हफ्ते भर में कमाना है मुनाफा! इन 3 शेयरों में आ सकती है 12% तक की तेजी, रिसर्च एनालिस्ट ने बताए नाम

Choice Equity Broking के रिसर्च एनालिस्ट सचिन गुप्ता ने 3 शेयरों पर बुलिश रुख जताया है. उन्होंने बताया है कि इनके टेक्निकल चार्ट्स मजबूत हैं और बाय-ऑन-डिप्स की रणनीति सुझाई है. एनालिस्ट के मुताबिक, तय स्टॉप लॉस के साथ इन स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में 4% से 12% तक का अपसाइड दिख सकता है.

शेयर मार्केट Image Credit: canva

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अगर आप शॉर्ट टर्म में मुनाफा कमाना चाहते हैं तो Choice Equity Broking के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) सचिन गुप्ता ने तीन ऐसे स्टॉक्स के नाम बताए हैं जिनमें हफ्ते भर के अंदर तेजी देखने को मिल सकती है. एनालिस्ट ने (Prime Focus) PFOCUS, Ashok Leyland और BHEL के शेयरों पर बुलिश रुख जताया है. एनालिस्ट के मुताबिक, इन तीनों शेयरों में टेक्निकल स्ट्रक्चर मजबूत बना हुआ है और शॉर्ट टर्म में इनमें 4 से 12 फीसदी तक की तेजी की संभावना है.

Prime Focus

सचिन गुप्ता के मुताबिक, यह शेयर 2025 में अब तक 70% से ज्यादा चढ़ चुका है और स्टॉक में लगातार higher highs और higher lows बन रहे हैं. डेली और वीकली चार्ट पर ट्रेंड पूरी तरह बुलिश है. उन्होंने कहा कि स्टॉक 50, 100 और 200-डे मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मजबूत ट्रेंड का संकेत देता है. इसके वॉल्यूम्स में बढ़ोतरी भी दिख रही है. एनालिस्ट ने ₹230-232 के आसपास खरीद की सलाह दी है. उनके मुताबिक, स्टॉप लॉस ₹223 और टारगेट ₹250 और ₹258 रख सकते हैं.

Ashok Leyland

गुप्ता ने कहा कि अशोक लीलैंड के स्टॉक में higher high–higher low स्ट्रक्चर बना हुआ है और यह मिडल बोलिंजर बैंड के ऊपर टिके रहकर अपनी कंसोलिडेशन फेज से बाहर निकल चुका है. उनके मुताबिक, स्टॉक Ichimoku Cloud के ऊपर बना हुआ है, जो अब एक मजबूत डायनामिक सपोर्ट की तरह काम कर रहा है. उन्होंने यह शेय ₹194 के आसपास खरीदने, ₹188 स्टॉप लॉस रखने और ₹202 व ₹210 के टारगेट रखने की सलाह दी है.

एनालिस्ट ने क्या टारगेट और स्टॉप लॉस बताया

शेयरBuy Price (₹)Stop Loss (₹)Target 1 (₹)Return %Target 2 (₹)Return %
PFOCUS230–232 (Avg 231)223250~8.2%258~11.7%
Ashok Leyland194188202~4.1%210~8.2%
BHEL258250268~3.9%273~5.8%

BHEL

BHEL को लेकर सचिन गुप्ता ने बताया कि यह स्टॉक ने 200-डे मूविंग एवरेज के नीचे जाने के बाद दोबारा इसे रिक्लेम किया है, जो एक क्लासिक बेयर टैप को दिखाता है. उन्होंने कहा कि नीचे के स्तरों पर मजबूत खरीदारी देखने को मिली है, जिससे साफ है कि हाल की गिरावट करेक्टिव थी, न कि किसी बड़े डाउनट्रेंड की शुरुआत. उन्होंने कहा कि अगर स्टॉक ₹258–260 के ऊपर बना रहता है तो यह ₹268 और आगे ₹273 तक जा सकता है. गुप्ता के अनुसार, यह शेयर ₹258 पर खरीदा जा सकता है और ₹250 स्टॉप लॉस रखते हुए ₹268-₹273 का टारगेट अचीव किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

104% मुनाफा बढ़ने के बाद मुकुल अग्रवाल वाले इस स्टॉक में लगा अपर सर्किट, आई 20% की रैली

सरकार नवरत्न कंपनियों PFC और REC के मर्जर पर कर रही विचार, दो दिन में इतना उछल गए शेयर

Nifty Outlook Feb 3: शॉर्ट टर्म में इस लेवल तक बढ़ सकती है पुलबैक रैली, ब्रॉडर ट्रेंड कमजोर, 200-DMA तय करेगा नेक्स्ट मूव

ट्रेडिंग के शोर से दूर कैपिटल मार्केट बूम में चुपचाप पैसा बना रहे ये 3 ‘डार्क हॉर्स’ स्टॉक, जानें क्या करती हैं ये कंपनियां

Closing Bell: सेंसेक्स 900 अंक उछलकर और निफ्टी 25000 के ऊपर बंद, एनर्जी, इंफ्रा, रियल्टी के शेयर चमके; निवेशकों ने कमाए 5 लाख करोड़

STT का झटका: 1 अप्रैल से फ्यूचर्स ट्रेडिंग हो जाएगा महंगा, जेब पर सीधा असर, हर ट्रेड पर कितना देना होगा टैक्स