पानी से कमा रही हैं ये 3 कंपनियां, बढ़ते पारे के साथ चढ़ता है इनका कारोबार, 5 साल में 472% तक रिटर्न
पानी की बढ़ती जरूरत के बीच जल प्रबंधन से जुड़ी कंपनियां तेजी से उभर रही हैं. इसी कड़ी में शक्ति पंप्स जैसी कंपनियों के शेयरों ने पिछले पांच वर्षों में शानदार रिटर्न दिया है, हालांकि हालिया गिरावट भी देखने को मिली है. कंपनी अपनी आधुनिक तकनीकों के जरिए पंपिंग समाधान को बेहतर बनाकर किसानों और उपभोक्ताओं को किफायती व गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करा रही है.
Water Pumping Stocks: मार्च का महीना आते ही तापमान बढ़ने लगता है. पारा चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ती है और भूमिगत जल स्तर लगातार घटता जाता है. बढ़ती आबादी के लिए अनाज की मांग भी बढ़ रही है, जिसके कारण सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि, पानी की बढ़ती मांग के बीच एक गंभीर चिंता यह है कि भारत में दुनिया की कुल आबादी का लगभग 18 फीसदी हिस्सा रहता है, जबकि देश के पास केवल 4 फीसदी जल संसाधन ही उपलब्ध हैं.
इस स्थिति में सरकार ‘हर घर नल जल’ योजना जैसी पहल के माध्यम से लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है. ध्यान देने योग्य बात यह है कि जैसे-जैसे पानी की कमी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे बाजार में सूचीबद्ध कुछ कंपनियों के कारोबार में बढ़ोतरी की संभावना भी बढ़ रही है. ये कंपनियां वाटर डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार में एक्टिव है. इस रिपोर्ट में तीन कंपनियों और उसके शेयर के प्रदर्शन के बारे में बंटाया गया है.
Jain Irrigation Systems
Jain Irrigation Systems Limited एक डाइवर्सिफाइड एग्री-बिजनेस कंपनी है, जो मुख्य रूप से माइक्रो इरिगेशन सिस्टम (ड्रिप और स्प्रिंकलर), पाइपिंग प्रोडक्ट्स (PVC और HDPE पाइप), और प्रोसेस्ड फूड्स का निर्माण करती है. यह किसानों को कम पानी में अधिक उत्पादन करने के लिए आधुनिक सिंचाई सॉल्यूशन और सलाह भी प्रदान करती है, साथ ही जल प्रबंधन और “फार्म टू मार्केट” मॉडल के माध्यम से खेती से लेकर बाजार तक पूरी वैल्यू चेन में काम करती है.
शेयर का हाल
गुरुवार को 11:53 तक इसके शेयर में लगभग 3.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के बाद शेयर का भाव 31 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. 2,369 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस कंपनी में बीते पांच साल में केवल 61 फीसदी की ही तेजी दर्ज की गई है.
Shakti Pumps India
Shakti Pumps India पानी से जुड़े सॉल्यूशंस प्रदान करती है, जैसे पंपिंग सिस्टम, मोटर और अन्य उपकरण बनाना, ताकि पानी का उपयोग आसान और बेहतर हो सके. साथ ही, यह आधुनिक तकनीक के जरिए किसानों और अन्य उपयोगकर्ताओं को कम लागत में बेहतर सुविधा देने का काम करती है.
शेयर का हाल
गुरुवार को 11:59 तक इसके शेयर में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के बाद शेयर 499 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. पांच साल में इसने 472 फीसदी से अधिक तेजी दर्ज की गई है. 19 मार्च 2026 को शक्ति पंप्स के शेयर के भाव 1.72 रुपये था, जो बढ़कर 499.60 रुपये पहुंच गया है.
कंपनी अपनी आधुनिक तकनीकों के जरिए पानी के बेहतर उपयोग और पंपिंग सिस्टम को आसान बना रही है. इसका लक्ष्य इस क्षेत्र में अग्रणी बनना है और ग्राहकों को अच्छे व किफायती उत्पाद देना है. कंपनी अपने प्लांट में पंप, मोटर और अन्य उपकरण बनाती है और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत गुणवत्ता पर खास ध्यान देती है, जिससे किसानों और अन्य ग्राहकों को सीधा फायदा मिलता है.
यह भी पढ़ें: 8.6% तक टूटे HDFC के शेयर, ADR में भी 7% की गिरावट; अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद बिकवाली, RBI का आया रिएक्शन
Apollo Pipes
Apollo Pipes पाइप और फिटिंग्स बनाने वाली कंपनी है, जो खास तौर पर पानी के मैनेजमेंट से जुड़े समाधान देती है. यह cPVC, uPVC और HDPE पाइप, पानी की टंकियां, फिटिंग्स और अन्य संबंधित प्रोडक्ट बनाती है, जिनका उपयोग कृषि, कंस्ट्रक्शन और पानी सप्लाई जैसे क्षेत्रों में होता है.
शेयर का हाल
बाजार खुलते ही इसके शेयर में जोरदार तेजी आई है. इस तेजी के बाद शेयर के भाव 405.60 रुपये पर पहुंच गया है. बीते एक महीने में यह 23 फीसदी से अधिक उछला है. वहीं पांच साल में इसमें 45 फीसदी की तेजी आई है. निवेशकों के लिए अच्छी बात है कि कंपनी पर कर्ज न के बराबर है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹1.72 से 500 पर पहुंचा शेयर, 5 साल में दिया 472% तक मल्टीबैगर रिटर्न, ‘Make In India’ से कंपनी को मिल रहा बूस्ट
कच्चे तेल की कीमतों में जारी उफान के बीच फीकी पड़ी चांदी की चमक, MCX पर एक दिन में करीब ₹15,000 गिरी कीमत
Nifty-Sensex 2 फीसदी से ज्यादा टूटे, तेल शेयर डूबे… फिर क्यों 12% उछला अडानी का ये स्टॉक?
