IT इंडेक्स के लिए ब्लैक फ्राइडे! भारत से लेकर अमेरिका तक कोहराम, Infosys-TCS जैसे दिग्गज 52-वीक लो पर
12 फरवरी आईटी इंडेक्स के लिए किसी बुरे ख्वाब ,से कम नहीं है. सेंसेक्स के शेयरों में IT कंपनियों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा. Infosys का शेयर 5.57 फीसदी टूटकर 1,309.95 रुपये पर आ गया. TCS में 5.37 फीसदी की गिरावट रही. इस गिरावट के बाद TCS 52-वीक लो पर आ गया. इसके अलावा HCL Technologies, Tech Mahindra और Hindustan Unilever क्रमशः 4.44 फीसदी, 2.91 फीसदी और 2.09 फीसदी तक लुढ़क गए.
शुक्रवार को कमजोर बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली IT शेयरों में देखने को मिली. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े संभावित डिसरप्शन को लेकर चिंताओं ने खासतौर पर टेक शेयरों पर असर डाला. सेंसेक्स के शेयरों में IT कंपनियों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा. Infosys का शेयर 5.57 फीसदी टूटकर 1,309.95 रुपये पर आ गया. TCS में 5.37 फीसदी की गिरावट रही. इस गिरावट के बाद TCS और इंफोसिस 52-वीक लो पर आ गए. इसके अलावा HCL Technologies, Tech Mahindra और Hindustan Unilever क्रमशः 4.44 फीसदी, 2.91 फीसदी और 2.09 फीसदी तक लुढ़क गए, जिससे इंडेक्स पर नेगेटिव असर पड़ा.
कौन से शेयरों में कितनी गिरावट?
| शेयर | करंट प्राइस (CMP) | बदलाव (%) |
|---|---|---|
| इंफोसिस (Infosys) | ₹13,309.00 | -5.56% |
| टीसीएस (TCS) | ₹2,622.00 | -4.66% |
| एचसीएल टेक (HCL Tech) | ₹1,410.00 | -4.48% |
| कोफोर्ज (Coforge) | ₹13,706.00 | -3.58% |
| एलटीआई माइंडट्री (LTIMindtree) | ₹5,042.50 | -3.24% |
| विप्रो (Wipro) | ₹212.78 | -2.88% |
| ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज (Oracle Fin Serv) | ₹6,577.00 | -2.76% |
| टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) | ₹1,496.30 | -2.62% |
| एमफेसिस (Mphasis) | ₹2,409.30 | -2.22% |
| पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent) | ₹5,345.50 | -1.95% |
अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट
गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई. टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच प्रमुख इंडेक्स दबाव में रहे. Dow Jones Industrial Average 669.42 अंक गिरकर 49,451.98 पर बंद हुआ. वहीं S&P 500 108.71 अंक टूटकर 6,832.76 पर आ गया, जबकि Nasdaq Composite में सबसे ज्यादा 469.32 अंक यानी 2.03 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,597.15 पर बंद हुआ.
Infosys और Wipro के ADRs पर भी दबाव
अमेरिकी बाजार की इस कमजोरी का असर भारतीय IT कंपनियों के ADRs पर भी साफ दिखा. Infosys का ADR 7 फीसदी से ज्यादा टूटकर इंट्राडे में 14.59 डॉलर तक फिसल गया. वहीं Wipro के ADR में 5.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 2.26 डॉलर पर आ गया.
इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद फोकस में ये शेयर, FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी, भाव 10 रुपये से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
