1 मई को गुरुवार फिर भी बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें क्यों नहीं होगी NSE, BSE पर ट्रेडिंग
अगर आप 1 मई को शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने की सोच रहे हैं तो जरा रुक जाइए! गुरुवार, 1 मई 2025 को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे. यह छुट्टी महाराष्ट्र डे के मौके पर दी गई है, जो महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद में मनाया जाता है. इस साल कुल 14 छुट्टियां हैं.

Stock Market Holiday: अप्रैल सारीज का आज अंतिम दिन है. इस महीने बाजार की चाल मिली-जुली रही. अब मई सीरीज शुरुआत कल से होने वाली है. हालांकि मई के पहले दिन ही बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी. क्योंकि इस दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पूरी तरह से बंद रहेंगे. इसका कारण महाराष्ट्र दिवस है, जो हर साल 1 मई को मनाया जाता है. आइए इस साल की बाकी छुट्टियों के बारे में जानते हैं.
क्यों बंद रहेंगे शेयर बाजार?
साल 1960 में महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद में महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है. NSE और BSE दोनों की स्थिति मुंबई, महाराष्ट्र में है, इसलिए इस दिन इक्विटी और डेरिवेटिव्स सहित सभी सेगमेंट्स में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.
कमोडिटी मार्केट (MCX) में क्या रहेगा असर?
MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) भी इस दिन सुबह के सत्र (9:00 AM से 5:00 PM) में बंद रहेगा. हालांकि, शाम के सत्र (5:00 PM से 11:55 PM) में ट्रेडिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें- Bank Holidays: 1 मई को बैंक बंद रहेंगे या खुले? जाने से पहले चेक करें राज्यवार छुट्टियों की लिस्ट
इस साल में कुल कितनी छुट्टियां?
SEBI ने 2025 के लिए जो कैलेंडर जारी किया था उसमें कुल 14 छुट्टियां हैं. 1 मई की छुट्टी के बाद, अभी साल में 7 प्रमुख छुट्टियां और बाकी हैं.
छुट्टियों की संख्या | दिनांक | दिन | हॉलिडे के बारे में |
1 | 26 फरवरी 2025 | बुधवार | महाशिवरात्रि |
2 | 14 मार्च 2025 | शुक्रवार | होली |
3 | 31 मार्च 2025 | सोमवार | ईद-उल-फित्र (रमज़ान ईद) |
4 | 10 अप्रैल 2025 | गुरुवार | श्री महावीर जयंती |
5 | 14 अप्रैल 2025 | सोमवार | डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती |
6 | 18 अप्रैल 2025 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
7 | 01 मई 2025 | गुरुवार | महाराष्ट्र दिवस |
8 | 15 अगस्त 2025 | शुक्रवार | स्वतंत्रता दिवस / पारसी नववर्ष |
9 | 27 अगस्त 2025 | बुधवार | श्री गणेश चतुर्थी |
10 | 02 अक्टूबर 2025 | गुरुवार | महात्मा गांधी जयंती / दशहरा |
11 | 21 अक्टूबर 2025 | मंगलवार | दिवाली लक्ष्मी पूजन |
12 | 22 अक्टूबर 2025 | बुधवार | बलिप्रतिप्रदा |
13 | 05 नवम्बर 2025 | बुधवार | प्रकाश गुरुपर्ब (गुरु नानक देव जी का जन्मदिवस) |
14 | 25 दिसम्बर 2025 | गुरुवार | क्रिसमस |
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

भारत के हमले की डर से कांप रहा पाकिस्तानी बाजार, आज 3 फीसदी टूटा, चारों तरफ मचा हड़कंप

शराब बनाने वाली इस कंपनी के शेयर को Ventura ने कहा ‘खरीद लो’, 29 फीसदी मिल सकता है मुनाफा

Cabinet Decision: 166 किमी का हाई-स्पीड शिलांग-सिलचर हाईवे मंजूर, 22,864 करोड़ रुपये होंगे खर्च
