स्टार्टअप्स पर मेहरबान सरकार, 187 कंपनियों को दी टैक्स में राहत; लोन लेना हुआ और भी आसान

डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) ने 187 स्टार्टअप्स को सेक्शन 80-IAC के तहत टैक्स छूट दी है. इसका मकसद नए बिजनेस को आर्थिक मदद देना. सात ही नई तकनीक को बढ़ावा देना और नौकरियां पैदा करना है.

स्टार्टअप्स Image Credit: Designer/DigitalVision Vectors/Getty Images

Startups: सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए टैक्स में छूट देने का फैसला किया है. डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) ने 187 स्टार्टअप्स को सेक्शन 80-IAC के तहत टैक्स छूट दी है. इसका मकसद नए बिजनेस को आर्थिक मदद देना. सात ही नई तकनीक को बढ़ावा देना और नौकरियां पैदा करना है. कॉमर्स मिनिस्ट्री के अनुसार 30 अप्रैल को हुई 79वीं और 80वीं मीटिंग में यह फैसला लिया गया. 79वीं मीटिंग में 75 और 80वीं में 112 स्टार्टअप्स को मंजूरी मिली. अब तक 3,700 से ज्यादा स्टार्टअप्स को इस स्कीम का फायदा मिल चुका है.

इन बातों का रखें ध्यान

नए नियमों के तहत, स्टार्टअप्स अपने पहले 10 साल में से लगातार 3 साल तक 100% टैक्स छूट ले सकते हैं. 2025-26 के बजट में यह सुविधा 1 अप्रैल 2030 तक शुरू हुए स्टार्टअप्स के लिए बढ़ा दी गई है. इस छूट के लिए स्टार्टअप को DPIIT से मान्यता प्राप्त होना जरूरी है. यह प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप होनी चाहिए. साथ ही, किसी भी साल का टर्नओवर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

प्रक्रिया को आसान और तेज कर दिया

DPIIT ने आवेदन प्रक्रिया को आसान और तेज कर दिया है. पूरी तरह भरे गए आवेदन 120 दिनों में चेक किए जाएंगे. जिन स्टार्टअप्स को मंजूरी नहीं मिली. उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपनी तकनीक, मार्केट में संभावना, स्केल बढ़ाने की क्षमता और नौकरी पैदा करने पर ध्यान दें. सरकार स्टार्टअप्स के लिए और भी मदद कर रही है. 9 मई को क्रेडिट गारंटी स्कीम फॉर स्टार्टअप्स (CGSS) में गारंटी कवर को 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये कर दिया गया. अब 10 करोड़ तक के लोन पर 85% और उससे ज्यादा के लोन पर 75% गारंटी मिलेगी.

लोन लेना होगा आसान

इससे स्टार्टअप्स को रिसर्च और प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए लोन लेना आसान होगा. दिसंबर 2024 तक DPIIT ने 1.57 लाख स्टार्टअप्स को मान्यता दी है. 16 जनवरी 2016 को शुरू हुए स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम से अब तक 15.5 लाख से ज्यादा नौकरियां बनी हैं.

Latest Stories

आग के गोले से कम नहीं ये 6 शेयर, तीन महीने में 48% तक टूटा स्टॉक, KPIT Tech जैसे दिग्गज भी लिस्ट में शामिल

मिडिल ईस्ट तनाव से हिला शेयर मार्केट, 2 दिन में निवेशकों के ₹11 लाख करोड़ डूबे; क्या और गिरावट का खतरा?

सरकार ने स्टार्टअप प्रोग्राम में डीप टेक फर्मों को किया शामिल, मान्यता अवधि 20 साल किया; जानें- नए नियम के बारे में सबकुछ

शादी के बाद धुंधले हुए सपने लेकिन हालातों ने बनाया सफल एंटरप्रेन्योर, जानें दिशा ने कैसे बदली अपनी किस्मत

जानें कौन हैं प्राची पोद्दार, जिनकी पढ़ाई के आड़े आई शादी, बाद में सीमेंट वेस्ट से खड़ा किया नया बिजनेस

बिना सपोर्ट सिस्टम से इंडस्ट्री में पहचान तक, ऐसे बनाई इंटीरियर डिजाइन की दुनिया में दीपा देवराजन ने अपनी अलग पहचान