ईमेल, बुकिंग, खरीदारी… सब करेगा AI! भारत में आया Google का Gemini Spark
Google ने भारत में Gemini Spark नाम का नया 24x7 AI एजेंट लॉन्च किया है. यह यूजर की अनुमति से ईमेल, डॉक्यूमेंट और अन्य डिजिटल टास्क संभाल सकता है. खास बात यह है कि फोन लॉक या लैपटॉप बंद होने पर भी यह बैकग्राउंड में काम करता रहता है.
Highlights
- 24x7 काम करेगा AI एजेंट
- फोन लॉक, काम जारी
- ईमेल और टास्क ऑटोमैटिक
Google ने भारत में अपना नया पर्सनल AI एजेंट Gemini Spark लॉन्च करना शुरू कर दिया है. यह ऐसा AI टूल है, जो 24 घंटे, सातों दिन यूजर की ओर से कई डिजिटल काम कर सकता है. कंपनी ने पहली बार इसकी घोषणा मई में आयोजित अपने सालाना डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 में की थी. अब इसे भारत में चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है.
क्या है Gemini Spark?
Gemini Spark, Google के नए Gemini 3.5 AI मॉडल पर आधारित एक जनरल-पर्पज AI एजेंट है. यह केवल सवालों के जवाब देने वाला चैटबॉट नहीं है, बल्कि यूजर के निर्देशों के अनुसार अलग-अलग ऐप्स और सेवाओं में जाकर काम भी कर सकता है. Google का कहना है कि इसका मकसद लोगों की डिजिटल जिंदगी को आसान बनाना है, ताकि रोजमर्रा के कई काम AI खुद संभाल सके.
ईमेल, डॉक्यूमेंट और दूसरे ऐप्स से होगा कनेक्ट
Gemini Spark Google की कई सेवाओं के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है. यह Gmail, Google Docs और अन्य Google ऐप्स से जानकारी लेकर जरूरी काम कर सकता है. उदाहरण के लिए, ईमेल में मौजूद जानकारी के आधार पर संबंधित Google Docs खोज सकता है. आने वाले समय में इसे Spotify, Uber और OpenTable जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स से भी जोड़ा जाएगा. यूजर यह भी तय कर सकेंगे कि Spark किन ऐप्स और किस तरह की जानकारी तक पहुंच बना सके.
फोन लॉक होने पर भी करता रहेगा काम
Gemini Spark की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह क्लाउड-बेस्ड AI एजेंट है. यानी अगर यूजर अपना लैपटॉप बंद कर दे या मोबाइल लॉक कर दे, तब भी Spark बैकग्राउंड में अपना काम जारी रख सकता है. यही फीचर इसे सामान्य AI चैटबॉट्स और Google के मौजूदा Gemini AI असिस्टेंट से अलग बनाता है. यह ईमेल शेड्यूल करने, जानकारी जुटाने, टास्क व्यवस्थित करने और कई अन्य डिजिटल कामों में मदद करेगा.
सुरक्षा और प्राइवेसी का भी रखा गया ध्यान
AI एजेंट्स को लेकर सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा और प्राइवेसी की रहती है. इसे ध्यान में रखते हुए Google ने कहा है कि Gemini Spark किसी भी महत्वपूर्ण काम, जैसे ईमेल भेजने, ऑनलाइन खरीदारी करने या अन्य संवेदनशील कार्रवाई से पहले यूजर की अनुमति जरूर मांगेगा. यानी AI बिना इजाजत कोई बड़ा फैसला नहीं ले सकेगा.
भारत में किसे मिलेगा Gemini Spark?
भारत में Gemini Spark फिलहाल Google AI Pro और Google AI Ultra सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. Google AI Pro प्लान की कीमत ₹1,950 प्रति माह से शुरू होती है, जबकि Google AI Ultra प्लान ₹6,500 से ₹19,500 प्रति माह तक उपलब्ध हैं. फिलहाल Google AI Plus प्लान वाले यूजर्स को यह सुविधा नहीं मिलेगी. Google का मानना है कि आने वाले समय में AI एजेंट्स लोगों के काम करने का तरीका पूरी तरह बदल सकते हैं और Gemini Spark इसी दिशा में कंपनी का बड़ा कदम है.
यह भी पढ़ें- 1 ही ऐप में चलाएं 2 WhatsApp अकाउंट, ये है स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Latest Stories
1 ही ऐप में चलाएं 2 WhatsApp अकाउंट, ये है स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
189 रुपए में 28 दिन की वैलिडिटी, Jio का ये रिचार्ज प्लान है शानदार
LPG Scam पर ICICI बैंक का अलर्ट, समझें कैसे जाल बिछाते हैं ठग और कैसे बचें?
