मेटल शेयरों में भयंकर गिरावट, इन शेयरों में 15% तक की आई गिरावट, मचा हाहाकार!
ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती और हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली ने सोना और चांदी के दाम पर दबाव बनाया. इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को अगला फेड चेयर नामित करने की खबर के बाद बाजार में हलचल तेज हुई.
Why Metal Stock Crashed: बजट के दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इस दौरान मेटल इंडेक्स 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. MCX, Hindustan Zinc, Vedanta और गोल्ड फाइनेंस से जुड़ी कंपनियों जैसे Muthoot Finance, Manappuram और IIFL Finance के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली. इन शेयरों में दिन के कारोबार के दौरान 15 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई.
सोना चांदी के भाव में तेज गिरावट
MCX पर चांदी की कीमत करीब 6 प्रतिशत गिरकर 2.74 लाख रुपये प्रति किलो पर खुली, जबकि शुक्रवार को इसका क्लोजिंग प्राइस 2.92 लाख रुपये प्रति किलो था. वहीं सोना MCX पर करीब 6 प्रतिशत टूटकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
शेयरों में भारी दबाव
- सुबह करीब 9 बजकर 55 मिनट पर बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली.
- MCX का शेयर करीब 15 प्रतिशत टूटकर 2,148.8 रुपये पर आ गया. यह बीते छह साल में MCX शेयर की सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट मानी जा रही है.
- Hindustan Zinc का शेयर 10 प्रतिशत के लोअर सर्किट पर फिसलकर 565.65 रुपये पर पहुंच गया.
- Vedanta का शेयर करीब 7 प्रतिशत टूटकर 635.35 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा.
- गोल्ड फाइनेंस कंपनियों में भी दबाव रहा. Muthoot Finance करीब 6 प्रतिशत, Manappuram करीब 3.4 प्रतिशत और IIFL Finance करीब 3.3 प्रतिशत गिर गया.
गिरावट की बड़ी वजह क्या रही
ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती और हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली ने सोना और चांदी के दाम पर दबाव बनाया. इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को अगला फेड चेयर नामित करने की खबर के बाद बाजार में हलचल तेज हुई.
न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट करीब 11.3 प्रतिशत टूटकर 4,745.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं सिल्वर फ्यूचर्स में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह करीब 31.37 प्रतिशत टूटकर 78.531 डॉलर प्रति औंस तक आ गया.
इसे भी पढ़ें- Budget Day Trade Setup: 01 फरवरी को कैसा रहेगा बाजार? 5 साल में क्या कहता है निफ्टी का इतिहास
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शुरू हुआ Budget और 10% उछल गए इन कंपनी के शेयर, Auto, Defence और Shipbuilding सेक्टर से है ताल्लुक
केबल इंडस्ट्री का बादशाह कौन? Bajaj-Adani-Birla की एंट्री से मचा हलचल, निवेशकों की नजर RR Kabel से Polycab तक
बजट पेश होने से पहले चमके ये 5 शेयर! ONGC, BEL और Bajaj Auto में जबरदस्त खरीदारी, फार्मा से ऑटो सेक्टर तक दिखा पॉजिटिव मूड
