है. केडिया ने कंपनी के 44,44,444 शेयर खरीदे हैं, जिससे बाजार में इस स्टॉक को लेकर चर्चा तेज हो गई है. खास बात यह है कि यह शेयर अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है.
शेयर का हाल
Websol Energy Systems का शेयर हाल के समय में काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा है. वर्तमान में इसका भाव करीब ₹110.29 है.
- पिछले 1 महीने में शेयर ने करीब 60% से ज्यादा की तेज उछाल दिखाई है.
- वहीं, 1 साल के नजरिए से देखें तो इसमें 15% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है.
- लंबी अवधि में यह शेयर मल्टीबैगर साबित हुआ है.
- 3 साल में 1,159% और 5 साल में 2,700% से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
इससे साफ है कि शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव के बावजूद लॉन्ग टर्म निवेशकों को इसने जबरदस्त मुनाफा दिया है.
यह भी पढ़ें: ₹2.54 लाख तक पहुंच सकता है सोना, बस इस ट्रिगर का इंतजार, Deutsche Bank की रिपोर्ट में बड़ा दावा
41 फीसदी सस्ता मिल रहा शेयर
दिलचस्प बात यह है कि इतनी तेजी के बावजूद यह शेयर अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 41% नीचे कारोबार कर रहा है. यानी निवेशकों को यह स्टॉक अपने उच्चतम स्तर के मुकाबले काफी सस्ता मिल रहा है.
ऐसे में विजय केडिया की एंट्री को बाजार एक पॉजिटिव संकेत के तौर पर देख रहा है. आमतौर पर केडिया ऐसे स्टॉक्स चुनते हैं जिनमें लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ की संभावना होती है. अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या यह शेयर आने वाले समय में फिर से अपने पुराने हाई के करीब पहुंचता है या नहीं.
विजय केडिया की हिस्सेदारी
| तिमाही | नाम | कुल शेयर (संख्या) | प्रतिशत हिस्सेदारी |
|---|---|---|---|
| मार्च 2026 | विजय किशनलाल केडिया | 4,444,444 | 1.02% |
यह भी पढ़ें: ग्रीन एनर्जी सेक्टर पर FIIs का बड़ा दांव! Waaree से Inox तक इन 3 स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी; जानें शेयरों का हाल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.