गर्मी के साथ गरम हुए पावर स्टॉक्स! एक महीने में 60% तक भागे, जानें लिस्ट में कौन मचा रहा तहलका?
पिछले एक महीने में पावर स्टॉक्स में बंपर रैली देखने को मिली है. Waaree Technologies का शेयर एक महीने में 66 फीसदी उछला है. अभी यह 234.0 रुपये पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है. वहीं, Solarium Green Energy का स्टॉक 204.5 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. एक महीने में यह 45.5 फीसदी उछला है.

Why Power Stocks Rally: हाल के दिनों में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. ऐसे बाजार में पावर सेक्टर के शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिली है. इस तेजी में शेयर 60 फीसदी तक भाग चुके हैं. पावर सेक्टर के शेयरों में हालिया मजबूती के पीछे सबसे बड़ी वजह गर्मी के पीक सीजन में बिजली की मांग बढ़ने की उम्मीद है. जैसे जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे वैसे बिजली की खपत में तेज उछाल आने की संभावना है, खासकर शाम के समय जब डिमांड आमतौर पर अपने उच्च स्तर पर होती है. इसी उम्मीद के चलते निवेशक इस सेक्टर में सक्रिय रूप से खरीदारी कर रहे हैं और ज्यादा कंजम्प्शन का फायदा उठाने की पोजीशन बना रहे हैं. इस तेजी को और मजबूती तब मिली जब सरकार ने फ्यूल की उपलब्धता को लेकर भरोसा दिलाया. आई जानते हैं कौन से स्टॉक में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है.
किन शेयरों में कितनी तेजी?
- Waaree Technologies का शेयर एक महीने में 66 फीसदी उछला है. अभी यह 234.0 रुपये पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है.
- Solarium Green Energy का स्टॉक 204.5 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. एक महीने में यह 45.5 फीसदी उछला है.
- Insolation Energy का शेयर 135.1 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है. पिछले एक महीने में इसमें 42.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की है.
- Alpex Solar Ltd का शेयर 1007.1 रुपये पर कारोबार कर रहा है. एक महीने में यह 40.5 फीसदी चढ़ा है.
- EPIC Energy का शेयर 42.5 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. एक महीने में यह 40.1 फीसदी के साथ ट्रेड कर रहा है.
- Advance Metering Technology का स्टॉक 19.4 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है. पिछले एक महीने में इसमें 39.2 फीसदी की मजबूती हुई है.
- RattanIndia Enterprises का शेयर 34.9 रुपये के स्तर पर कामकाज कर रहा है. बीते एक महीने में इसमें 34.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है.
- Exicom Tele-Systems का शेयर 113.0 रुपये पर कारोबार कर रहा है. बीते एक महीने में इसमें 31.9 फीसदी की तेजी आई है.
- Reliance Power का स्टॉक 28.9 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. बीते एक महीने में इसमें 29.7 फीसदी की तेजी आई है.
- Waaree Renewable Technologies का स्टॉक 1054.0 रुपये पर कारोबार कर रहा है. पिछले एक महीने में 29.1 फीसदी की तेजी आई है.
- Suzlon के शेयर अभी 49 रुपये के भाव पर कामकाज कर रहे हैं. बीते एक महीने में इसमें करीब 19 फीसदी की तेजी आई है.
नोट– ऊपर लिखे शेयरों का भाव 16 अप्रैल को लिया गया है.
इसे भी पढ़ें- Ola Electric Vs Ather Energy: कहानी एक जैसी, गोली की रफ्तार से भाग रहे दोनों स्टॉक, जानें ब्रोकरेज कहां ज्यादा बुलिश
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.