Apple का सबसे बड़ा दांव, आ सकता है फोल्डेबल iPhone, Samsung-Oppo को मिलेगी सीधी टक्कर
Apple जल्द अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकती है. पिछले काफी समय से इस फोन को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और अब एक नई रिपोर्ट में इसके डिजाइन और रिपेयर सिस्टम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इस नए फोन का नाम “iPhone Ultra” हो सकता है. यह एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, जो सीधे Samsung के Galaxy Z Fold और Oppo के Find N जैसे फोन्स को टक्कर देगा.
Foldable iPhone: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple जल्द अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकती है. पिछले काफी समय से इस फोन को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और अब एक नई रिपोर्ट में इसके डिजाइन और रिपेयर सिस्टम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मुकाबले ज्यादा आसानी से रिपेयर होने वाला बना रही है.
Gadgets 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए फोन का नाम “iPhone Ultra” हो सकता है. यह एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, जो सीधे Samsung के Galaxy Z Fold और Oppo के Find N जैसे फोन्स को टक्कर देगा. Apple इस डिवाइस में नई इंटरनल डिजाइन तकनीक इस्तेमाल कर रही है, जिससे फोन के पार्ट्स को बदलना और रिपेयर करना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है.
क्या होगा खास
- लीक्स के मुताबिक, iPhone Ultra में नया “इंटरनल स्टैकिंग डिजाइन” दिया जाएगा.
- इस डिजाइन की मदद से फोन के अंदर वायरिंग कम जटिल होगी और फोन ज्यादा मॉड्यूलर बनेगा.
- इसका मतलब है कि अगर फोन का कोई पार्ट खराब होता है, तो उसे बदलना आसान हो सकता है.
डिस्प्ले बदलना होगा आसान
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फोन का फोल्डेबल डिस्प्ले दूसरे फोल्डेबल फोन्स की तुलना में सबसे आसान तरीके से हटाया और बदला जा सकेगा. यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है जो महंगे रिपेयर खर्च से बचना चाहते हैं. Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग हेड John Ternus इस प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि वही सितंबर में इस फोन को लॉन्च इवेंट में पेश कर सकते हैं.
डिजाइन और मोटाई
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन फोल्ड होने पर करीब 9.23mm पतला हो सकता है. वहीं कैमरा मॉड्यूल के साथ इसकी मोटाई करीब 13mm तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस फोन को सितंबर में लॉन्च कर सकती है.
यह फोन शुरुआत में कुछ चुनिंदा देशों में उपलब्ध कराया जा सकता है. अगर Apple का यह फोल्डेबल फोन सफल होता है, तो फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. खासकर आसान रिपेयर डिजाइन इसे दूसरे फोन्स से अलग बना सकता है.
इसे भी पढ़ें- इन स्टॉक्स में मौका! 5 साल के औसत PE से नीचे ट्रेड कर रहे शेयर, अलग-अलग सेक्टर की हैं कंपनियां
Latest Stories
CRED के फाउंडर कुणाल शाह बनेंगे WhatsApp के ग्लोबल CEO, विल कैथकार्ट की लेंगे जगह
IEMs vs Earbuds: गेमिंग से म्यूजिक तक, क्यों बढ़ रही है IEMs की लोकप्रियता? जानें बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए कौन है बेस्ट ऑप्शन
रातभर चार्जिंग से बैटरी फट जाएगी या फास्ट चार्जिंग कर देगी फोन खराब? जानें बैटरी हेल्थ का असली फॉर्मूला
